Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

India vs West Indies T20I Live: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल में भारत, अभिषेक शर्मा भी हुए आउट

IND vs WI 4th T20 Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

By Praveen Kumar Mishra Wed, 14 Oct 2026 10:06 PM (IST)
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 4th T20I Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। विंडीज के लिए शाई होप ने शतक लगाया। उनका इस सीरीज में ये दूसरा शतक है। 

14 Oct 202610:12:13 PM

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा और नमन धीर हुए आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किलों में घिर गई है। आधी भारतीय टीम पवेलियन वापस लौट गई है। अभिषेक शर्मा पूरी पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और गुडाकेश मोती ने उन्हें 29 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने नमन धीर को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। 11.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/5 है। टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा 18* रन बनाकर खेल रहे हैं और नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 

14 Oct 20269:50:23 PM

India vs West Indies Live Score: श्रेयस अय्यर हुए आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शमार स्प्रिंगर ने मैदान स बाहर का रास्ता दिखाया है। 

14 Oct 20269:33:01 PM

India vs West Indies Live Score: ईशान किशन हुए आउट

भारत को कीमो पॉल ने एक ही ओवर में दूसरा झटका दिया है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने मुकाबले में वापसी कर ली है। संजू के बाद ईशान किशन भी आउट हो गए हैं। 4.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/2 है। अभिषेक शर्मा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। 

14 Oct 20269:29:24 PM

IND vs WI 4th T20 LIVE: संजू सैमसन हुए आउट

भारत को वेस्टंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में पहला झटका लगा है। संजू सैमसन तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले। उन्हें कीमो पॉल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 4.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/1 है। अभिषेक शर्मा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 

14 Oct 20269:25:56 PM

IND vs WI 4th T20 LIVE: संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने मात्र 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। संजू ने अपनी पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी। दो छक्के लगाते ही उन्होंने सौ छक्के पूरे कर लिए। 

14 Oct 20269:10:20 PM

IND vs WI Live Scorecard: भारत की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर उतरे हैं। टीम इंडिया को विंडीज ने 248 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है।

14 Oct 20268:50:24 PM

IND vs WI Live Scorecard: वेस्टइंडीज ने बनाए 247 रन

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने कमाल की बैटिंग की और भारतीय गेंदबाज उन्हें रोक नहीं सके। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। विंडीज के कप्तान शाई होप ने 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनका इस सीरीज में ये दूसरा शतक है। इसी के साथ होप ने इतिहास रच दिया है। वे वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सबसे अधिक शतक (3) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। भारत को मुकाबले में जीत के लिए 248 रनों की जरूरत है।

14 Oct 20268:32:08 PM

India vs West Indies Live Updates: वेस्टइंडीज के 200 रन पूरे

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी की है। टीम ने 17 ओवर में ही 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 207/3 है। विंडीज के लिए शाई होप 83* और शेरफेन रदरफोर्ड 31* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

14 Oct 20268:11:59 PM

India vs West Indies Live Updates: रोवमैन पॉवेल हुए आउट

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने रोवमैन पॉवेल को 24 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 13 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 156/3 है। शाई होप 63* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शेरफेन रदफोर्ड बैटिंग के लिए मैदान में आए हैं। 

14 Oct 20268:01:39 PM

IND vs WI Live Score: शाई होप ने ठोका अर्धशतक

भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। इससे पहले दूसरे मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था। 11 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 129/2 है। शाई होप 55* और रोवमैन पॉवेल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

14 Oct 20267:48:52 PM

IND vs WI Live Score: शिमरन हेटमायर हुए आउट

भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। खतरनाक दिख रहे शिमरन हेटमायर को प्रिंस यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हेटमायर 33 रन बनाकर आउट हुए। 8.2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 110/2 है। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप 43* रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 

14 Oct 20267:39:57 PM

India vs West Indies Live Cricket Score: पावरप्ले हुआ समाप्त

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के तूफानी शुरुआत की है। पावरप्ले में भले ही विंडीज ने एक विकेट गंवाया लेकिन उन्होंने 79 रन ठोक दिए। ये टीम इंडिया के खिलाफ पावरप्ले में बनाया गया अब तक टी20 का सबसे बड़ा स्कोर भी है। 6 ओवर के बाद मेहमान टीम का स्कोर 79/1 है। उनके लिए कप्तान शाई होप 28* और शिमरन हेटमायर 17* रन बनाकर नाबाद हैं। 

14 Oct 20267:29:54 PM

India vs West Indies Live Cricket Score: ज्वेल एंड्रयू हुए आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिनर अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने शानदार बैटिंग कर रहे ज्वेल एंड्रयू को 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 5 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 60/1 है। कप्तान शाई होप 27* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 

14 Oct 20267:23:52 PM

IND vs WI Live Scorecard: वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे

भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की है। टीम ने 3.3 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। विंडीज के लिए ज्वेल एंड्रयू और शाई होप बैटिंग कर रहे हैं। 

14 Oct 20267:03:30 PM

IND vs WI Live Scorecard: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर उतरे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला ओवर तेज गेंदबाज मयंक यादव को दिया है। 

14 Oct 20266:41:52 PM

India vs West Indies Live Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

शाई होप (विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

14 Oct 20266:40:53 PM

India vs West Indies Live Updates: भारत की प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

14 Oct 20266:35:20 PM

India vs West Indies Live Score: भारत ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

14 Oct 20265:50:22 PM

India vs West Indies Live Score: हैदराबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। टीम इंडिया ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। 

14 Oct 20265:19:04 PM

IND vs WI 4th T20I Live: भारत की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव।

14 Oct 20265:16:41 PM

IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील हुसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।

14 Oct 20265:15:59 PM

IND vs WI 4th T20I Live: लाइव ब्लॉग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us