IND vs NZ 2nd T20I Live Score: बाल-बाल बच गए अभिषेक शर्मा, नो बॉल के कारण दोबारा मिला मौका
IND vs NZ 2nd T20I Live Updates: पहले मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज ...और पढ़ें
-1792815653614_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच हुआ था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब उसकी नजरें पांच मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुनी करने पर होंगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले मैच में बेहद करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम घायल शेर की तरह वापसी की फिराक में है।
