IND vs WI 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर टीम इंडिया को दिलाई जीत, वेस्टइंडीज को मिली शर्मनाक हार
India vs West Indies Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 1st T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई।
IND vs WI 1st T20 Live Scorecard: भारत ने जीता मुकाबला
वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और शतक लगाया। अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
IND vs WI 1st T20 Live Scorecard: श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अय्यर ने ऐसे समय में मोर्चा संभाला, जब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में भारत ने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए थे।
IND vs WI 1st T20 Live Scorecard: 10 ओवर समाप्त
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/2 है। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर 45* और ईशान किशन 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies T20 Match Live: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आउट
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शुरुआती झटके लगे हैं। रोस्टन चेज ने 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। संजू सैमसन भी 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अकील हुसैन ने अपना शिकार बनाया है।
India vs West Indies T20 Match Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा औक संजू सैमसन क्रीज पर उतर चुके हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए विंडीज ने 172 रनों का लक्ष्य दिया है।
IND vs WI 1st T20 Scorecard: वेस्टइंडीज की पारी समाप्त
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज की पारी समाप्त हो चुकी है। विंडीज ने कप्तान शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) के अर्धशतक के दम पर 171 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 172 रनों की जरूरत है। भारत के लिए डेब्यू करने वाले नमन धीर ने कमाल की बॉलिंग की और तीन विकेट चटकाए।
IND vs WI 1st T20 Scorecard: शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
भारत के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नौवां विकेट गंवा दिया है। मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया है। रदरफोर्ड ने मुश्किल समय में कमाल की बैटिंग की और 56 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI 1st T20 Scorecard: शेरफेन रदरफोर्ड ने जड़ी फिफ्टी
भारत के खिलाफ शेरफेन रदरफोर्ड ने मुश्किल समय में कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उनकी ये पारी ऐसे समय में आई है, जब विंडीज की टीम दूसरे छोर से लगातार विकेट गंवा रही थी।
India vs West Indies Live Cricket Score: नमन धीर ने गेंदबाजी में किया कमाल
भारत के लिए टी20 में डेब्यू करने वाले नमन धीर ने कमाल की गेंदबाजी की है और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। धीर ने चार ओवर में 31 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी विकेट शमार स्प्रिंगर के रूप में लिया, जो 9 रन बनाकर आउट हुए।
India vs West Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज ने गंवाया सातवां विकेट
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की पारी अचानक से लड़खड़ा गई है। टीम ने सात विकेट गंवा दिए हैं। कुलदीप यादव ने मैथ्यू फोर्डे को 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
IND vs WI 1st T20I Live Updates: रोमारियो शेफर्ड हुए आउट
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है। डेब्यू करने वाले नमन धीर ने कमाल की गेंदबाजी की है और दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs WI 1st T20I Live Updates: रोस्टन चेज हुए आउट
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। स्पिनर कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। 13 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 115/5 है।
IND vs WI Live Score: शाई होप हुए आउट
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है। शाई होप ने कप्तानी पारी खेली और 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पदार्पण करने वाले नमन धीर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 12 ओवर की समाप्ति के बाद विंडीज का स्कोर 109/4 है।
IND vs WI Live Score: 10 ओवर समाप्त हुए
वेस्टइंडीज की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद मेहमान टीम ने वापसी की है। शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाल लिया है। 10 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 82/3 है। कप्तान शाई होप 41* और शेरफेन रदरफोर्ड 18* रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs WI 1st T20 Live Scorecard: वेस्टइंडीज ने गंवाए लगातार विकेट
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन फिर एक ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। पहले शिमरन हेटमायर रन आउट हो गए और फिर रोवमैन पॉवेल अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें अक्षर पटेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद विंडीज का स्कोर 44/3 है।
IND vs WI 1st T20 Live Scorecard: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पदार्पण करने वाले कामिल पूरन को 12 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 4.3 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 38/1 है। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप 24* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए शिमरोन हेटमायर आए हैं।
India vs West Indies T20 Match Live: वेस्टइंडीज की शानदार शुरुआत
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की है। कप्तान शाई होप ने वनडे वाली फॉर्म टी20 में भी जारी रखी है। तीन ओवर के समाप्त होने के बाद विंडीज का स्कोर 28/0 है। मेहमान टीम के लिए शाई होप 22* और कामिल पूरन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies T20 Match Live: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ लखनऊ में वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतर चुकी है। विंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शाई होप और कामिल पूरन बैटिंग करने के लिए आए हैं। भारत के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ।
IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: भारत ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत के लिए नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: नमन धीर का डेब्यू
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले नमन धीर को अब टी20 टीम की कैप मिल गई है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैप दी है। बता दें कि नमन ने हाल ही में खेली गई शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
IND vs WI 1st T20I Live Updates: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 में आंकड़ों पर नजर डालें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ विंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
IND vs WI 1st T20I Live Updates: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर मौका दिया गया था। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वैभव को मौका मिलेगा? सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के बया से लगा था कि सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी।
IND vs WI 1st T20I Live: भारतीय क्रिकेट टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर।
IND vs WI 1st T20I Live: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमार स्प्रिंगर।
IND vs WI 1st T20I Live: लाइव ब्लॉग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा।
