Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SA Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 फाइनल के बाद पहली भिड़ंत में चैंपियन बना भारत, डरबन में दफन हुई दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA 1st T20I Highlights:संजू सैमसन (107) और वरुण चक्रवर्ती व रवि बिश्‍नोई (3-3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 61 रन से मात दी।

By Rajat Gupta Sat, 09 Nov 2024 12:30 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन (107) और वरुण चक्रवर्ती व रवि बिश्‍नोई (3-3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 61 रन से मात दी। डरबन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 -

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - रेयान रिकलटन, एडेन मार्करम (कप्‍तान), ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूजर, मार्को यानसेन, एंडिल सिमलेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज और नकाबायोमाजी पीटर।

भारत की प्‍लेइंग 11 - संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान और वरुण चक्रवर्ती।

9 Nov 202412:30:24 AM
IND vs SA 1st T20I Highlights: भारत का जीत के साथ शंखनाद

भारतीय टीम ने शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया। भारतीय टीम ने डरबन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। संजू सैमसन (107) को शानदार पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

9 Nov 202412:13:51 AM
IND vs SA 1st T20I Live: भारत ने 61 रन से जीता मैच

आवेश खान पारी का 18वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर रमनदीप सिंह ने डीप स्‍क्‍वायर लेग में अच्‍छा प्रयास किया, लेकिन केशव महाराज का कैच छोड़ दिया। तीसरी गेंद पर नकाबायोमजी ने गेंदबाज की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर आवेश ने केशव महाराज को क्‍लीन बोल्‍ड किया। महाराज ने 9 गेंदों में 5 रन बनाए। भारत ने 61 रन से जीता मैच। दक्षिण अफ्रीका की पारी 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हुई।

9 Nov 202412:10:45 AM
IND vs SA 1st T20I Live: सूर्या का सटीक थ्रो

 अर्शदीप सिंह पारी का 17वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सटीक थ्रो जमाकर गेराल्‍ड कोएत्‍जे की पारी का अंत किया। अर्शदीप के ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 135/9। केशव महाराज 4* और नकाबायोमजी पीटर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 202412:00:43 AM
IND vs SA 1st T20I Live: कोएत्‍जे ने दनादन जड़े दो छक्‍के

 हार्दिक पांड्या पारी का 16वां ओवर करने आए। गेराल्‍ड कोएत्‍जे ने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्‍के जड़े। इस ओवर में 15 रन बने।

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 129/8। गेराल्‍ड कोएत्‍जे 22* और केशव महाराज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:55:12 PM
IND vs SA 1st T20I Live: बिश्‍नोई का शानदार गेंदबाजी स्‍पेल

 रवि बिश्‍नोई पारी का 15वां ओवर करने आए। कोएत्‍जे ने पहली ही गेंद पर शानदार सिक्‍स जमाया। चौथी गेंद पर यानसेन ने छक्‍का जमाया। लेग साइड में शानदार शॉट खेला। आखिरी गेंद पर बिश्‍नोई ने यानसेन को प्‍वाइंट पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। मार्को यानसेन ने 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 12 रन बनाए। रवि बिश्‍नोई ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 114/8। गेराल्‍ड कोएत्‍जे 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:50:09 PM
IND vs SA 1st T20I Live: अक्षर का किफायती ओवर

 अक्षर पटेल पारी का 14वां ओवर करने आए। यानसेन ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने सिंगल लेकर दक्षिण अफ्रीका को 100 रन पर पहुंचाया। इस ओवर में 8 रन बने।

14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 101/7। गेराल्‍ड कोएत्‍जे 2* और मार्को यानसेन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:46:06 PM
IND vs SA 1st T20I Live: बिश्‍नोई ने एक ओवर में झटके दो विकेट

रवि बिश्‍नोई पारी का 13वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पहली ही गेंद पर पैट्रिक क्रूजर को प्‍वाइंट पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। फिर डेब्‍यूटेंट सिमलेन ने आते ही पहली गेंद पर छक्‍का जड़ दिया। बिश्‍नोई ने ओवर की पांचवीं गेंद पर सिमलेन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके प्रोटियाज को 7वां झटका दिया। एंडिल सिमलेन ने 4 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 6 रन बनाए।

13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 93/7। गेराल्‍ड कोएत्‍जे 0* और मार्को यानसेन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8 Nov 202411:40:47 PM
IND vs SA 1st T20I Live: वरुण ने क्‍लासेन-मिलर को किया चलता

 वरुण चक्रवर्ती पारी का 12वां ओवर डालने आए। क्‍लासेन ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से बेहतरीन छक्‍का जमाया। मगर अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्‍कर में वो अपना विकेट गंवा बैठे। चक्रवर्ती की शॉर्ट लेंथ की गेंद पर क्‍लासेन ने लांग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला, लेकिन इसमें दम नहीं था। अक्षर पटेल ने क्‍लासेन का आसान कैच लपका। हेनरिच क्‍लासेन ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 25 रन बनाए। फिर पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने लेग साइड में शॉट खेला, जहां आवेश खान ने आसान कैच लपका। डेविड मिलर ने 22 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए। वरुण ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके।

12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 87/5। पैट्रिक क्रूजर 1* और मार्को यानसेन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:35:08 PM
IND vs SA 1st T20I Live: बिश्‍नोई का क्‍वालीटी ओवर

रवि बिश्‍नोई ने पारी का 11वां ओवर डाला। उन्‍होंने डेविड मिलर को पूरे ओवर में परेशान किया। मिलर आखिरी गेंद पर सिंगल लेने में कामयाब रहे, जिससे मेडन ओवर होने से बच गया।

11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 79/3। डेविड मिलर 17* और हेनरिच क्‍लासेन 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:32:53 PM
IND vs SA 1st T20I Live: चक्रवर्ती का शानदार ओवर

वरुण चक्रवर्ती ने हेनरिच क्‍लासेन और डेविड मिलर को पारी के 10वें ओवर में शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। लेग स्पिनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। मिलर-क्‍लासेन के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 78/3। हेनरिच क्‍लासेन 19* और डेविड मिलर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8 Nov 202411:15:27 PM
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका को लगे तगड़े झटके

 वरुण चक्रवर्ती पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। चक्रवर्ती ने दूसरी गेंद पर रेयान रिकलटन (21) को लांग ऑन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। रिकलटन ने 11 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 21 रन बनाए। अब डेविड मिलर क्रीज पर आए। चौथी गेंद पर मिलर ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍केर 49/3। हेनरिच क्‍लासेन 2* और डेविड मिलर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202411:03:35 PM
IND vs SA 1st T20I Live: आवेश ने स्‍टब्‍स को भेजा पवेलियन

 आवेश खान पारी का चौथा ओवर करने आए। स्‍टब्‍स ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर आवेश खान ने ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को मिड ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। स्‍टब्‍स ने 11 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। हेनरिच क्‍लासेन क्रीज पर आए। रिकलटन ने पांचवीं गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर रिकलटन ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।

4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 41/2। रेयान रिकलटन 20* और हेनरिच क्‍लासेन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:57:03 PM
IND vs SA 1st T20I Live: स्‍टब्‍स ने जड़ा आकर्षक छक्‍का

 अर्शदीप सिंह पारी का तीसरा ओवर करने आए। रिकलटन ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर स्‍टब्‍स ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। दक्षिण अफ्रीकी पारी का यह पहला छक्‍का रहा। इस ओवर में 9 रन बने।

3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 28/1। रेयान रिकलटन 10* और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:51:30 PM
IND vs SA 1st T20I Live: रिकलटन ने जड़े दो आकर्षक चौके

 आवेश खान पारी का दूसरा ओवर करने आए। रिकलटन ने दूसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। अगली गेंद पर एक बार फिर रिकलटन ने उसी दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 19/1। रियान रिकलटन 9* और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:46:52 PM
IND vs SA 1st T20I Live: अर्शदीप ने बिगाड़ी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत

 अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर डाला। एडेन मार्करम ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। फिर चौथी गेंद पर अर्शदीप ने मार्करम को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन मार्करम ने 4 गेंदों में दो चौके की मदद से 8 रन बनाए। मार्करम के आउट होने के बाद ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स क्रीज पर आए। इस ओवर में 1 विकेट आया और 9 रन बने।

1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 9/1। रेयान रिकलटन 0* और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:20:04 PM
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका को मिला 203 रन का लक्ष्‍य

 मार्को यानसेन पारी का आखिरी ओवर करने आए। पटेल ने पहली गेंद पर ऑफ साइड में पंच शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर मौजूद ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने आसान कैच लपका। अक्षर पटेल ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। तीसरी गेंद पर बिश्‍नोई ने सिंगल लेकर भारत का स्‍कोर 200 रन पर पहुंचाया। यानसेन ने ओवर की चौथी गेंद यॉर्कर डाली, जिसका अर्शदीप सिंह के पास कोई जवाब नहीं था। मगर हिट हुई कि यह नो बॉल निकली। भारत को फ्री हिट मिली। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने सिंगल लिया।

20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 202/8। अर्शदीप सिंह 5* रन बनाकर नाबाद रहे।

8 Nov 202410:12:43 PM
IND vs SA 1st T20I Live: कोएत्‍जे ने रिंकू को बनाया अपना तीसरा शिकार

 गेराल्‍ड कोएत्‍जे पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर पटेल ने प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर कोएत्‍जे ने रिंकू सिंह को विकेटकीपर हेनरिच क्‍लासेन के हाथों कैच आउट कराया। कोएत्‍जे ने लेग साइड में बाउंसर डाली, जिस पर रिंकू ने लेग में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके ग्‍लव्‍स पर लगकर पीछे गई, जहां क्‍लासेन ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। रिंकू सिंह ने 10 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने आखिरी गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में करारा चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।

19 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 198/6। अक्षर पटेल 7* और अर्शदीप सिंह 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:06:54 PM
IND vs SA 1st T20I Live: यानसेन ने डाला तगड़ा ओवर

 मार्को यानसेन पारी का 18वां ओवर करने आए। अक्षर पटेल पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर पटेल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रिंकू ने आगे बढ़कर शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही। बैटर दो रन लेने में कामयाब हुए। भारत की रन गति काफी धीमी हुई। इस ओवर में 3 रन बने।

18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 185/5। रिंकू सिंह 7* और अक्षर पटेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 202410:03:33 PM
IND vs SA 1st T20I Live: कोएत्‍जे ने पांड्या का किया शिकार

 गेराल्‍ड कोएत्‍जे पारी का 17वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने दूसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर ड्राइव के जरिये चौका जमाया। कोएत्‍जे ने ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या को डीप कवर्स में मार्को यानसेन के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। अक्षर पटेल क्रीज पर आए। इस ओवर में 1 विकेट आया और 7 रन बने।

17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 182/5। अक्षर पटेल 1* और रिंकू सिंह 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:57:26 PM
IND vs SA 1st T20I Live: सैमसन की पारी का हुआ अंत

 संजू सैमसन की पारी का अंत हो गया है। नकाबायोमजी पीटर द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन ने मिड विकेट की दिशा में हवाई शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने अच्‍छा कैच लपका। सैमसन ने 50 गेंदों में सात चौके और 10 छक्‍के की मदद से 107 रन बनाए। उनका स्‍ट्राइक रेट 214 का रहा। सैमसन लगातार दो टी20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह भारत को कितने स्‍कोर तक पहुंचाएंगे।

16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/4। हार्दिक पांड्या 1* और रिंकू सिंह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:51:49 PM
IND vs SA 1st T20I: तिलक वर्मा हुए आउट

 15वें ओवर में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। केसव महाराज ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

8 Nov 20249:47:38 PM
IND vs SA 1st T20I: संजू ने लगाया शतक

 सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया। इस दौरान उन्‍होंने 9 छक्‍के और 7 चौके लगाए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक है।

8 Nov 20249:42:48 PM
IND vs SA 1st T20I: 13वें ओवर से आए 18 रन

 एंडिले सिमलेन ने 13वां ओवर किया। इस ओवर में संजू समसन ने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया। ओवर में कुल 18 रन बने। भारत का स्‍कारे अब 142 रन हो गया है।

8 Nov 20249:34:02 PM
IND vs SA 1st T20I Live: सैमसन-तिलक क्रीज पर जमे

 नकाबायोमजी पारी का 12वां ओवर करने आए। तिलक वर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया। फिर सैमसन ने तीसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।

12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 124/2। संजू सैमसन 77* और तिलक वर्मा 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:29:41 PM
IND vs SA 1st T20I Live Score: सैमसन का कहर जारी

 केशव महाराज पारी का 11वां ओवर करने आए। संजू सैमसन ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर सैमसन ने मिडविकेट और लांग ऑन के बीच से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।

11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 111/2। संजू सैमसन 70* और तिलक वर्मा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:26:36 PM
IND vs SA 1st T20I Live: वर्मा ने डेब्‍यूटेंट का बिगाड़ा हाल

 डेब्‍यूटेंट सिमलेन पारी का 10वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। तिलक वर्मा ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में पावरफुल छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 99/2। संजू सैमसन 59* और तिलक वर्मा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:21:14 PM
IND vs SA 1st T20I Live Score: सूर्या को क्रूजर ने बनाया शिकार

 क्रूजर पारी का 9वां ओवर करने आए। सूर्या ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। अगली ही गेंद पर सैमसन ने लांग ऑफ के पास से शानदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर सैमसन ने सिंगल लिया। ओह ये क्‍या। तीसरी गेंद को अंपायर में नो बॉल करार दिया। सूर्या को मिली फ्री हिट। क्रूजर ने फुलटॉस गेंद डाली, जिस पर सूर्या ने हवाई शॉट खेला, लेकिन फाइन लेग पर कोएत्‍जे ने शानदार प्रयास करके गेंद रोकी। बैटर्स केवल दो रन ले सके। अगली गेंद क्रूजर ने वाइड डाली। सूर्या फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके और केवल सिंगल ले पाए। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर क्रूजर ने सूर्या को अपना शिकार बनाया। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 90/2। संजू सैमसन 57* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:09:26 PM
IND vs SA 1st T20I Live: सैमसन का हिट शो

संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जमाया 

8 Nov 20249:07:37 PM
IND vs SA 1st T20I Live: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

 दक्षिण अफ्रीका ने नकाबायोमजी को आठवें ओवर की जिम्‍मेदारी सौंपी। लेग स्पिनर की दूसरी और तीसरी गेंद पर सैमसन ने लगातार दो छक्‍के जड़े। इसी के साथ सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दाएं हाथ के बैटर ने केवल 27 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव अपने जोड़ीदार सैमसन का बखूबी साथ निभा रहे हैं। इस ओवर में 14 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 75/1। संजू सैमसन 51* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20249:00:55 PM
IND vs SA 1st T20I Live: भारत ने पावरप्‍ले में पार किया 50 रन का स्‍कोर

 गेराल्‍ड कोएत्‍जे पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाकर टीम का स्‍कोर 50 रन के पार लगाया। आखिरी गेंद पर सैमसन ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। इस ओवर में 7 रन बने।

6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/1। संजू सैमसन 35* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:55:54 PM
IND vs SA 1st T20I Live: सैमसन ने जमाए करारे शॉट

 संजू सैमसन ने मार्को यानसेन द्वारा किए पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर सैमसन ने मिडविकेट की दिशा में करारा छक्‍का जड़ा। तीसरी गेंद पर सैमसन ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। सूर्या ने चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में मैदान से सटा शॉट खेलकर चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने।

5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 49/1। संजू सैमसन 28* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:51:36 PM
IND vs SA 1st T20I Live: कोएत्‍जे ने किया अभिषेक शर्मा का शिकार

 गेराल्‍ड कोएत्‍जे पारी का चौथा ओवर करने आए। बेहतरीन शुरुआत। पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। कोएत्‍जे ने लेंथ गेंद डाली, जिस पर शर्मा ने हवाई शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही। मिड ऑफ पर मुस्‍तैद कप्‍तान एडेन मार्करम ने पीछे की तरफ दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका। शर्मा ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। सूर्या ने ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट खेलकर चौका जमाया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में एक विकेट आया और 10 रन बने।

4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 28/1। संजू सैमसन 17* और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:45:46 PM
IND vs SA 1st T20I Live Score: सैमसन ने जड़ा चौका-छक्‍का

 संजू सैमसन ने आगे बढ़कर कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर केशव महाराज का गेंदबाजी आक्रमण पर स्‍वागत किया। अगली गेंद पर सैमसन ने लांग ऑफ से दूर छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर सैमसन ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर शर्मा ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने।

3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 24/0। संजू सैमसन 17* और अभिषेक शर्मा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:42:25 PM
IND vs SA 1st T20I Live Score: दोनों ओपनर्स ने जमाई बाउंड्री

 एडेन मार्करम पारी का दूसरा ओवर करने आए। अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर बाहर निकलकर कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। अगली गेंद पर शर्मा ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने कवर्स और मिड ऑफ के बीच से हवाई शॉट खेलकर चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 10 रन बने।

2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 12/0। संजू सैमसन 6* और अभिषेक शर्मा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:38:40 PM
IND vs SA 1st T20I Live Score: दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत

 मार्को यानसेन ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पारी का पहला ओवर डालने की जिम्‍मेदारी उठाई। संजू सैमसन ने पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा लंबा शॉट मारने की फिराक में बीट हुए। अगली गेंद पर शर्मा को रन लेने का मौका नहीं मिला। चौथी गेंद पर शर्मा ने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद और बल्‍ले का संपर्क अच्‍छा नहीं रहा। बैटर सिंगल लेने में कामयाब रहा। पहले ओवर में केवल 2 रन बने।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2/0। संजू सैमसन 1* और अभिषेक शर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Nov 20248:14:41 PM
IND vs SA 1st T20I Live: टॉस के समय का फोटो

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान टॉस का दृश्‍य

/ 

8 Nov 20248:13:30 PM
IND vs SA 1st T20I Live: भारतीय टीम

Heres a look at #TeamIndias Playing XI for the #SAvIND T20I series opener 👌👌

Live - https://t.co/0NYhIHEpq0 pic.twitter.com/4gYe9ZPi6A

— BCCI (@BCCI) November 8, 2024
8 Nov 20248:11:59 PM
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

रेयान रिकलटन, एडेन मार्करम (कप्‍तान), ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूजर, मार्को यानसेन, एंडिल सिमलेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज और नकाबायोमाजी पीटर। 

8 Nov 20248:10:39 PM
IND vs SA 1st T20I Live: भारत की प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान और वरुण चक्रवर्ती।

8 Nov 20248:09:36 PM
IND vs SA 1st T20I Live: दोनों कप्‍तानों ने टॉस के बाद क्‍या कहा

टॉस जीतने के बाद मार्करम ने कहा, अच्‍छी पिच लग रही है और अगर कुछ नमी हुई तो वो इसका पूरा लाभ उठाना चाहेगी। बारिश भी एक पहलु है। कुछ टीम वालों के लिए अच्‍छा है कि वह घरेलू फैंस के सामने डेब्‍यू करेंगे।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बल्‍लेबाजी करना चाहते थे। यहां के प्रैक्टिस पिच अच्‍छे थे। टीम के दृष्टिकोण से विरोधी टीम के लिए लक्ष्‍य स्‍थापित करना अच्‍छा है। खिलाड़‍ियों की निडर सोच ने मेरा काम आसान कर रखा है। मुझे उन्‍हें कुछ ज्‍यादा बोलने की जरुरत नहीं पड़ती। आईपीएल नीलामी के बारे में कुछ बातें हुई, लेकिन पूरा ध्‍यान इस मैच पर लगा है।

8 Nov 20248:05:11 PM
IND vs SA 1st T20I Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान एडेन मार्करम ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  

8 Nov 20247:48:22 PM
IND vs SA 1st T20I: हेड टू हेड

 भारत और आउथ अफ्रीका के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मैच जीते। साउथ अफ्रीका को 11 मैच में जीत मिली और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

IND vs SA हेड टू हेड

  • कुल मैच: 27
  • भारत ने जीते: 15
  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 11
  • बेनतीजा: 1
8 Nov 20247:32:43 PM
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका की संभावित प्‍लेइंग 11

 रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नकाबा पीटर, ओटनील बार्टमैन।

8 Nov 20247:24:10 PM
IND vs SA 1st T20I: भारत की सभांवित प्‍लेइंग 11

 अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार विशक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

8 Nov 20247:05:27 PM
IND vs SA 1st T20I: भारतीय टीम

 अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार विशक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।

8 Nov 20247:05:11 PM
IND vs SA 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका टीम

 रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नकाबायोमजी पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।

8 Nov 20247:04:58 PM
IND vs SA 1st T20I: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us