IND vs NZ 1st T20 Highlights: भारत ने टी20 में किया सबसे बड़ा रन चेज, सीरीज में बनाई बढ़त
New Zealand vs India, 1st T20I Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने ...और पढ़ें

भारत बनाम न्यूजीलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में चार विकेट से हरा दिया है। भारत ने संजू सैमसन और नमन धीर के दमदार प्रदर्शन की वजह से मैच को आखिरी ओवर में जीता। नमन ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं संजू ने 33 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। भारत ने अपने टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
