IND vs WI 3rd T20I Highlights: अभिषेक-अर्शदीप के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई बढ़त
India vs West Indies Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत हासिल की।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 3rd T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में विंडीज ने भी शानदार खेल दिखाया और 209 रन बना लिए लेकिन उन्हें 14 रनों से हार मिली। भारत के लिए अभिषेक शर्मा (69) ने अर्धशतक लगाया, जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
India vs West Indies Live Updates: भारत ने हासिल की जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (69) के अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में विंडीज की टीम 209 रन बना सकी और भारत ने 14 रन के साथ जीत हासिल की।
India vs West Indies Live Updates: शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ सातवां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने शेरफेन रदरफोर्ड को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रदरफोर्ड 32 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज की उम्मीदें भी खत्म कर दी हैं।
IND vs WI 3rd T20: कीमो पॉल हुए आउट
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कीमो पॉल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पॉल 10 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI 3rd T20: क्वेंटिन सैम्पसन हुए आउट
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी ने क्वेंटिनी सैम्पसन को अपना शिकार बनाया है। सैम्पसन 21 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI 3rd T20 Full Scorecard: कामिल पूरन हुए आउट
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवा दिया है। नमन धीर ने कामिल पूरन को 42 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 11 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 105/4 है।
IND vs WI 3rd T20 Full Scorecard: रोवमैन पॉवेल हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को तीसरी सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल ने 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 9.4 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 82/3 है। कैरेबियाई टीम के लिए कामिल पूरन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शेरफेन रदफोर्ड बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
IND vs WI 3rd T20I Live: भारत को मिली दूसरी सफलता
नमन धीर ने भारत की वापसी कराई है। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन ने खतरनाक हो चुके शिमरोन हेटमायर को बोल्ड किया। हेटमायर फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। अब रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए हैं।
IND vs WI 3rd T20I: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। शिमरोन हेटमायर 33 और कामिल पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 25 गेंदों पर 4 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs WI Live Score: शाई होप हुए आउट
भारत को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहली सफलता दिलाई है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को अर्शदीप ने पांच रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया, जिन्होंने रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शतक लगाया था।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शाई होप और कामिल पूरन क्रीज पर उतरे हैं। टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य दिया है।
India vs West Indies 3rd T20 LIVE: भारत ने बनाए 223 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका, जिसकी वजह से भारतीय टीम 223 रनों पर सिमट गई। विंडीज को मुकाबले में जीत के लिए 224 रनों की जरूरत है।
India vs West Indies 3rd T20 LIVE: अक्षर पटेल हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को आठवां झटका लगा है। भारतीय टीम की आखिरी ओवरों में रनगति पर ब्रेक लग गया है। वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी की है। अक्षर पटेल 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
India vs West Indies Live Updates: तिलक वर्मा हुए आउट
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सातवां झटका लगा है। तिलक वर्मा 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसी के साथ भारत की रनगति पर भी ब्रेक लग सकता है। टीम इंडिया को अक्षर पटेल से उम्मीद होगी।
India vs West Indies Live Updates: नितीश कुमार रेड्डी हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को छठा लगा है। कीमो पॉल ने शानदार लय में दिख रहे नितीश कुमार रेड्डी को 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/6 है।
IND vs WI 3rd T20: नमन धीर हुए आउट
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी की है। भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। गुडाकेश मोती ने नमन धीर को 10 रन पर अपना शिकार बनाया है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/5 है। टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
IND vs WI 3rd T20: अभिषेक शर्मा हुए आउट
भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तूफानी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शमार स्प्रिंगर ने 69 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 9.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 124/4 है। भारत के लिए तिलक वर्मा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 3rd T20 Full Scorecard: श्रेयस अय्यर हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। विंडीज के रोस्टन चेज ने टीम इंडिया को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पहले किशन और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/3 है।
IND vs WI 3rd T20 Full Scorecard: ईशान किशन हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। रोस्टन चेज ने ईशान किशन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। किशन 37 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 8.2 ओवर के बाद 115/2 है। अभिषेक शर्मा 67* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs West Indies 3rd Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक पूरा
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने टी20 करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/1 है। अभिषेक शर्मा 54* और ईशान किशन 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies 3rd Live Score: अभिषेक शर्मा के 2000 रन पूरे
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने इसी दौरान अपने टी20 करियर के 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
India vs West Indies Live Updates: संजू सैमसन हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। संजू सैमसन तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शमार जोसेफ ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 1.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1 है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs West Indies Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए क्रीज पर सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर उतर चुके हैं।
India vs West Indies 3rd T20 LIVE: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
India vs West Indies 3rd T20 LIVE: भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया ुपहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। शिवम दुबे और कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका मिला है।
IND vs WI Live Score: क्या प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में गेंदबाजी में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर बदलाव कर सकते हैं।
IND vs WI 3rd T20I Live Updates: गेंदबाजों पर होगा दबाव
दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ऐसे में तीसरे मैच में गेंदबाजों पर दबाव होगा कि वे विंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर शॉट्स न खेलने दें।
India vs West Indies Live: इंदौर में भारत का शानदार रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला जाना है। होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है। भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में भारत को जीत मिली है। ऐसे में उम्मीद होगी कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस बदबदे को बरकरार रखेगी।
India vs West Indies Live: भारत को दूसरे मैच में मिली हार
टीम इंडिया को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने संजू सैमसन के अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड के अर्धशतक के दम पर जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
IND vs WI 3rd T20I Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई।
IND vs WI 3rd T20I Live Score: वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्ड, आमिर जांगू, कीमो पॉल।
IND vs WI 3rd T20I Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे बजे होगा।
