Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs PAK W Score : टी20 विश्व कप में भारत का जीत से आगाज, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

IND W vs PAK W T20 Women World Cup : भारत ने टी20 विश्व कप में जीत से आगाज किया। केपटाउन में खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट रौंद अपनी पहली जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 149 रन बनाए। भारत ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

By Umesh KumarSun, 12 Feb 2023 09:53 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK T20 Women World Cup 2023: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर जीत से आगाज किया है। केपटाउन में पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान बिस्माह के अर्धशतक की बदौलत पाक ने 149 रन का स्कोर बनाया। भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

टॉस जीतकर बिस्माह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। जवेरिया को 8 के निजी स्कोर पर दीप्ति ने हरमनप्रीत के हाथों कैच करवाया। वहीं, 42 के स्कोर मुनीबा भी आउट हो गई। इसके बाद कप्तान बिस्माह, निदा डार के साथ साझेदारी करने को सोच रही थी कि पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया।

पूजा ने निदा डार को शून्य पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद क्रीज पर अमीन भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 11 रन बनाकर राधा यादव का शिकार बनीं। इसके बाद कप्तान और आयशा ने पारी को संभाला। इसी बीच 45 गेंद पर बिस्माह ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, आयशा ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। 

बिस्माह और आयशा ने पाकिस्तान के स्कोर को न सिर्फ 100 के पार पहुंचाया, बल्कि अंत के ओवर में तेजी से रन बनाए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 149 रन बनाए। बिस्माह 55 गेंद पर 68 रन, आयशा ने 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की तरफ से राधा ने दो विकेट लिए दीप्ती शर्मा और पूजा को एक-एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली और यास्तिका ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए के 38 रन जोड़े। यास्तिका ने 17 रन और शेफाली ने 33 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने 16 रन बनाए। इसके बाद जेमिमा और ऋचा ने नाबाद 58 रन की साझेदारी की। जेमिमा ने 38 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, ऋचा ने तुफानी पारी खेलते हुए 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। 

भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा। पाकिस्तान की तरफ से नश्रा संधू को दो विकेट मिला। वहीं, सादिया इकबाल के नाम एक विकेट रहा। 

12 Feb 20239:39:16 PM
IND vs PAK, Women T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

 19वां फतिमा करने आईं। पहली गेंद पर ऋचा घोष ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जेमिमा ने शानदार चौका मारा। अगली दो गेंद पर दो रन बने। पांचवीं गेंद पर जेमिमा ने चौका जड़ा। इसके बाद चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी और अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। 

12 Feb 20239:34:57 PM
IND W vs PAK W Live Score : ऋचा घोष ने लगाए तीन लगातार चौके

 ऐमीन अपने स्पेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। अगली तीन गेंद पर ऋचा ने लगातार तीन चौके लगाए। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद ऋचा ने एक रन लिया। इस ओवर में 14 रन बने। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 136/3 

12 Feb 20239:30:42 PM
IND W vs PAK W Live Score : ऋचा का छूटा कैच

 निदा डार के आखिरी ओवर में पहली गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर ऋचा ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर दो रन लिया। चौथी गेंद पर ऋचा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मिस फील्ड के चलते भारत को चौका मिला। आखिरी गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। इस ओवर 13 रन बने।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 122/3 जेमिमा 39 और ऋचा 16 रन  बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

12 Feb 20239:26:13 PM
IND W vs PAK W Live Score : ऋचा की ताबड़तोड़ बैटिंग

 सदिया के ओवर में पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर ऋचा ने चौका मारा। तीसरी गेंद पर दो रन मिले। चौथीं और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर लेग बिफोर की अपील की गई। फील्ड अंपायर  ने ऋचा को आउट दे दिया। भारत ने रिव्यू लिया। बॉल ग्लब्ज में लगने से ऋचा को नॉट आउट दिया गया। 

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 109/3

12 Feb 20239:21:56 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत का स्कोर 100 के पार

 फातिमा के ओवर में पहली गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर ऋचा ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर जेमिमा ने सफल करते हुए शानदार चौका मारा। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं और छठी गेंद पर एक-एक रन बने। इस ओवर में 8 रन बने। 

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 103/3

12 Feb 20239:14:30 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत को लगा तीसरा झटका

 नश्रा संधू ने अपने स्पेल के चौथे ओवर की पहली गेंद पर स्टम्पिंग के लिए रिव्यू लिया और गंवा दिया। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर हरमन ने बिस्माह को कैच थमा दिया। ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए आई हैं। चौथी गेंद पर एक रन लेकर ऋचा ने खाता खोला। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। इस ओवर में 3 रन और एक विकेट गिरा। 

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 95/3  जेमिमा 27 रन और ऋचा 1 रन बनाकर खेल रही हैं।

12 Feb 20239:11:29 PM
IND W vs PAK W Live Score : जेमिमा और हरमन के बीच 27 रन की पॉर्टनरशिप

 निदा डार के ओवर की पहली गेंद पर जेमिमा ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट किया। तीसरी गेंद पर हरमन ने एक रन लिया। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर एक रन बना। इस ओवर में 7 रन बने। 

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 92/2 

12 Feb 20239:06:42 PM
IND W vs PAK W Live Score : साझेदारी तलाश रही जेमिमा और हरमन

 नश्रा ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर किया। पहली गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी और चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने दो-दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर में 7 रन बने।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 85/2  जेमिमा 19* और हरमनप्रीत 15* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20239:03:14 PM
IND W vs PAK W: हरमनप्रीत ने जड़ा दो चौका

 फतिमा सना अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। पहली गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से खेलकर चौका जड़ा। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर हरमन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिए। आखिरी गेंद पर हरमन ने फाइनलेग पर शॉट खेलकर चौका बटोरा। इस ओवर में 11 रन बने। 

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 78/2

12 Feb 20238:54:06 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत को लगा दूसरा झटका

 10वें ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा कैच आउट हो गई। ऐमीन ने नश्रा संधूं की गेंद पर बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। दूसरी गेंद पर कौर ने एक रन लिया। तीसरी और चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर जेमिमा ने एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 67/2 जेमिमा 15* और हरमनप्रीत कौर 1* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20238:52:56 PM
IND W vs PAK W Live Score : 9वें ओवर में बने 9 रन

 ऐमीन अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। पहली गेंद पर एक रन, दूसरी गेंद पर जेमिमा ने चौका मारा। इस ओवर में 9 रन बने। 

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 65/1 शेफाली 33 और जेमिमा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20238:48:40 PM
IND W vs PAK W Live Score : आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर- 56/1

 भारत की जेमिमा और शेफाली ने 8वें ओवर में तीन रन लिए। शेफाली 30 और जेमिमा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

12 Feb 20238:46:59 PM
IND W vs PAK W: भारत की सधी हुई बल्लेबाजी

 निदा डार ने सातवां ओवर किया। पहली गेंद पर एक रन, दूसरी डॉट बॉल रही। तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी पर एक रन, पांचवीं गेंद पर शेफाली ने दो रन लिए। आखिरी गेंद आउट साइड ऑफ रही, इस पर शेफाली ने एक रन लिया। सातवीं गेंद पर जेमिमा ने चौका जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 53/1 

12 Feb 20238:40:36 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत को लगा पहला झटका

 छठा ओवर सादिया इकबाल ने किया। पहली गेंद पर यास्तिका ने शानदार चौका जड़ा। अगली ही गेंद पर यास्तिका कैच आउट हो गई। जेमिमा ने पहली गेंद ही खाता खोला। इस ओवर में शेफाली ने शानदार चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 43/1  शेफाली 24 और जेमिमा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20238:37:27 PM
IND W vs PAK W Live Score : पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर- 33/0

 यास्तिका और शेफाली ने तेज शुरुआत दी है। निदा डार के ओवर में शेफाली ने शानदार चौका जड़ा था। निदा डार के ओवर में कुल 6 रन बने।

12 Feb 20238:33:32 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत का रिव्यू सफल

 चौथा ओवर सादिया ने किया। पहली गेंद पर शेफाली ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर यास्तिका ने एक रन लिया। अगली गेंद पर LBW के लिए अपील की गई। अंपायर ने आउट दिया। शेफाली ने रिव्यू लिया और सफल रहा। अगली ही गेंद पर शेफाली ने चौका जड़ा। इस ओवर में 6 रन बने। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 27/0

12 Feb 20238:27:00 PM
IND W vs PAK W Live Score : गेंदबाजी में बदलाव

 पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह ने गेंदबाजी में बदलाव किया। तीसरा ओवर ऐमन करने आईं। पहली गेंद पर यास्तिका ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शेफाली ने दो रन लिया। तीसरी गेंद पर एक रन, चौथी गेंद पर यास्तिका ने दो रन लिया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर फाइ खेलते हुए यास्तिका ने चौका जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 21/0  यास्तिका 15* शेफाली 5* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

12 Feb 20238:23:17 PM
IND W vs PAK W Live Score : दूसरा ओवर रहा किफायती

 दूसरा ओवर सादिया ने किया। इस ओवर यास्तिका और शेफाली ने तीन रन लिए। ये सारे रन सिंगल से आए। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 11/0

12 Feb 20238:21:32 PM
IND W vs PAK W Live Score : भारत की तेज शुरुआत

 भारत की तरफ से यास्तिका और शेफाली ओपनिंग कर रही। पहली गेंद पर यास्तिका को कोई रन नहीं मिला। दूसरी गेंद पर फतिमा सना को चौका जड़ा। पहले ओवर में 8 रन बने। 

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 8/0  यास्तिका 6 रन और शेफाली 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

12 Feb 20238:05:16 PM
IND W vs PAK W Live Score : पाकिस्तान की पारी समाप्त

 दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की पारी का 20वां ओवर किया। पहली गेंद पर मारूफ ने एक रन लिया। दूसरे गेंद पर आयशा ने सिक्स मारा। अगली गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर बिस्माह ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर एक रन मिला। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 13 रन बने।

20 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 149/4 बिस्माह ने नाबाद 68 रन और आयशा ने नाबाद 43 रन बनाए।

12 Feb 20238:01:13 PM
IND W vs PAK W Live Score : राधा ने छोड़ा आयशा का कैच

 19वां ओवर गायकवाड़ ने किया। पहली गेंद पर एक रन मिला। दूसरी गेंद पर दो रन, तीसरी गेंद पर बिस्माह ने चौका जड़ा फिर चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर आयशा का कैच राधा यादव ने कैच छोड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।

19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 136/4

12 Feb 20237:55:20 PM
IND W vs PAK W Live Score : बिस्माह मारूफ का अर्धशतक पूरा

 पूजा के ओवर की पहली गेंद पर कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से चौका जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। बिस्माह ने 45 गेंद पर 50 रन बनाए। अगली दो गेंद पर बिस्माह ने दो-दो रन लिए। चौथी गेंद पर बिस्माह ने लेग बाइ के रूप में एक रन लिया। पांचवीं पर आयशा को कोई रन नहीं मिला। छठी गेंद पर एक रन मिला। इस ओवर में  10 रन बने। 

18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 126/4 बिस्माह 54* और आयशा 34* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20237:49:52 PM
IND W vs PAK W Live Score : पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी

 गायकवाड़ ने अपना तीसरा ओवर किया। पहली तीन गेंद पर एक-एक रन बने। चौथी गेंद पर दो रन आए। पांचवीं और छठी गेंद पर एक-एक रन बने। पांचवे विकेट के लिए बिस्माह और आयशा के बीच 48 रन की नाबाद साझेदारी हो गई है। 

17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 116/4

12 Feb 20237:45:42 PM
India W vs Pakistan W Live Score : आयशा की ताबड़तोड़ बैटिंग

 रेणुका ठाकुर ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर किया। पहली गेंद पर मारूफ ने एक रन लेकर आयशा को स्ट्राइक दी। दूसरी गेंद पर आयशा ने लॉग ऑफ पर शानदार छक्का जड़ा और अगली ही गेंद पर लॉग ऑन पर चौका जड़ा। अगली दो गेंद वाइड रही। चौथी गेंद पर आयशा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। अगली गेंद वाइड रही। छठी गेंद पर दो रन बने। इस ओवर में 18 रन बने। 

16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 109/4  बिस्माह 43* और आयशा 29* रन बनाकर खेल रही हैं।

12 Feb 20237:38:07 PM
India W vs Pakistan W Live Score : पाकिस्तान पारी के 15 ओवर समाप्त

 राधा यादव ने अपने स्पेल का चौथा ओवर किया। पहली दो गेंद पर दो-दो रन बने। अंत की चार गेंद पर चार सिंगल आए। इस ओवर में 8 रन बने। 

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 91/4 बिस्माह 41* और आयशा 16* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20237:34:58 PM
India W vs Pakistan W Live Score : आयशा और पूजा के बीच माइंड गेम

 पूजा अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आईं। पहली गेंद पर बिस्माह ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सिर के ऊपर से शानदार चौका मारा। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर आयशा ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। इस ओवर  9 रन बने। 

14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 83/4

12 Feb 20237:30:34 PM
India W vs Pakistan W Live Score : राधा ने अमीन को किया आउट

 अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आई राधा ने पहली गेंद पर अमीन को विकेटकीपर के हाथों कैच करवाया। दूसरी गेंद पर आएशा ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली दो गेंद पर क्रमश: एक और दो रन मिले। पांचवीं और छठी गेंद पर नसीम और बिस्माह ने 1-1 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन और 1 विकेट मिला। 

13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 74/4  बिस्माह मारूफ 38* और आयशा 8* रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

12 Feb 20237:24:45 PM
India W vs Pakistan W Live Score : भारत ने किया 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल

 गायकवाड़ ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर अमीन ने एक रन लिए। तीसरी गेंद पर कोई रन बना। चौथी गेंद पर बिस्माह ने एक रन लिया। पांचवी पर अमीन ने एक बटोरा। बिस्माह ने खराब गेंद पर चौका मारा। 

12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 68/4 

12 Feb 20237:20:18 PM
India W vs Pakistan W Live Score : शेफाली ने किया शानदार ओवर

 गेंदबाजी में एक और बदलाव किया गया। शेफाली वर्मा ने 11वां ओवर किया। पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बने। चौथी गेंद पर अमीन ने एक लेकर स्ट्राइक बिस्माह को दी। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं मिला। आखिरी गेंद पर बिस्माह ने दो रन बटोरे। 

11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 61/3 

12 Feb 20237:15:18 PM
Women T20 World Cup: पाकिस्तान पारी के 10 ओवर समाप्त

 अपने स्पेल का दूसरा ओवर पूजा ने किया। पहली गेंद पर अमीन ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर मारूफ ने एक रन लिए। तीसरी और चौथी गेंद पर भी 1-1 रन बने। पांचवीं गेंद पर अमीन ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर भी एक रन बने। इस ओवर में 8 रन बने। 

10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 58/3  बिस्माह 28* और अमीन 8* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20237:11:36 PM
IND vs PAK, Women T20 World Cup: दबाव में पाकिस्तान

 9वां ओवर राधा यादव ने किया। पहली गेंद पर बिस्माह ने एक रन लिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर अमीन कोई रन नहीं बना सकीं। चौथी से छठी गेंद पर 1-1 रन बने। इस ओवर 4 रन बने। पाकिस्तान ने अपने 50 रन पूरे किए। 

9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 50/3  बिस्माह 26* और  अमीन 3* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20237:07:30 PM
India W vs Pakistan W Live Score : भारत को मिली तीसरी सफलता

 भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी में एक और बदलाव किया और पूजा वस्त्राकर से गेंदबाजी करवाई। पहली गेंद पर बिस्माह को कोई रन नहीं मिला। दूसरी गेंद पर बिस्माह ने एक रन लेकर छोर बदला। अगली गेंद पर निदा डार ने बाउंसर गेंद पर शॉट मारने की कोशिश की। गेंद बैट और ग्लब्ज पर लगते हुए विकेट कीपर के हाथों में गई। भारत ने रिव्यू लिया और सफलता मिली। क्रीज पर सिदरा अमीन क्रीज पर आई। इस ओवर में 4 रन बने। 

8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 43/3  

12 Feb 20237:01:10 PM
IND vs PAK : भारत को मिली दूसरी सफलता

 हरमनप्रीत ने गेंदबाजी में बदलाव किया और राधा यादव को से ओवर करवाया। पहली गेंद पर बिस्माह ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मुनीबा ने दो रन भागे। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं मिला। पांचवीं गेंद पर मुनीबा को ऋचा घोष ने शानदार स्टम्पिंग की। आखिरी गेंद पर निदा डार को कोई रन मिला। 

7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 42/2 

12 Feb 20236:56:27 PM
IND vs PAK, Women T20 World Cup: पहला पावर प्ले रहा पाकिस्तान के नाम

 अपने स्पेल का तीसरा ओवर दीप्ति ने किया। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर मुनीबा ने एक रन लेकर स्ट्राइक मारूफ को दी। अगली गेंद पर बिस्माह ने हल्के हाथ से खेलकर एक रन लिया, लेकिन ओवर थ्रो के चलते दो रन मिले। अगली गेंद फिर डॉट रही। बिस्माह ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर मुनीबा ने आउटसाइड ऑफ पर शानदार चौका जड़ा। इस ओवर में 8 रन बना।

6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 39/1  मुनीब 10*  और बिस्माह 21* रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12 Feb 20236:51:52 PM
India W vs Pakistan W Live Score : भारत ने किया गेंदबाजी में बदलाव

 कप्तान हरमनप्रीत ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए पांचवा ओवर राजेश्वरी गायकवाड़ से कराया। पहली गेंद पर मुनीबा ने एक रन लेकर बिस्माह को स्ट्राइक दी। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर बिस्माह ने दो रन बटोरे। अगली गेंद पर भी स्वीट शॉट खेलकर फाइनलेग पर चौका जड़ा। आखिरी की दो गेंद डॉट रही। इस ओवर में 7 रन बने।

5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 31/1

12 Feb 20236:48:26 PM
India W vs Pakistan W: बिस्माह की आकर्षक बाउंड्री

 दीप्ति अपने दूसरा ओवर करने आईं। पहली दो गेंद पर एक-एक रन बने। बिस्माह ने तीसरी गेंद पर दीप्ति के सिर के ऊपर से चौका जड़ा। अगली गेंद पर स्वीप करते हुए फाइनलेग पर चौका जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।

4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 24/1  मुनीबा 4* रन और बिस्माह 12* रन बनाकर खेल रही हैं।

12 Feb 20236:43:48 PM
India W vs Pakistan W Live Score : धीमी गति से बन रहा रन

 रेणुका अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आईं। बिस्माह मारूफ पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सकीं। चौथी गेंद पर मारूफ ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। मुनीबा ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर ओवर थ्रो के कारण पाकिस्तान को एक रन मिला। इस ओवर में 3 रन बने।

3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 13/1 मुनीबा 3* और बिस्माह 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

12 Feb 20236:37:23 PM
India W vs Pakistan W Live Score : पाकिस्तान को लगा पहला झटका

 दीप्ति शर्मा दूसरा ओवर करने आईं। पहली गेंद पर मुनीबा ने एक रन लिया। अगली गेंद पर जवेरिया ने स्वीप शॉट खेलकर दो रन भागे। तीसरी गेंद पर जवेरिया ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जमाया। यह पाकिस्तान की पहली बाउंड्री रही। चौथी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने जवेरिया को शॉर्ट फाइन लेग पर कप्तान हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट कराया। जवेरिया ने 8 गेंद पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। कप्तान बिस्माह मारूफ क्रीज पर आईं। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 11/1  मुनीबा 2* और  बिस्माह 1* रन बनाकर खेल रहीं।

12 Feb 20236:34:19 PM
India W vs Pakistan W Live Score : पाकिस्तान पहले ओवर में

 रेणुका के पहली दो गेंदें डॉट रही। तीसरी गेंद पर मुनीबा ने एक रन लेकर खाता खोला। चौथी गेंद पर जवेरिया को कोई रन नहीं मिला। पांचवीं गेंद पर जवेरिया ने विकेट के पीछे शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 3 रन बने।

एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 3/0 । मुनीबा 1* और जवेरिया 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

12 Feb 20236:29:45 PM
India vs Pakistan : पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी

 पाकिस्तान की तरफ से जवेरिया खान और मुनीबा ओपनिंग करने आईं हैं। रेणुका पहला ओवर कर रही। 

12 Feb 20236:23:29 PM
India W vs Pakistan W Live Score : दोनों टीमें पहुंची मैदान में

 राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान में पहुंच गई। दर्शक मैदान में खड़े होकर राष्ट्रगान कर रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाया। थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा।

12 Feb 20236:17:38 PM
IND vs PAK, Women T20 World Cup : जानें पिच का हाल

 केपटाउन में पहले बल्लेबाजी करना आसान है। दूसरी पारी में पिच स्लो हो जाती है। बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल रहता है। भारत को बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

12 Feb 20236:13:02 PM
India W vs Pakistan W : पाकिस्तान ने टीम में बनाया बैलेंस

 पाकिस्तान टीम: बिस्माह मारूफ़, निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज़, फ़ातिमा सना, सिदरा अमीन, ऐमन अनवर, नश्रा संधू, सादिया इकबाल

12 Feb 20236:09:03 PM
India W vs Pakistan W Live Score : स्मृति मंधाना नहीं खेलेंगी पहला मैच

 भारत प्लेइंग इलेवन- शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह

12 Feb 20236:02:25 PM
India W vs Pakistan W Live Score : पाकिस्तान ने जीता टॉस

 पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टॉस के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।

12 Feb 20235:27:13 PM
India W vs Pakistan W Live Score: भारत-पाकिस्तान हेड-टू-हेड

 टी20I में भारत और पाकिस्तान कुल 13 बार आमने-सामने हो चुके हैं। भारत 10 तो पाकिस्तान 3 मैच जीत चुका है। वहीं, टी20 विश्व कप में दोनों 6 बार भिड़े हैं। इसमें भारत 4 तो पाकिस्तान ने दो बार जीत हासिल की है।

12 Feb 20235:22:28 PM
India W vs Pakistan W Live Score : पिछले पांच मैच में रहा है भारत का दबदबा

 भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में भारत ने चार में जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान एक मैच जीत सका है। पाकिस्तान महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 07 अक्टूबर 2022 को 13 रन से हराया था।

12 Feb 20235:13:56 PM
India W vs Pakistan W : स्मृति मंधाना के बैगर उतर सकती है टीम

 अंगुली की चोट के कारण स्मृति मंधाना का पाकिस्तान के खिलाफ खेला संदिग्ध लग रहा है। हरमनप्रीत को भी कुछ दिनों पहले शरीर में दर्द की शिकायत थी। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह पूरी तरह फिट हैं।  

12 Feb 20235:01:05 PM
India W vs Pakistan W Live Score: भारतीय टीम का वर्तमान फॉर्म

 साउथ अफ्रीका में ही संपन्न हुई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई वॉर्म-अप मैच टाई रहा, लेकिन उससे पहले प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जीत मिली थी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us