Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND VS SA Day-2 Live Score: रोहित ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, केपटाउन में मिली भारत को पहली जीत

IND vs SA 2nd Test Day-2: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रा रही। केप टाउन के न्‍यूलैंड्स स्‍टेडियम में दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।

By Abhishek NigamThu, 04 Jan 2024 06:33 PM (IST)
News Article Hero Image

India vs South Africa, 2nd Test, Day-2 Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को केपटाउन में दूसरे और अंतिम टेस्‍ट के दूसरे दिन भारत इतिहास रच दिया। भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली। वहीं, भारत पहली एशियाई टीम बनी, जिसने केपटाउन में पहली जीत दर्ज की। 

मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 62/3 के स्कोर से आगे खेलना शूरू किया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 176 रन बनाकर सिमट गई। बुमराह ने 6 विकेट चटकाए। एडन मार्करम ने शतकीय पारी खेली।

जीत के लिए मिले 79 रन को भारत ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर के बल्ले से जीता का चौका निकला। रोहित ने नाबाद 17 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 28 रन बनाए।  

खेल जारी है। पहले दिन का खेल तेज गेंदबाजों के नाम रहा, जहां कुल 23 विकेट‍ गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। मगर मोहम्‍मद सिराज (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने प्रोटियाज टीम केवल 55 रन पर ढेर हो गई।

इसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त हासिल की। फिर दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बनाए। केप टाउन टेस्‍ट के पहले दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी।

याद हो कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में तीन जबकि भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने गेराल्‍ड कोएत्‍जे की जगह लुंगी एनगिडी, टेंबा बावुमा की जगह ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को डेब्‍यू का मौका दिया और कीगन पीटरसन की जगह केशव महाराज को शामिल किया गया है। वहीं, भारत ने रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - डीन एल्‍गर (कप्‍तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेनी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

4 Jan 20245:10:04 PM
IND VS SA Day-2 Live Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

 भारत ने केपटाउन में इतिहास रच दिया। इस मैदान पर भारत पहली एशियाई टीम बनी, जिसने जीत दर्ज की। भारत ने दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में सफल रहा।  

4 Jan 20245:04:08 PM
IND VS SA Day-2 Live Score: भारत ने गंवाया विराट कोहली का विकेट

 भारत को जीत के लिए चार रन चाहिए। वहीं, विराट कोहली आउट हो गए हैं। वह 12 रन ही बना सके। 

4 Jan 20244:36:44 PM
IND VS SA Day-2 Live Score: भारत को लगा पहला झटका

 भारत का पहला विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। भारत को जीत के लिए 35 रन बनाने हैं। 

4 Jan 20244:26:10 PM
IND VS SA Day-2 Live Score: केपटाउन में जीत की राह पर भारत

 केपटाउन टेस्ट जीतने से भारत मात्र 47 रन दूर है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल तुफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल 16 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 32/0

4 Jan 20243:31:04 PM
IND vs SA Live Score: जीत के लिए भारत को 78 रन की दरकार

भारत को जीत के लिए 78 रन की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में शानदार 6 विकेट अपने नाम किए हैं। लुंगी एनगिडी को आउट करके बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को खत्म किया।

4 Jan 20243:09:39 PM
IND vs SA Live Match: दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने रबाडा के रूप में दक्षिण अफ्रीका का नंवा विकेट चटकाया। टीम का स्कोर 162 पर 9 विकेट है।

4 Jan 20243:06:45 PM
IND vs SA Live Score: सिराज ने लिया मार्करम का विकेट

मोहम्मद सिराज ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। सिराज ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा एडन मार्करम का विकेट लिया है। मार्करम 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। सिराज ने रोहित के हाथों कैच दिलाकर मार्करम को पवेलियन भेजा। 

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 162 पर 8 विकेट है।

4 Jan 20242:58:05 PM
IND vs SA Live Score: एडेन मार्करम ने जमाया शतक

 एडेन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए फर‍िश्‍ते की भूमिका निभाई और अपने करियर का 7वां शतक जमाया। मार्करम ने बुमराह द्वारा किए पारी के 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना सैकड़ा पूरा किया। उन्‍होंने 99 गेंदों में 16 चौके और दो छक्‍के की मदद से शतक जमाया। भारत के खिलाफ मार्करम ने पहला टेस्‍ट शतक जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 158/7। एडेन मार्करम 102* और कगिसो रबाडा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 Jan 20242:49:04 PM
IND vs SA Live Score: मार्करम ने कृष्‍णा की जमकर की धुनाई

एडेन मार्करम इस समय भारतीय गेंदबाजों से अकेले की लड़ाई कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्‍णा की मार्करम ने जमकर धुनाई की। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पारी का 29वां ओवर किया, जिसमें मार्करम ने 20 रन बटोरे। इस ओवर में मार्करम ने दो चौके और दो छक्‍के जमाए। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 रन के पार हो चुकी है। 

29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 149/7। एडेन मार्करम 94* और कगिसो रबाडा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

4 Jan 20242:27:21 PM
IND vs SA Live Match: जसप्रीत बुमराह ने मारा पंजा

 जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट की दूसरी पारी में पांच विकेट झटक लिए हैं। बुमराह ने केशव महाराज को अपना पांचवां शिकार बनाया। बुमराह ने पारी के 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर महाराज को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने टेस्‍ट क्रिकेट में 9वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। केशव महाराज ने 4 गेंदों में तीन रन बनाए। रबाडा ने आते ही स्‍ट्राइक रोटेट की। फिर मार्करम ने पांचवीं गेंद पर स्‍ट्रेट ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। आखिरी गेंद पर मार्करम ने बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 117/7। एडेन मार्करम 62* और कगिसो रबाडा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 Jan 20242:15:49 PM
IND vs SA Live Score: बुमराह ने यानसेन को बनाया अपना चौथा शिकार

 जसप्रीत बुमराह द्वारा किए पारी के 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने गली में शॉट खेलकर दो रन दौड़े। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी के 98 रन की बढ़त के बोझ को उतारा और एक रन की बढ़त हासिल की। चौथी गेंद पर यानसेन ने खूबसूरत चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर बुमराह ने मार्को यानसेन को पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह ने ओवर पिच गेंद डाली, जिस पर यानसेन ने ड्राइव लगाई। बुमराह ने शानदार रिफ्लेक्‍स का प्रदर्शन करते हुए कैच लपका। मार्को यानसेन ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। यानसेन के आउट होने के बाद केशव महाराज क्रीज पर आए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 103/6। एडेन मार्करम 52* और केशव महाराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 Jan 20242:09:23 PM
IND vs SA Live Score: एडेन मार्करम ने जड़ा अर्धशतक

 एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने मुकेश कुमार द्वारा किए पारी के 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की और अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम ने 68 गेंदों में 8 चौके की मदद से अपना पचासा पूरा किया।

23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 97/5। एडेन मार्करम 52* और मार्को यानसेन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 Jan 20242:02:37 PM
IND VS SA Day-2 Live Score: जसप्रीत बुमराह ने वेरनी को भेजा पवेलियन

जसप्रीत बुमराह का जादू केप टाउन में सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने दूसरे दिन वेरेनी के रूप में दिन का दूसरा विकेट लिया और 9 रन पर उन्हें पवेलियन भेजा। 

द. अफ्रीका का स्कोर 87 पर 5 विकेट हो गया है। 

4 Jan 20241:46:01 PM
IND VS SA Day-2 Live: बुमराह ने लिया दूसरे दिना का पहला विकेट

बुमराह ने दूसरे दिन की अच्छी शुरुआत की। डेविड बेडिंघम 11 रन बनाकर पवेलियन लौट घए हैं। द. अफ्रीका पहले दिन अपने तीन विकेट गंवा चुका था। अब टीम ने बेडिंघम के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। 

टीम का स्कोर 73 रन पर 4 विकेट है।

4 Jan 20241:38:00 PM
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को विशाल बढ़त की उम्‍मीद

दक्षिण अफ्रीका दूसरे दिन अपनी पारी 62/3 के स्‍कोर से आगे बढ़ाएगी। प्रोटियाज टीम अभी भारत के स्‍कोर से 36 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। एडेन मार्करम क्रीज पर जमे हुए हैं, जिससे मेजबान टीम को बड़ी पारी की उम्‍मीद रहेगी। दक्षिण अफ्रीका की कोशिश विशाल बढ़त हासिल करके भारत का क्‍लीन स्‍वीप करने की रहेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us