Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL 1st Test Day 2 Live Score: बादल बने मुसीबत! एक बार फिर बारिश ने दी दस्तक, मैदान पर आए कवर्स

IND vs SL 1st Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश बड़ा स्कोर करने की होगी ताकि मेजबान टीम को दबाव में ला सके। 

By Abhishek Upadhyay Sun, 16 Aug 2026 02:14 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 288 रनों के साथ किया। यहां से टीम इंडिया विशाल स्कोर की दरकार में होगी। दूसरे दिन उसके बल्लेबाज टीम के इस लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

पहले दिन शतक जमाने वाले देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। वहीं उनके साथ ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। पडिक्कल अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में बदलने की कोशिश करेंगे। वहीं, केएल राहुल की फिटनेस भी भारत के लिए चिंता की बात है जो पहले दिन तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। देखना होगा कि आज वह बल्लेबाजी करने आते हैं या नहीं।

16 Aug 20262:15:54 PM

IND vs SL Live: फिर आ गई बारिश

मैच शुरू होने में तीन मिनट बचे थे कि बारिश दोबारा आ गई और अब खेल की शुरुआत में ज्यादा देरी होगी। मैदान एक बार फिर कवर्स से ढक गया है। 

16 Aug 20262:13:03 PM

IND vs SL Live: राहुल हैं फिट

भारतीय टीम के लिए एक और अच्छी खबर है। केएल राहुल फिट हो गए हैं। उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया है। राहुल बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे थे। 

16 Aug 20262:06:12 PM

IND vs SL Live: 2:15 बजे शुरू होगा मैच

फैंस के लिए अच्छी खबर है। गॉल में बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। दो बजकर 15 मिनट पर मैच शुरू होगा।

16 Aug 20261:33:37 PM

IND vs SL: 1.40 बजे होगा निरीक्षण 

बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स भी हटा दिए गए हैं। अंपायर एक बजकर 40 मिनट पर निरीक्षण करेंगे और फिर खेल शुरू होने पर फैसला लेंगे। 

16 Aug 202612:40:55 PM

IND vs SL: अभी भी है इंतजार

बारिश रुक गई है, लेकिन मैच जल्दी शुरू होने के आसार नहीं बना रहे हैं। मैदान पर अभी भी कवर्स हैं और काले बादल छाए हुए हैं। 

16 Aug 202611:30:39 AM

IND vs SL Live: बारिश ने फिर दी दस्तक

बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। हालांकि, इस बार हल्की बारिश है। मैदान एक बार फिर कवर्स से ढका गया है और खेल के शुरू होने का इंतजार बढ़ गया है।

16 Aug 202610:43:55 AM

IND vs SL Live: हटाए जा रहे हैं कवर्स

बारिश पूरी तरह से रुक गई है और अब मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैच के जल्द शुरू होने की संभावना है। 

16 Aug 202610:20:22 AM

IND vs SL Live: बारिश रुकी

गॉल में बारिश तो रुक गई है, लेकिन कवर्स पर काफी पानी जमा है जिसके चलते खेल शुरू होने में समय लगेगा। 

16 Aug 20269:54:27 AM

IND vs SL Live: बारिश खेल रही है खेल

बारिश गॉल में खेल खेल रही है। कुछ देर के लिए ये रुक गई थी तो लगा था कि मैच शुरू हो जाएगा, लेकिन एक बार फिर हल्की बारिश ने दस्तक दे दी है। 

16 Aug 20269:39:37 AM

IND vs SL Live: रुकने का नाम नहीं ले रही बारिश

गॉल से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। बारिश लगातार जारी है और रुकने का नाम नहीं ले रही। बारिश काफी तेज है और सुबह से हो रही है। 

16 Aug 20269:23:45 AM

IND vs SL Live: बारिश के कारण होगी देरी

दूसरे दिन खेल की शुरुआत में देरी होगी क्योंकि गॉल में सुबह से बारिश हो रही है। मैदान पूरा कवर्स से ढका हुआ है। देखना होगा कि ये बारिश कब रुकती है और कब मैच शुरू हो पाता है।

16 Aug 20269:01:06 AM

IND vs SL Live: पडिक्कल की नजरों में दोहरा शतक

अपना पहला टेस्ट शतक ठोकने वाले पडिक्कल की नजरें अब दोहरे शतक पर टिकी हैं। वह 131 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

16 Aug 20268:59:18 AM

IND vs SL Live: राहुल की फिटनेस पर आया अपडेट

पहले दिन 77 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर होने वाले केएल राहुल की चोट को लेक बैटिंग कोच ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं क्योंकि वह पहले दिन के अंत तक ठीक हो गए थे। 

16 Aug 20268:57:41 AM

IND vs SL Live: दूसरे दिन विशाल स्कोर पर टीम इंडिया की नजरें

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत की कोशिश विशाल स्कोर हासिल करने की होगी ताकि वह मेजबान टीम को दबाव में ला सके। टीम इंडिया दो विकेट के नुकसान पर 288 रनों से आगे खेलना शुरू करेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us