Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND Vs SL Highlights: शान से सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, श्रीलंका को रिकॉर्ड रनों से दी मात

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शमी की घातक गेंदबाजी के चलते पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन बनाकर सिमट गई। सिराज को तीन विकेट मिले।

By Shubham MishraThu, 02 Nov 2023 09:21 PM (IST)
News Article Hero Image

India vs Sri Lanka Live Score Match Updates; भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 92 और विराट कोहली ने 88 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 82 रन कूटे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 

शमी ने 9 गेंद में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को गर्त में पहुंचा दिया। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन रजिथा (14) ने बनाए। शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। जडेजा और बुमराह के नाम एक-एक विकेट रही। 

2 Nov 20238:40:04 PM
IND Vs SL Live Score: शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

 भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शमी ने पांच विकेट लिए। पूरी श्रीलंका टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई। वह 19.4 ओवर ही खेल सकी। भारत की तरफ से शमी ने पांच, सिराह ने तीन, बुमराह ने एक और जडेजा ने एक विकेट लिया।

2 Nov 20238:18:10 PM
IND Vs SL Live Score: ऐतिहासिक जीत के करीब भारत

 शमी ने मैथ्यूज को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया। शमी को चौथी सफलता मिली। 

15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 38/8

2 Nov 20238:03:37 PM
IND Vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट

 22 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। शमी को तीसरी सफलता मिली। भारत ने डीआरएस का इस्तेमाल करते हुए चमीरा को शून्य पर आउट किया। तीक्षणा और मैथ्यूज बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 22/7

2 Nov 20237:45:25 PM
IND Vs SL Live Score: बैकफुट पर श्रीलंका की टीम

 शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी है। शमी के ओवर में कोई भी रन नहीं बने। मैथ्यूज और दुष्मंथा चमिरा बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 14/6

2 Nov 20237:39:49 PM
IND Vs SL Live Score: शमी ने दो गेंद पर लिए दो विकेट

 सिराज और बुमराह के बाद शमी का कहर जारी है। दो गेंद पर शमी ने दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। वह हैट्रिक पर हैं। 

2 Nov 20237:21:54 PM
IND Vs SL Live Score: मुश्किल में श्रीलंका की टीम

  भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही। अभी तक मात्र एक चौका लगा है। मैथ्यूज ने एक चौका लगाया है। असलंका अभी तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं।  

7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 9/4 

2 Nov 20237:05:19 PM
IND Vs SL Live Score: 3 के स्कोर पर श्रीलंका के चार बल्लेबाज लौटे पवेलियन

 एशिया कप फाइनल की ही तरफ मोहम्मद सिराज कहर बरपा रहे हैं। पहले ओवर में दो विकेट लिए दूसरे ओवर में कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेंडिस 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका टीम का स्कोर अभी मजह तीन रन है। 

2 Nov 20236:57:44 PM
IND Vs SL Live Score: श्रीलंका ने दूसरे ओवर में ही गंवाए तीन

 श्रीलंका ने दूसरे ओवर में दो विकेट गंवाए। सिराज ने पहली और पांचवीं गेंद पर विकेट लिए। निसांका, करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ओवर मेडन रहा। कुसल मेंडिस और असलंका बल्लेबाजी कर रहे हैं।

2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 2/3

2 Nov 20236:51:03 PM
IND Vs SL Live Score: सिराज ने दिलाई दूसरी सफलता

 बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आएं। 

2 Nov 20236:47:35 PM
IND Vs SL Live Score: पहली गेंद पर गिरा श्रीलंका का विकेट

 जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को LBW आउट किया। इस ओवर में मात्र दो रन बने। 

2 Nov 20236:08:32 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के सामने 358 का टारगेट

 भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाए हैं। यानी श्रीलंका को जीत के लिए 358 रन बनाने होंगे। रविंद्र जडेजा 35 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए।

2 Nov 20235:53:00 PM
IND vs SL Live Score: अय्यर की तूफानी पारी का हुआ अंत

 56 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर अब पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। अय्यर की पारी का अंत मधुशंका ने किया है। 

2 Nov 20235:48:02 PM
IND vs SL Live Score: 47 ओवर बाद टीम इंडिया 320/5

 47 ओवर का खेल हो गया है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 320 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 70 पर पहुंच गए हैं, जबकि जडेजा उनका साथ 14 रन बनाकर दे रहे हैं।

2 Nov 20235:39:17 PM
IND vs SL Live Score: श्रेयस अय्यर मचा रहे धमाल

 45 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 304 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 59 और रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20235:28:35 PM
IND vs SL Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा

 श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वर्ल्ड कप में यह अय्यर का दूसरा अर्धशतक है।

2 Nov 20235:24:03 PM
IND vs SL Live Score: सूर्या चले पवेलियन

 वानखेड़े के मैदान सूर्यकुमार यादव फैन्स को निराश करते हुए महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। 276 के स्कोर पर अब भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

2 Nov 20235:18:25 PM
IND vs SL Live Score: 41 ओवर बाद भारत 274/4

 41 ओवर बीत चुके हैं और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 274 रन लगा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव 11 और श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20235:09:46 PM
IND vs SL Live Score: केएल राहुल चले पवेलियन

 टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। राहुल अपने शॉट को नीचे नहीं रख सके और आसान सा कैच देकर आउट हुए।

2 Nov 20235:06:53 PM
IND vs SL Live Score: 39 ओवर बाद भारत 255/3

 39 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 255 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 37 और केएल राहुल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20234:44:59 PM
IND vs SL Live Score: 34 ओवर बाद भारत 206/3

 34 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 206 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 4 और केएल राहुल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20234:34:13 PM
IND vs SL Live Score: कोहली चले पवेलियन

सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी आज भी नहीं हो सकी है। विराट 88 रन की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।

2 Nov 20234:26:07 PM
IND vs SL Live SCore: शुभमन गिल चले पवेलियन

शुभमन गिल वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक पूरा करने से महज 8 रन से चूक गए हैं। गिल को 92 रन के स्कोर पर मधुशंका ने पवेलियन की राह दिखा दी है।  

2 Nov 20234:19:25 PM
IND vs SL Live Score: 29 ओवर बाद भारत 185/1

 29 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 185 रन लगा दिए हैं। विराट कोहली 86 और शुभमन गिल भी 86 रन बनाकर श्रीलंका के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं।

2 Nov 20234:10:16 PM
IND vs SL Live Score: बोल रहा कोहली-गिल का बल्ला

 27 ओवर का खेल हो चुका है और शुभमन गिल और विराट कोहली बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं। शुभमन गिल 68 और कोहली 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 164 रन लग चुके हैं।

2 Nov 20233:57:22 PM
IND vs SL Live Score: 24 ओवर बाद भारत 140/1

 24 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 140 रन लगा दिए हैं। विराट कोहली 67 और शुभमन गिल 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी हो चुकी है।

2 Nov 20233:44:55 PM
IND vs SL Live Score: 21 ओवर बाद भारत 126/1

 21 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 126 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 55 और विराट कोहली 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20233:36:11 PM
IND vs SL Live Score: गिल का अर्धशतक पूरा

 55 गेंदों में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है और दोनों ही क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे हैं।

2 Nov 20233:28:09 PM
IND vs SL Live Score: कोहली का अर्धशतक पूरा

 विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली आज कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया ने 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

2 Nov 20233:21:27 PM
IND vs SL Live Score: बोल रहा कोहली-गिल का बल्ला

15 ओवर का खेल हो चुका है और विराट कोहली 41 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 88 रन लगा दिए हैं।  

2 Nov 20233:04:54 PM
IND vs SL Live Score: 12 ओवर बाद भारत 72/1

 12 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा दिए हैं। विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और 36 पर पहुंच चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20233:01:21 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका का हुआ बुरा हाल

विराट कोहली और शुभमन गिल ने क्रीज पर पैर जमा लिए हैं। अब लग रहा है कि श्रीलंकाई गेंदबाजों की शामत आएगी। कोहली और गिल ने इतने ओवर में काफी आकर्षक बाउंड्री जमाई हैं। कोहली और गिल के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज पस्‍त नजर आ रहे हैं।

11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 68/1। विराट कोहली 34* और शुभमन गिल 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 Nov 20232:48:28 PM
IND vs SL Live: गिल-कोहली क्रीज पर जमे

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद दमदार वापसी कर ली है। विराट कोहली और शुभमन गिल ने कुछ समय से श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। शुरुआत में भारतीय बल्‍लेबाज परीक्षा दे रहे थे और अब वो खुलकर खेल रहे हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 47/1। विराट कोहली 26* और शुभमन गिल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 Nov 20232:34:17 PM
IND vs sL Live: कोहली-गिल के बीच साझेदारी

 भारत की पारी के 5 ओवर पूरे हो चुके हैं। विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज भारतीय बल्‍लेबाजों की परीक्षा ले रहे हैं। कोहली और गिल के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है।

5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 25/1। विराट कोहली 10* और शुभमन गिल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Nov 20232:10:58 PM
IND vs SL Live: मदुशंका ने रोहित को किया बोल्‍ड

दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए पहले ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली। रोहित शर्मा ने स्‍ट्राइक ली। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने लेग गली की दिशा में शानदार बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर रोहित शर्मा बोल्‍ड। बेहतरीन गेंद। मदुशंका ने आखिरी समय पर गेंद को आउट स्विंग कराया और गेंद जाकर स्‍टंप पर लगी। रोहित शर्मा ने 2 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। विराट कोहली ने लेग लगी में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 8 रन बने।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। विराट कोहली 4* और शुभमन गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।  

2 Nov 20231:41:31 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

 पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, दुष्‍मंत हेमंत, एंजेलो मैथ्‍यूज, दुष्‍मंत चमीरा, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।

2 Nov 20231:41:13 PM
IND vs SL Live: भारत की प्‍लेइंग 11

 रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।

2 Nov 20231:34:55 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका बना टॉस का बॉस

 भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्‍तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

2 Nov 202312:54:17 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज कोई और नहीं बल्कि मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 80 पारियों में 43.84 की औसत से 3113 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर विराट कोहली काबिज हैं, जिन्‍होंने 50 पारियों में 62.65 की औसत से 2506 रन बनाए हें। इसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 53 पारियों में 64.40 की औसत से 2383 रन बनाए। इसमें दो शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

2 Nov 202312:05:15 PM
IND vs SL Live: विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड

 विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 52 वनडे में 62.65 की औसत से 2506 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक शामिल हैं। वहीं, कोहली ने वनडे वर्ल्‍ड कप में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले और 69 रन बनाए हैं। विराट कोहली से आज 49वें वनडे शतक की उम्‍मीद की जा रही है।

2 Nov 202311:11:44 AM
IND vs SL Live: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 51 वनडे मैचों में 46.50 की औसत से 1860 रन बनाए। इसमें छह शतक शामिल हैं। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दो दोहरे शतक भी जमाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्‍ड कप में केवल एक मैच खेला, जिसमें 94 गेंदों में 103 रन बनाए।  

2 Nov 202310:35:04 AM
IND vs SL Live: '1 खराब मैच और मैं बुरा कप्‍तान बन कहलाऊंगा'

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्‍ड कप में अपनी लीडरशिप शैली की हो रही तारीफ पर चुप्‍पी तोड़ी। उन्‍होंने कहा कि एक खराब मैच और लोग मुझे बुरा कप्‍तान कहने लगेंगे। रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप 2023 के अपने अब तक के सभी 6 मैच जीते हैं।

2 Nov 20239:11:04 AM
IND vs SL Live: भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत

भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्‍मीद है। भारत और श्रीलंका 2011 वर्ल्‍ड कप के बाद एक बार फिर वर्ल्‍ड कप मुकाबले में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम की कोशिश लगातार सातवीं जीत दर्ज करके नंबर-1 स्‍थान हासिल करने की होगी। वहीं, श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने से बचना चाहेगा।

2 Nov 20236:27:49 AM
IND vs SL Live Score: वनडे वर्ल्ड कप में नौ बार हुआ दोनों टीमों का आमना-सामना

 वनडे विश्व कप में भारत और श्रीलंका की टीम के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए। चार बार भारत और चार बार श्रीलंका ने एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए बाजी मारी है। वहीं, एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकला।

2 Nov 20235:42:10 AM
IND vs SL Live Score: 11 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का होगा आमना-सामना

 भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी. आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था। 

1 Nov 202311:10:16 PM
IND vs SL Live Score: कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच

 वानखेड़े के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यहां पर रन बनाना काफी आसान रहता है। साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर दो मैचों में 350 प्लस का टारगेट खड़ा किया है।

1 Nov 202310:47:52 PM
IND vs SL Live Score: हार्दिक पर रोहित ने दिया अपडेट

 रोहित शर्मा ने साफ किया है कि हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक की रिकवरी अच्छी हो रही है और वह जल्द ही एक्शन में दिखाई देंगे। 

1 Nov 20239:26:42 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा भारत का विजय रथ रोक पाना

 श्रीलंका के लिए टीम इंडिया का विजय रथ रोक पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us