Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SLC XI Day 2 Highlights: देवदत्‍त पडिक्‍कल के शतक के बाद गुरनूर बराड़ का तूफान, स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 357/6

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

    पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मजबूत स्कोर खड़ा किया। दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है जिसके दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारत को परेशान किया, लेकिन खेल खत्म होते-होते भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। श्रीलंका ने पहले दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 363 रनों के मजबूत स्कोर के साथ किया।

    दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन है। देवदत्‍त पडिक्‍कल 164 गेंदों पर 142 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाया। केएल राहुल ने 40 और मानव सुथार ने 41 रन बनाए।