Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ T20 Score : न्यूजीलैंड ने 66 रन पर ऑलआउट, भारत ने दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Ind vs Nz T20 3rd match Updates : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मैच अहमदाबाद में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई।

By Umesh KumarWed, 01 Feb 2023 10:50 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्या का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 66 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। 

टॉस जीतकर हार्दिक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन का विकेट जल्दी गिरने के बाद यह फैसला गलत लग रहा था, लेकिन राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने तेजी से रन बनाने जारी रखे। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेली।

वहीं, शुभमन गिल ने एक छोर संभालते हुए अपने पहले 50 रन 35 गेंदों पर जबकि अगले 50 रन महज 19 गेंदों में पूरे किए। शुभमन गिल 63 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्या ने 24 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 30 रन का पारी खेली। ब्रेसवेल, टिकनर, ईश सोढ़ी और मिचेल को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने हैं।

लक्ष्य का पीछ करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ऐलन का विकेट गिरा। उसके बाद दूसरे ओवर में अर्शदीप ने चैपमैन और डेवोन कॉनवे को आउट किया। कीवी टीम शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और 12.1 ओवर में 66 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। डैरियल मिचेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। 

भारत की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 रन देते हुए 4 विकेट लिए। अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी को 2-2 विकेट मिले।

1 Feb 202310:12:46 PM
IND vs NZ T20 Live Score : भारत ने दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

 अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टी20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंद दिया और सीरीज अपने नाम की। न्यूजीलैंड 12.1 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

1 Feb 202310:07:35 PM
IND vs NZ T20 Live Score : जीत से एक विकेट दूर इंडिया

 न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 66 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। भारत को एक विकेट चाहिए जीत के लिए। 

1 Feb 20239:58:57 PM
IND vs NZ T20 Live Score : 10वें ओवर में गिरा 8 विकेट

 हार्दिक ने 10वें ओवर में 3 रन देकर एक विकेट लिया। न्यूज़ीलैंड: 56/8

1 Feb 20239:50:07 PM
IND vs NZ T20 Live Score : शिवम मावी ने एक ओवर में लिए दो विकेट

 9वें ओवर में शिवम मावी ने तीन रन देते हुए दो विकेट चटकाए। पहले सैंटनर को बांउड्री पर सूर्या के हाथों कैच करवाया। फिर फर्ग्यूसन को त्रिपाठी के हाथों कैच करवाया। 

9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 53/7

1 Feb 20239:40:35 PM
IND vs NZ T20 Live Score : 8ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

 न्यूजीलैंड ने सातवें ओवर में 8 रन बनाए। आठवां ओवर कुलदीप करने आए। इस ओवर में 12 रन बने। मिचेल और सैंटनर कीवी टीम के लिए उम्मीद बांधे हुए हैं। 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 50/5 आठ ओवर

1 Feb 20239:31:30 PM
IND vs NZ T20 Live Score : भारत के नाम रहा पहला पावर प्ले

 पहले 6 ओवर में भारत का दबदबा पूरी तरह से रहा। छठवें ओवर में 8 रन बने। क्रीज पर सैंटनर और मिचेल मौजूद हैं। 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 30/5

1 Feb 20239:24:14 PM
IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

 चौथे ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 रन बनाए। पांचवां ओवर उमरान मलिक ने किया। पहली दों गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर ब्रेसवेल को बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर कोई रन बना। पांचवी गेंद पर सैंटनर के आउट की आपील की गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने नाकार दिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 22/5, पांच ओवर

1 Feb 20239:10:06 PM
IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

 हार्दिक ने अपने दूसरे ओवर में फिलिप्स को आउट किया। बैक ऑफ़ लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर, कट करने का प्रयास लेकिन बाहरी किनारा लगा और गेंद रोकेट की तरह दूसरे स्लिप के फील्ड के पास गई, काफी ऊंची भी थी, लेकिन सूर्या ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा। 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 3 ओवर 13/4

1 Feb 20239:05:32 PM
IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

 दूसरे ओवर में अर्शदीप ने एक देते हुए 2 विकेट लिए। आखिरी गेंद पर चैपमैन को विकेट के पीछे कैच करवाया। 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 2 ओवर 5/3

1 Feb 20239:00:08 PM
IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

 दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने कॉनवे को आउट किया। हार्दिक ने शानदार कैच लपका। 

1 Feb 20238:58:19 PM
IND vs NZ T20 Live Score : पहले ओवर में लगा न्यूजीलैंड को झटका

 हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में ऐलन को आउट किया। पहले ओवर में 4 रन बने। चैपमैन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 

1 Feb 20238:39:12 PM
IND vs NZ : भारत ने बनाया विशाल स्कोर

 शुभमन गिल के बदौलत भारत ने 20 ओवर में  234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए  236 रन चाहिए। शुभमन गिल ने 126 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 44 रन की तूफानी पारी खेली। हार्दिक ने 30 रन का योगदान दिया। 

1 Feb 20238:33:42 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत को लगा चौथा झटका

 हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल ने उन्हें आउट किया। दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं।

1 Feb 20238:32:27 PM
3rd T20 Match Live Score : भारत का विशाल स्कोर

 19वें ओवर में 14 रन बने। गिल ने दो चौका और एक सिक्स लगाया। शुभमन गिल 123 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत का स्कोर- 228/3

1 Feb 20238:28:17 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : 18वें ओवर में बने 18 रन

 गिल ने चौका और सिक्स लगाया। हार्दिक ने भी एक सिक्स जड़ा। फर्ग्यूसन के ओवर में 18 रन बने। भारत का स्कोर- 211/3

1 Feb 20238:24:18 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : गिल ने जड़ा शतक

 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर टी20I में अपना पहला शतक जड़ा। दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। 

1 Feb 20238:22:15 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : शुभमन गिल का शतक

 17वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स, दूसरी पर चार, तीसरी वाइड, अगली गेंद डॉट बॉल, चौथी गेंद पर गिल ने फिर जड़ा सिक्स, पांचवीं पर एक रन बने। आखिरी गेंद पर हार्दिक ने चौका जड़ा। कुल 23 रन बने। शुभमन गिल 97 रन बनाकर खेल रहे। हार्दिक 21 रन

भारत का स्कोर- 193/3, 17 ओवर

1 Feb 20238:15:28 PM
IND vs NZ T20 Match Live Score : शुभमन की ताबड़तोड़ बैटिंग

 16वां ओवर लिस्टर करने आए। पहली गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। गिल ने 3 और 4 गेंद पर लगातार दो सिक्स लगाए। पांचवीं गेंद पर एक रन बने। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 

भारत का स्कोर- 170/3, शुभमन गिल- 80 और हार्दिक 17 रन बनाकर बैटिंग कर रहे। 

1 Feb 20238:11:40 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत का स्कोर 156/3

 15वां ओवर सैंटनर ने किया। इस ओवर में  गिल ने और हार्दिक ने चौका मारा। कुल 12 रन बने। गिल 67 और हार्दिक 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं। भारत विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। 

1 Feb 20238:08:31 PM
IND vs NZ : 14वें ओवर में बने 13 रन

 गिल ने फर्ग्यूसन को सिक्स जड़ा। आखिरी गेंद पर हार्दिक ने चौका मारा। कुल 13 रन बने। शुभमन गिल 61 रन और हार्दिक 10 रन बनाकर खेल रहे। 

भारत का स्कोर- 144/3

1 Feb 20238:04:53 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत को लगा तीसरा झटका

 13वें ओवर में सूर्यकुमार 24 रन बनाकर आउट हो गए। आउट होने से पहले टिकनर को सिक्स जड़ा था। हार्दिक ने आते ही चौके से खाता खोला। 

भारत का स्कोर- 131/3

1 Feb 20237:56:03 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत विशाल स्कोर की तरफ

 12वें ओवर में शुभमन गिल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल का पहला टी20I अर्धशतक है। 35 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 

भारत का स्कोर- 12 ओवर 118/2

1 Feb 20237:52:00 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : शुभमन गिल अर्धशतक के करीब

 11वां ओवर ईश सोढ़ी किया। इस ओवर में सूर्या ने मिडविकेट पर सिक्स जड़ा। कुल 10 रन बने।

भारत का स्कोर- 112/2  शुभमन गिल 46 रन बनाकर खेल रहे। 

1 Feb 20237:45:45 PM
3rd T20 Match Live Score : भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त

 सैंटनर के ओवर में 8 रन बने। शुभमन गिल 46 रन बनाकर खेल रहे। सूर्या ने 7 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर- 102/2

1 Feb 20237:40:15 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत को लगा दूसरा झटका

 9वें ओवर में ईश सोढ़ी ने राहुल त्रिपाठी को बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करवाया। त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 44 रन की तेज पारी खेली। त्रिपाठी के आउट होने के बाद सूर्या बैटिंग करने आए। 9वें ओवर में 13 रन बने। 

भारत का स्कोर- 9 ओवर 94/2

1 Feb 20237:37:26 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : त्रिपाठी की तुफानी पारी जारी

 सैंटनर आठवां ओवर करेंगे। पहली गेंद पर एक गिल ने एक रन लिया। दूसरे गेंद पर राहुल ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव करते हुए 6 रन बटोरे। पांचवी गेंद पर एक रन मिला। 

भारत का स्कोर- 81/1

1 Feb 20237:29:06 PM
IND vs NZ : सातवें ओवर में बने 11 रन

 सांतवां ओवर ईश सोढ़ी ने किया। ओवर की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने  चौका मारा। अगली गेंद पर दो रन मिले। पांचवी गेंद पर एक और आखिरी गेंद पर 2 रन बने। 

भारत का स्कोर- 7 ओवर 69/1   शुभमन गिल  38 रन और राहुल त्रिपाठी  27 रन बनाकर खेल रहे।

1 Feb 20237:29:03 PM
IND vs NZ : त्रिपाठी की तुफानी पारी

 छठा ओवर फर्ग्यूसन ने किया। पहली गेंद पर एक रन गिल ने लिया। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने प्वाइंट पर चौका मारा। अगली गेंद पर स्क्वेयर लेग पर सिक्स जड़ा। चौथी गेंद वाइट रही। आखिरी गेंद पर गिल का कैच छूट गया। 

भारत का स्कोर- 6 ओवर 58/1

1 Feb 20237:24:05 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : टिकनर की हुई पिटाई

 टिकनर पांचवा ओवर करने आए। पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन लिया। इसके बाद गिल ने दो बैक टू बैक चौके लगाए। चौथी गेंद डॉट रही, पांचवी पर फिर गिल ने चौका जड़ा। छठी गेंद पर एक रन मिला। कुल 14 रन बने। 

भारत का स्कोर- 5 ओवर 44/1   शुभमन गिल 32 पर खेल रहे। 

1 Feb 20237:18:56 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : त्रिपाठी का छूटा कैच

 चौथा ओवर लिस्टर ने किया। पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर त्रिपाठी का मिड विकेट पर कैच छूटा और एक रन मिले। चौथी गेंद पर भी एक रन मिला। पांचवी गेंद डॉट बॉल रही। आखिरी गेंद पर दो रन मिला। 

भारत का स्कोर- 4 ओवर 30/1 शुभमन गिल 19 और त्रिपाठी 8 रन बनाकर खेल रहे। 

1 Feb 20237:16:01 PM
IND vs NZ 3rd T20 : गिल की ताबड़तोड़ बैटिंग

 तीसरा ओवर फर्ग्यूसन करने आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने स्कूप करते हुए चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर लेग बाई के रूप में एक रन मिला।  चौथी गेंद पर गिल ने चौका जड़ा। पांचवी और छठी गेंद पर एक-एक रन बने। 

भारत का स्कोर- 3 ओवर 25/1

1 Feb 20237:11:01 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : भारत को दूसरे ओवर में लगा झटका

 भारत ने दूसरे ओवर में ईशान किशन का विकेट खो दिया। किशन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी बैटिंग करने आए हैं। ब्रेसवेल के ओवर में आखिरी गेंद पर गिल ने शानदार चौका जड़ा। भारत का स्कोर- 2 ओवर 14/1

1 Feb 20237:08:09 PM
3rd T20 Match Live Score : भारत को लगा पहला झटका

 दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। ईशान किशन एक रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद पर LBW हो गए। 

1 Feb 20237:05:46 PM
IND vs NZ, 3rd T20 Match Live Score : ईशान किशन और शुभमन गिल कर रहे ओपनिंग

 न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर लिस्टर ने किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर किशन ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पांचवी गेंद पर गिल ने चौका जड़ा। भारत का स्कोर- एक ओवर 6 रन

1 Feb 20236:51:32 PM
IND vs NZ 3rd T20 : BCCI ने दिया महिला अंडर 19 टीम को 5 करोड़ का ईनाम

 शेफ़ाली वर्मा को पांच करोड़ का चेक दिया गया। बीसीसीआई ने पिछले हफ़्ते विश्व कप जीतने पर टीम और सहयोगी स्टाफ़ के लिए इस नकद इनाम की घोषणा की थी।

1 Feb 20236:36:01 PM
Ind vs NZ T20 Live : भारतीय टीम में एक बदलाव

 भारत की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

1 Feb 20236:35:07 PM
IND vs NZ 3rd T20 Live : भारत ने जीता टॉस

 भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह उमरान मलिक को खिलाया गया है।

1 Feb 20236:25:12 PM
Ind vs NZ T20 Live Score : टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है फील्डिंग

 संजय मांजरेकर ने बताया कि आज गेंद उतनी नहीं टर्न होगी। सामान्य पिच है। पिच पर घास है। टॉस जीतकर रन चेज करने में ही समझदारी होगी।

1 Feb 20236:17:33 PM
Ind vs NZ T20 Live Score : अहमदाबाद की पिच पर सूर्या ने किया था टी20 डेब्यू

 भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 2021 में टी20I में अपना डेब्यू किया था। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सूर्या ने बताया कि उन्हें ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर आराम से चले। पहले मैच की कई सारी यादों को महसूस किया। 

#TeamIndia vice-captain @surya_14kumar describes his excitement ahead of playing in front of a packed crowd in the #INDvNZ T20I decider at the iconic Narendra Modi Stadium 🏟️ in Ahmedabad, where he made his international debut 😃👌🏻 pic.twitter.com/Nu2shQUIxG

— BCCI (@BCCI) January 31, 2023
1 Feb 20236:11:32 PM
Ind vs NZ T20 Live Score : भारतीय महिला अंडर19 टीम देखेगी मैच

 साउथ अफ्रीका में हुए पहले अंडर19 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला अंडर19 टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेगी। खिलाड़ी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले निर्णायक मैच का लुत्फ उठाएंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us