IND vs NZ 2nd ODI Highlights: DLS मेथड की वजह से भारत ने जीता दूसरा वनडे, सीरीज में हासिल की 2-0 से बढ़त
New Zealand vs India, 2nd ODI: भारतीय टीम ने दूसरा वनडे डीएलएस मेथड की वजह से चार रन से जीता ...और पढ़ें

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से चार रन से मात दी है। बारिश की वजह से मुकाबला 47 ओवर का हुआ था। न्यूजीलैंड इस दौरान सिर्फ 134 पर सिमट गया था। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा, अंशुल कंबोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड कें गेंदबाजों ने मुश्किल में डाल दिया। भारत भी नियमति अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। भारत ने 113 रन पर सात विकेट खो दिया था। उसे 22 रनों की जरुरत थी और न्यूजीलैंड को तीन विकेट चाहिए था। मगर फिर बारिश आ गई। बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया और डीएलएस मेथड से चार रन से आगे होने की वजह से भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।