IND vs WI 2nd T20 Highlights: कप्तान शाई होप का तूफानी शतक, 249 रन बनाने के बाद भी हारी भारतीय टीम
India vs West-Indies 2nd T20 Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। 250 रन के टारगेट को वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया और 6 विकेट से मैच जीता। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।
