Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SA 2nd T20I, Highlights: वरुण चक्रवर्ती का 'पंजा' बेकार, जेराल्ड कोएट्जी और स्टब्स ने साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत

IND vs SA 2nd T20I: पहले मैच में संजू सैमसन ने शतक जमाया था। अगर वह इस मैच में भी शतक लगा देते हैं तो इतिहास रच देंगे। वो ऐसा काम कर देंगे जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

By Abhishek Upadhyay Sun, 10 Nov 2024 11:16 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जेराल्ड कोएट्जी की आखिरी ओवरों में तूफानी पारी और ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहला मैच भारत ने जीता था। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में नहीं चले। उन्होंने छह विकेट खोकर 124 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने एक ओवर पहले ये लक्ष्य हासिल कर लिया। 

वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लेकर भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की लेकिन अंत के ओवरों में कोएट्जी और स्टब्स ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अवेश खान, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: ए़डेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, जेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबा पीटर

10 Nov 202411:16:07 PM
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

 जेराल्ड कोएट्जी और ट्रिस्टन स्टब्स की जुझारू पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 मैच में तीन विकेट से हरा दिया। जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 125 रनों की जरूरत थी। वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लेकर भारत को जीत के पास पहुंचा दिया लेकिन फिर कोएट्जी और स्ट्ब्स ने शानदारा बल्लेबाजी करते हुए भारत के मुंह से जीत छीन ली। 

10 Nov 202411:04:45 PM
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका का शतक पूरा

 साउथ अफ्रीका का शतक पूरा हो गया है। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोएट्जी ने चौका मारा और अपनी टीम के 100 रन पूरे किए। कोएट्जी भारत के लिए परेशानी बने हुए हैं। 

10 Nov 202411:01:04 PM
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

 साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिर गया है। रवि बिश्नोई ने अंदिले सिमेलाने को बोल्ड कर अपना खाता खोला और भारत को सफलता दिलाई. 

10 Nov 202410:36:44 PM
ND vs SA 2nd T20I: मिलर भी आउट

 वरुण ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर भारत को एक और सफलता दिला दी है। मिलर वरुण की गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। 

10 Nov 202410:34:33 PM
IND vs SA 2nd T20I: क्लासेन आउट

 भारत को बहुत बड़ी सफलता मिल गई है। हेनरिक क्लासेन आउट हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। उन्हें ये विकेट 13वें ओवर की पहली गेंद पर मिला। 

10 Nov 202410:32:00 PM
IND vs SA 2nd T20I: यानसेन आउट

 वरुण चक्रवर्ती ने भारत को एक और सफलता दिलाई है। उन्होंने मार्को यानसेन को पवेलियन भेज दिया है। 

10 Nov 202410:14:08 PM
IND vs SA 2nd T20I: भारत को मिली तीसरी सफलता

 भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को पवेलियन भेज दिया है। वरुण की गेंद को हैंड्रिक्स पकड़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया। 

10 Nov 202410:03:30 PM
IND vs SA 2nd T20I: वरुण ने दिलाई एक और सफलता

 भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को  पवेलियन भेज दिया। वरुण की गेंद पर मार्करम बीट हो गए और बोल्ड हो गए। 

10 Nov 20249:59:27 PM
IND vs SA 2nd T20I: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

 5 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन है। मेजबान टीम को 90 गेंदों पर 92 रन चाहिए हैं।

10 Nov 20249:49:37 PM
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

 तीसरे ओवर में भारत को पहली सफलता मिली। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रिंकी सिंह ने रयान का कैच लपका। रयान ने 11 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके भी लगाए।

10 Nov 20249:39:21 PM
IND vs SA 2nd T20I: पहले ओवर में बने 7 रन

 भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर में कुल 7 रन बने। रयान रिकेलटन ने इस दौरान एक चौका भी लगाया।

10 Nov 20249:18:41 PM
IND vs SA 2nd T20I: भारत ने बनाए 126 रन

 साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए भारत के तूफानी बल्लेबाजी क्रम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। टीम इंडिया पूरे 20 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। 

10 Nov 20248:50:47 PM
IND vs SA 2nd T20I: रिंकू सिंह आउट

 भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिंकू सिंह पवेलियन लौट गए हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रिंकू पीटर की गेंद पर कोएट्जी द्वारा लपके गए। 

10 Nov 20248:36:11 PM
IND vs SA 2nd T20I: अक्षर पटेल आउट

 भारत का पांचवां विकेट भी गिर गया है। अक्षर पटेल रन आउट हो गए हैं। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शॉट खेला जो सीधा गेंदबाज की तरफ गया। केशव महाराज ने गेंद रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ को छूते हुए सीधे विकेटों पर जा लगी। अक्षर इस समय क्रीज से बाहर थे और इसलिए रन आउट हो गए।

10 Nov 20248:21:59 PM
IND vs SA 2nd T20I: तिलक वर्मा आउट

 भारत को चौथा झटका लग गया है। तिलक वर्मा आउ हो गए हैं। डेविड मिलर ने शानदार कैच लपक तिलक की पारी का अंत किया। 

10 Nov 20247:58:07 PM
IND vs SA 2nd T20I: सूर्यकुमार भी लौटे पवेलियन

 भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। उन्हें चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर सिमलेन ने एलबीडब्ल्यू किया और पवेलिनय भेजा। 

10 Nov 20247:45:43 PM
IND vs SA 2nd T20I: अभिषेक शर्मा भी लौटे पवेलियन

 भारतीय टीम को दूसरा झटका भी लग गया है। अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। जेराल्ड कोएट्जी ने उनको पवेलियन की राह दिखाई। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मार्को यानसेन की गेंद पर लपके गए।  

10 Nov 20247:37:23 PM
IND vs SA 2nd T20I: संजू सैमसन आउट

 संजू सैमसन दूसरे टी20 मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में संजू पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। संजू इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। 

10 Nov 20247:35:27 PM
IND vs SA 2nd T20I: भारत की पारी शुरू

 भारतीय पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा मैदान पर हैं। दोनों से टीम इंडिया को तेज शुरुआत की उम्मीद है। 

10 Nov 20247:11:18 PM
IND vs SA 2nd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अवेश खान, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: ए़डेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, जेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबा पीटर

10 Nov 20247:04:57 PM
IND vs SA 2nd T20I: भारत की पहले बल्लेबाजी

 साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस मैच में टॉस जीता है और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। साउथ अफ्रीकी टीम में रीजा हैंड्रिक्स की वापसी हुई है। 

10 Nov 20246:59:04 PM
IND vs SA 2nd T20I: कुछ ही देर में टॉस

 दूसरे टी20 मैच का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है। मैच में टॉस काफी अहम रोल अदा करेगा। 

10 Nov 20246:46:45 PM
IND vs SA 2nd T20I: भारत की नजरें एक और जीत पर

 पहले मैच में दमदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब दूसरे मैच में भी जीत हासिल करने पर हैं। भारत ने पहले मैच में जिस तरह का खेल दिखाया था वो एकतरफा था। हालांकि, घर में साउथ अफ्रीका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये टीम वापसी का पूरा दम रखती है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us