IND vs WI 2nd T20 Live Score: दूसरी जीत पर भारत की नजर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
India vs West-Indies 2nd T20 Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। लखनऊ में हुए पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर की नजर आज सीरीज में बढ़त को दोगुना करने पर होगी। दूसरी ओर साई होप की नजर वापसी पर होगी।
IND vs WI 2nd T20 Live: वैभव को मिल सकता मौका
भारत का कोई भी प्लेयर चोटिल नहीं है। ऐसे में श्रेयस अय्यर उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं। अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाले नमन धीर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी के साथ एक उपयोगी अतिरिक्त विकल्प जोड़ते हैं। बल्लेबाजी में टीम के पास बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। अगर वे कुछ बदलाव करना चाहें, तो मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। मयंक पहले मैच में थोड़े महंगे साबित हुए थे। वहीं संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताया जा सकता है।
Ind vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर/गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ।
IND vs WI 2nd T20 Live: मोती को मिल सकता मौका
ज्वेल एंड्रयू की चोट की वजह से अमीर जांगू का भारत दौरा T20I तक बढ़ गया है, लेकिन वेस्टइंडीज की दमदार टीम में इस शानदार फॉर्म वाले बल्लेबाज के लिए तुरंत जगह मिलना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, वे हालात के हिसाब से अपनी बॉलिंग लाइन-अप में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। निचले क्रम की बल्लेबाजी से समझौता किए बिना एक और स्पिनर को टीम में शामिल करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है, इसलिए गुडाकेश मोती को मौका मिल सकता है।
Ind vs WI Live Score: भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव।
Ind vs WI 2nd T20 LIVE: वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन।
India vs West Indies Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत आर वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
