Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs ENG W Highlight : इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया, सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

IND W vs ENG W Highlight : ग्रुप बी के मैच में इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत को 20 ओवरों में 140/5 पर रोक दिया। स्मृति मंधाना ने 52 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 47 रन बनाए। इससे पहले, रेणुका ठाकुर ने पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने इंग्लैंड को 151/7 पर रोक दिया।

By Umesh KumarSat, 18 Feb 2023 10:11 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क।  नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए ग्रुप बी के मैच में इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत को 20 ओवरों में 140/5 पर रोक दिया। स्मृति मंधाना ने 52 रनों की पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 47 रन बनाए। इससे पहले, रेणुका ठाकुर ने पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने इंग्लैंड को 151/7 पर रोक दिया।

भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर में यह फैसला सही साबित किया। रेणुका ने पावरप्ले के अंदर क्रमशः डैनी व्याट (0), एलिस कैपसे (3) और सोफी डंकले (10) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अंतिम ओवर में एमी जोन्स (40) और कैथरीन साइवर-ब्रंट (0) को लगातार गेंदों पर आउट करके इंग्लैंड को 151 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड की तरफ से नैटली ने अर्धशतक लगाया।

लक्ष्य का पीछ करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा (8) के रूप में पहला विकेट खोया। जेमिमा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। जेमिमा ने 13 रन तो हरमनप्रीत मात्र 4 रन ही बना सकीं। इसके बाद ऋचा घोष के साथ मंधाना ने साझेदारी बनाने की कोशिश की। इस बीच मंधाना अपने अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना (52) के आउट होने के बाद भारत की जीत की सारी उम्मीद ऋचा घोष पर आ गई।

अंत के ओवर में ऋचा ने भरपूर कोशिश की, लेकिन भारत तो जीत नहीं दिला सकीं। इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया। ग्लेन को दो विकेट मिले। इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

18 Feb 20239:44:49 PM
IND W vs ENG W Live Score : रोमांचक रहा आखिरी, भारत को मिली हार

 भारत की स्टार बैटर ऋचा घोष और पूजा ने मिलकर 19 रन बनाए। भारत 11 रन से हार गया। इस जीत से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक बनाया। ऋचा ने तेजी से नाबाद 47 रन बनाए।

18 Feb 20239:31:58 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को लगा पांचवां झटका

 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीप्ति रन आउट हो गईं। पूजा वस्त्राकर मैदान पर आईं हैं।

18 Feb 20239:29:18 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को चाहिए 34 रन

 18वें ओवर में भारत 9 रन ही बना सका। हालांकि, ऋचा ने लॉग ऑन पर सिक्स जड़ा। भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर 34 रन की जरूरत हैं।

18 Feb 20239:26:22 PM
IND W vs ENG W Live Score : मैच में वापस आई इंग्लैंड

 17वें ओवर में भारत 4 रन बना सका। इंग्लैंड मैच में वापस आ गया। भारत को जीत के लिए बाउंड्री लगाने की जरूरत है। 

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 109-4

18 Feb 20239:22:14 PM
IND W vs ENG W Live Score : स्मृति मंधाना का गिरा विकेट

 16वें ओवर में भारत ने 12 रन बनाए। एक विकेट खोया। मंधाना ने 5वें गेंद पर छक्के से अर्धशतक पूरा करेंगी स्मृति! आगे निकलीं और गेंद को फुल बनाने के बाद एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से सिर्फ़ टाइम किया। अगली गेंद पर स्मृति मंधाना का विकेट गिरा। 

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 105-4

18 Feb 20239:19:05 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत मुश्किल में

 भारत ने 15वें ओवर में 6 रन लिए। भारत का स्कोर- 93-3

18 Feb 20239:13:43 PM
IND W vs ENG W Live Score : 14वें ओवर में तीन रन

 ग्लेन के ओवर में भारत के दोनों बल्लेबाजों ने 3 रन लिए। भारत को मैच जीने के लिए तेज गति से रन बनाने की जरूरत है। इस ओवर में इंग्लैंड की बेहतरीन फील्ड देखने को मिला। 

भारत का स्कोर- 87-3

18 Feb 20239:11:37 PM
IND W vs ENG W Live Score : मंधाना अर्धशतक के करीब

 13वां डीन ने किया। मंधाना ने चौथी और अखिरी गेंद पर शानदार दो चौके लगाए। मंधाना 35 गेंद पर 42 रन के स्कोर पर पहुंच गई हैं। ऋचा 11 रन बनाकर खेल रही हैं। 

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 84-3

18 Feb 20239:08:06 PM
IND W vs ENG W Live Score : ऋचा घोष ने जड़े दो चौके

 नैटली गेंदबाजी करने आईं। ऋचा घोष दो गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। नैटली के ओवर में 11 रन बने। भारत तेजी से रन बनाने को देख रहा।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 75-3  मंधाना 34, और घोष 10 रन बनाकर खेल रही हैं।

18 Feb 20238:59:24 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को लगा दूसरा झटका

 एकलस्टन, हरमनप्रीत को, आउट, बड़े शॉट के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठी हैं हरमन!। ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए आई। एकलस्टन के ओवर में 2 रन बने। 

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 64-3,  मंधाना, 33 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं।

18 Feb 20238:53:05 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को लगा दूसरा झटका

 ग्लेन, जेमिमाह को, आउट, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आगे आकर बड़े शॉट के लिए गईं जेमिमाह लेकिन दूर थी गेंद जिससे पावर नहीं मिला और लॉन्ग ऑन पर लपकी गईं। 10वें ओवर 5 रन बने और एक विकेट गिरा। 

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 62-2

18 Feb 20238:51:50 PM
IND W vs ENG W Live Score : सिंगल-डबल से बढ़ रहा भारत का स्कोर

 9वें ओवर के लिए डीन गेंदबाजी करने आईं। इस ओवर दो डबल रन लिए गए, जबकि तीन सिंगल लिया गया। इस ओवर में सात रन बने। 

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 57-1

18 Feb 20238:48:15 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत का स्कोर 50 रन

 आठवें ओवर में 7 रन बने। दूसरे छोर से भी स्पिन, सेरा ग्लेन आईं। स्मृति मंधाना 30 रन और जेमिमा 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 50-1

18 Feb 20238:44:57 PM
IND W vs ENG W : सोफी की बेहतरीन गेंदबाजी

 7वां ओवर में सोफी एकलस्टन ने बेहरीन गेंदबाजी की। इस ओवर में महज 3 रन बने। भारत को 8.38 की नेट रन रेट से रन बनाने की जरूरत है। 

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43-1 

18 Feb 20238:40:06 PM
IND W vs ENG W Live Score : छठे ओवर में बने 4 रन

 छठे ओवर में भारत ज्यादा रन नहीं बना सका। स्मृति मंधाना और जेमिमा क्रीज हैं। भारतीय पारी का पहला पवारप्ले समाप्त हो गया है। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 40-1

18 Feb 20238:37:41 PM
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी में बदलाव

 पांचवां ओवर चार्ली डीन गेंदबाजी करने आईं। पहली ही गेंद पर स्मृति ने चौका लगा। उसके बाद तीन और रन बने। इस ओवर में 7 रन बने।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 36-1  मंधाना 23 रन बनाकर खेल रही हैं।

18 Feb 20238:32:21 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को लगा पहला झटका

 चौथे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने 2 रन लिए। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन बने। चौथी गेंद पर शेफाली वर्मा का कैच छूटा। पांचवी गेंद फिर डॉट रही। आखिरी गेंद पर शेफाली ने फील्डर को कैच थमा दिया। जेमिमा बैटिंग करने आईं हैं। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 29-1

18 Feb 20238:28:08 PM
IND W vs ENG W Live Score : मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 तीसरा ओवर कैथरीन करने आईं। पहली तीन गेंद पर स्मृति मंधाना ने लगातार चौके जड़े। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं पर फिर मंधाना चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर में 16 रन बने। 

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 27-0  मंधाना 18 और शेफली 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

18 Feb 20238:23:40 PM
IND W vs ENG W Live Score : शेफली ने जड़ा पहला चौका

 दूसरे छोर से लॉरेन बेल ने दूसरा ओवर किया। पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर शेफली ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी पर एक रन मिला। पांचवी गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 11-0    

18 Feb 20238:13:34 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत की पारी शुरू

 भारत की तरफ से मंधाना और शेफाली ओपनिंग कर आईं हैं। पहला ओवर कैथरीन करने आईं। पहली गेंद पर एक रन बना। कैथरीन अपने ओवर में दो वाइड सहित कुल 4 रन दिए।

एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 4-0

18 Feb 20238:00:57 PM
IND W vs ENG W Live Score : रेणुका ठाकुर को मिले पांच विकेट

 आखिरी ओवर रेणुका ठाकुर ने किया। पहली दो गेंद पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर एक रन बना। जोंस रिवर्स स्वीप शॉट मारने गईं। ऋचा घोष ने कैच पकड़ा। ठाकुर को चौथा विकेट मिला। एमी जोंस ने 40 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर भी विकेट, कैथरीन ने राधा यादव को कैच थमाया। आखिरी गेंद पर चार रन मिले। 

20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 151/7

18 Feb 20237:56:26 PM
IND W vs ENG W T20 WC : दीप्ति के ओवर में बने 17 रन

 दीप्ति ने अपना स्पेल पूरा किया। पहली तीन गेंद पर दो रन बने। चौथी गेंद पर सोफी ने मिड विकेट पर शानदार छक्का मारा। आखिरी गेंद पर जोंस ने दमदार सिक्स लगाया। 

19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 144/5 

18 Feb 20237:52:48 PM
IND W vs ENG W Live Score :

 राधा यादव गेंदबाजी करने आईं। पहली गेंद पर सोफी ने दो रन लिया। अगली गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर एक रन, पांचवीं गेंद पर दो रन बने। आखिरी गेंद पर जोंस ने एक रन लिया। 

18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 127/5   जोंस 32 रन बनाकर खेल रही

18 Feb 20237:48:01 PM
IND W vs ENG W Live Score : नैटली अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट

 दीप्ति गेंदबाजी करने आई हैं। पहली दो गेंद नैटली ने डॉट खेली। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। नैटली ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक बनाया। पांचवीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर नैटली ने मंधाना को कैच थमा दिया। आखिरी गेंद पर सोफी कोई रन नहीं मिला। 

17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 120/5

18 Feb 20237:44:27 PM
IND W vs ENG W Live Score : जोंस की ताबड़तोड़ी बल्लेबाजी

 राधा यादव अपने स्पेल का तीसरा ओवर किया। पहली गेंद डॉट रही। अगली तीन गेदों पर एक-एक रन बने। चौथी गेंद पर जोंस ने फाइन लेग पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर जोंस ने कवर ड्राइव पर चौका जड़ा। 

16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 117/4  नैटली 49 रन बनाकर खेल रही हैं।

18 Feb 20237:40:55 PM
IND W vs ENG W Live Score : अर्धशतक के करीब पहुंची नैटली

 पूजा गेंदबाज़ी करेंगी। पहली गेंद पर जोंस ने स्कूप शॉट थर्डमैन की दिशा में चौका मारा। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर नैटली ने दो रन लिया। चौथी गेंद पर नैटली ने एक रन लिय़ा। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर जोंस ने शानदार छक्का जड़ा। इस औवर में 14 रन बने। 

15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 106/4

18 Feb 20237:37:11 PM
IND W vs ENG W Live Score :

 राधा यादव अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आईं। पहली चार गेंद पर 5 रन बने। पांचवी गेंद पर स्टम्पिंग की अपील की गई। थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। आखिरी गेंद पर एक रन बने। 

14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 92/4   नैटली 44 रन और एमी जोंस 9 रन बनाकर खेल रही हैं। 

18 Feb 20237:33:12 PM
IND W vs ENG W : शिखा का स्पेल समाप्त

 शिखा अपने स्पेल की आख़िरी ओवर डालने आई हैं। इस ओवर में 2 रन बने। शिखा ने अपना स्पेल पूरा किया। 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। 

13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 86/4

18 Feb 20237:31:15 PM
IND W vs ENG W : भारत ने की वापसी

 12वें ओवर में चार रन बने। राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी। नैटली और जोंस क्रीज पर हैं। भारत मैच में वापस आ गया। 

12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 84/4

18 Feb 20237:25:04 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत को मिला चौथा विकेट

 शिखा ने हीदर नाइट को कैच आउट करवाया। फुलटॉस गेंद पर विकेट मिला शिखा को। ऑफ़ स्टंप के बाहर की लो फुलटॉस गेंद। मिड ऑफ पर शेफली ने शानदार कैच लिया। शिखा के ओवर में 8 रन बने। 

11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 80/4

18 Feb 20237:19:34 PM
IND W vs ENG W Live Score : मैच में वापस लौटी इंग्लैंड

 भारत ने गेंदबाजी में बदलाव किया। शेफाली वर्मा 10वां ओवर करने आईं। पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद पर एक रन और तीसरी गेंद पर भी एक रन बने। चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप करते हुए नैटली ने चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर भी चौका लगा। आखिरी गेंद पर एक रन बना। 

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 72/3   नैटली 35 रन और हीदर नाइट- 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

18 Feb 20237:16:12 PM
IND W vs ENG W Live Score : इंग्लैंड की धामेदार बल्लेबाजी

 9वां ओवर राजेश्वरी गायकवाड़ करने आईं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर हीदर नाइट ने स्वीप करते हुए चौका जड़ा। तीसरी गेंद भी चौके के लिए गई। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तीन और आखिरी गेंद पर 1 रन बना। इस ओवर में 12 रन बने।

9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 61/3

18 Feb 20237:12:05 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत ने रन आउट का मौका गंवाया

 दीप्ति शर्मा अपने स्पेल का दूसरा और इंग्लैंड पारी का 8वां ओवर करने आईं। पहली दो गेंद पर एक-एक रन बने। तीसरी गेंद पर दो रन बने। चौथी गेंद पर रन आउट की अपील गई। थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। पांचवी गेंद पर नैटली ने शानदार चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 49/3   नैटली 24 और हीदर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

18 Feb 20237:06:36 PM
IND W vs ENG W : भारत ने गेंदबाजी में किया बदलाव

 सातवां ओवर में शिखा पांडे को रेणुका की जगह रिप्लेस किया गया। पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बने। हीदर नाइट ने चार गेंद डॉट खेली। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। आखिरी गेंद पर दो रन बने। 

7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर-  40/3     हीदर नाइट 7 रन, नैटली 19 रन बनाकर खेल रही है।  

18 Feb 20237:03:26 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत ने दोनों रिव्यू गंवाया

 पावर प्ले में दीप्ति ओवर ने छठा ओवर करने आईं। पहली गेंद पर नैटली ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर हीदर नाइट के खिलाफ LBW की अपील की गई। अंपायर ने नॉट आउट दिया। तीसरी गेंद पर हीदर ने शानदार चौका जड़ा। अगली गेंद पर एक रन लिया। पांचवी गेंद पर 1 रन बना। इस ओवर में 8 रन बने। भारत ने अपने दोनों रिव्यू गंवा दिए हैं। पहली रिव्यू तीसरे ओवर में लिया गया था। दूसरा छठे ओवर में।

6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 37/3

18 Feb 20236:55:40 PM
IND W vs ENG W Live Score : इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

 अपने स्पेल का तीसरा ओवर रेणुका करने आईं। पहली दो गेंदों पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर नैटली ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर डंकली बीट हो गईं और गेंद स्टम्प पर जा लगी। भारत को तीसरी सफलता मिली। बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड की कप्तान हीदर आईं। अगली दो गेंद हीदर ने डॉट खेली।

पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 29/3

18 Feb 20236:53:28 PM
IND W vs ENG W : चौथे ओवर में बना 10 रन

 चौथा ओवर पूजा वस्त्राकर ने किया। पहली गेंद पर डंकली ने एक रन लिया। अगली दो गेंद पर नैटली कोई रन नहीं बना सकी। चौथी गेंद पर नैटली ने स्कूप फाइन लेग पर चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर बल्ले का बाहरी भीतरी किनारा लेकर गेंद स्टम्प के पीछे चार रन के लिए गई। आखिरी गेंद पर एक रन बना।

4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 24/2 नैटली- 10 और डंकली 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

18 Feb 20236:49:10 PM
IND W vs ENG W Live Score : रेणुका की घातक गेंदबाजी

 तीसरा ओवर रेणुका ने किया। पहली ही गेंद पर कैप्सी का विकेट मिला। दूसरी गेंद पर सिवर-ब्रंट कोई रन नहीं बना सकी। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवी गेंद पर 2 और आखिरी गेंद पर डंकली ने 1 रन लिया। इस ओवर में चार रन बने और एक विकेट गिरा। 

3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 14/2  डंकली और सिवर-ब्रंट क्रीज पर हैं।

18 Feb 20236:43:41 PM
IND W vs ENG W Live Score : इंग्लैंड का गिरा दूसरा विकेट

 दूसरा ओवर शिखा पांडे ने किया। इस ओवर में शिखा ने 7 रन खर्च किए। दूसरी गेंद पर डंकली ने शानदार चौका लगाया। तीसरा ओवर रेणुका ने शुरू किया। पहली ही गेंद पर ही रेणुका ने एलेक्स कैप्सी को क्लीन बोल्ड कर दिया।

18 Feb 20236:36:13 PM
IND W vs ENG W Live Score : पहले ओवर में गिरा इंग्लैंड का विकेट

 रेणुका ठाकुर ने पहला ओवर किया। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर डंकली ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर डेनियल वायट ने खेलने की कोशिश की। गेंद बाहरी किनारा लेकर ऋचा घोष के पास गई। कीपर ने कोई गलती नहीं की। भारत को पहली सफलता मिली। चौथी गेंद वाइट रही। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर कैप्सी ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 3/1

18 Feb 20236:26:48 PM
IND W vs ENG W Live Score : इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

 राष्ट्रगान के बाद इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है। भारतीय फील्डर मैदान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम शुरू में पिच का फायदा उठाना चाहेगी।

18 Feb 20236:18:10 PM
IND W vs ENG W : टी20 विश्व कप में भारत से कभी नहीं हारा इंग्लैंड

 भारत और इंग्लैंड टी20 विश्व कप में 5 बार आमने-सामने हुए हैं। पांचों ही बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। भारत इस इतिहास को बदलना चाहेगा।

18 Feb 20236:14:54 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत ने किया टीम में एक बदलाव

 इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर ब्रंट, हीथर नाइट (c), एमी जोन्स (w), कैथरीन साइवर ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (w), शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह

18 Feb 20236:05:04 PM
IND W vs ENG W Live Score : भारत ने जीता टॉस

 टी20 विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें लक्ष्य का पीछा करने में आसानी होगी। भारतीय टीम में शिखा पांडे को शामिल किया गया है। 

18 Feb 20235:59:44 PM
IND W vs ENG W : पिच से मिलेगी गेंदबाजों को मदद

 भारत और इंग्लैंड के बीच मैच सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर बात करें पिच की तो यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा ज्यादा बेहतर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पिच पर गेंदबाजों को फायदा मिलता है, जहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मूव मिलता है और विकेट निकालने में वह कारगर साबित होते हैं।

18 Feb 20235:43:00 PM
IND W vs ENG W Live Score : इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति का बल्ला उगलता है रन

 भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मंधाना 17 मैचों में 40.53 की औसत और 143.73 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाएं है। आज के मैच में भी मंधाना का बल्ला चलना बहुत जरूरी है।

18 Feb 20235:18:04 PM
India Women vs England Women in T20I : इंग्लैंड ने बनाया है हाईस्कोर

 भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने 2018 में हाईस्कोर बनाया था। मुंबई में खेले गए उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 198 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us