IND vs NZ 2nd T20I Live Score: अय्यर के बाद अक्षर पटेल ने भी किया निराश, आधी टीम इंडिया पवेलियन लौटी
IND vs NZ 2nd T20I Live Updates: पहले मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होंगी।
-1792815653614_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच हुआ था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब उसकी नजरें पांच मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुनी करने पर होंगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले मैच में बेहद करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम घायल शेर की तरह वापसी की फिराक में है।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: अय्यर हुए आउट
भारत को बड़ा झटका लग गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह बोल्ड हुए।
New Zealand vs India, 2nd T20I: अभिषेक शर्मा की पारी का अंत
अभिषेक शर्मा की पारी का अंत हो गया है। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए। उन्होंने 27 रनों का योगदान दिया।
Ind vs NZ Live: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में लौटे पवेलियन
भारत को दूसरा झटका लग गया है। वैभव सूर्यवंशी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। नाथन स्मिथ की गेंद पर मिचेल ने उनका कैच लपका। वह सिर्फ चार रन ही बना सके।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: वैभव सूर्यवंशी उतरे मैदान पर
फैंस को जिस खिलाड़ी का इंतजार था वो मैदान पर आ गया है। नाम है वैभव सूर्यवंशी। यूं तो वैभव ओपनर हैं, लेकिन इस मैच में नंबर-3 पर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत को लगा पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिर चुका है। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर डफी ने सैमसन को फिलिप्स के हाथों कैच कराया। संजू ने 17 गेंदों पर 14 रन बनाए।
India vs New Zealand Live: अभिषेक को मिला दूसरा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दूसरा मौका मिल गया है। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर डफी ने उनको कैच आउट कर दिया था। इसके बाद अभिषेक वापस जाने लगे थे, लेकिन फिर अंपायर ने देखा तो पता चला कि गेंद नो बॉल है। इस तरह अभिषेक को दूसरा मौका मिला।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आएंगे, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए हैं। भारत को जीत के लिए 181 रन चाहिए।
New Zealand vs India, 2nd T20I: न्यूजीलैंड की पारी खत्म
न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो गई है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। खराब शुरुआत के बाद टीम को फिलिप्स और जैकब्स ने संभाला और इस स्कोर तक पहुंचाया।
Ind vs NZ Live: जैकब्स की पारी का अंत
19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने बेवन जैकब्स को आउट कर भारत को एक और बड़ा विकेट दिला दिया। जैकब्स 46 गेंदों पर 58 रन बनाने में सफल रहे।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: फिलिप्स हुए आउट
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को नमन धीर के हाथों कैच आउट करा भारत को चौथा विकेट दिलाया। फिलिप्स 43 गेंदों पर 70 रन बनाने में सफल रहे।
IND vs NZ Live Match Scorecard: जैकब्स का अर्धशतक
जैकब्स का भी अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार अपने 50 रन पूरे किए। इसी के साथ फिलिप्स और उनके बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
India vs New Zealand Live: फिलिप्स ने पूरा किया पचासा
16वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार फिलिप्स ने अपने 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार की यह गेंद नो बॉल निकली। फिलिप्स भारत के लिए परेशानी बने हुए हैं।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन है। फिलिप्स 47 और जैकब्स 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
New Zealand vs India, 2nd T20I: फिलिप्स-जैकब्स जमे
भारत ने शुरुआती विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था और अभी भी यह टीम दबाव में है, लेकिन ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने पैर जमा लिए हैं और टीम को मुश्किल से बाहर निकालने में लगे हैं।
Ind vs NZ Live: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं। इस समय न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिख रही है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: पावरप्ले में कीवी कमजोर
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने कीवी टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। छह ओवरों में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 43 रन बनाए हैं।
IND vs NZ Live Match Scorecard: प्रिंस ने फिन को भेजा पवेलियन
भारत को तीसरा विकेट मिल गया है। प्रिंस यादव ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन को बोल्ड कर दिया। फिन स्कूप खेलने गए, लेकिन प्रिंस की फुल लैंग्थ गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 16 रन ही बनाए।
India vs New Zealand Live: भुवनेश्वर को मिला विकेट
चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर को पहले मैच में विकेट नहीं मिला था। हालांकि, दूसरे मैच में उन्होंने अपना खाता खोल लिया है। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने डेरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल सिर्फ छह रन ही बना सके।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत को मिला पहला विकेट
भारत को पहली सफलता मिल गई है। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने टिम सेइफर्ट को तिलक वर्मा के हाथों कैच करा दिया। टिम सिर्फ सात रन ही बना सके।
New Zealand vs India, 2nd T20I: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम सेइफर्ट और फिन एलन पारी की शुरुआत कर रहे हैं और भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।
Ind vs NZ Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: भारत की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत की पहले गेंदबाजी, वैभव को मिला मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी टीम में आए हैं। मंयक यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली है।
India vs New Zealand Live: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब भी टीम इंडिया में होते हैं तो पूरे विश्व की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। सभी को इंतजार रहता है कि वह मैच खेलेंगे या नहीं। आज के मैच में भी हाल यही है। सभी की नजरें वैभव के खेलने पर टिकी हैं।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: न्यूजीलैंड के सामने भी बड़ी चुनौती
पहले मैच में काफी करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है और ऐसे में उसे टक्कर देना आसान नहीं है।
New Zealand vs India, 2nd T20I: भुवनेश्वर कुमार से हैं उम्मीदें
भारत को गेंदबाजी में सबसे ज्यादा उम्मीदें भुवनेश्वर कुमार से हैं। उन्होंने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है, लेकिन पहले मैच में बुरी तरह से फेल रहे थे। दूसरे मैच में भुवी अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।
Ind vs NZ Live: भारतीय गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। दूसरे मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी। टीम इंडिया के गेंदबाज कोशिश करेंगे कि सामने वाली टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दें।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: आसान नहीं होगी राह
भारत के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड पहली हार का बदला लेने की फिराक में होगी और ऐसे में वह ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
IND vs NZ Live Match Scorecard: वैभव सूर्यवंशी या शिवम दुबे को मिलेगा मौका?
ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में किसे मौका मिलेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वैभव सूर्यवंशी और शिवम दुबे दोनों इस रेस में हैं। ईशान की जगह टीम में शामिल किए गए कुमार कुशाग्र का नाम भी रेस में है।
India vs New Zealand Live: ईशान किशन हुए चोटिल
भारत को इस मैच से पहले एक झटका लगा है। उसके मुख्य बल्लेबाजों में शुमार ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगे।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: दूसरा टी20 मैच आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में न्यूजीलैंड की नजरें वापसी करने पर होंगी तो वहीं भारतीय टीम अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी।
