Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा 10 अंग्रेजों पर पड़े भारी, भारत ने दर्ज की बहुत बड़ी जीत

IND vs ENG 5th T20I Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड टीम 97 रन पर सिमट गई। भारत ने आखिरी टी20 150 रन से अपने नाम किया।

By Rajat Gupta Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्‍यादा 135 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 13 छक्‍के जड़े। उनके अलावा शिवम दुबे ने 30, तिलक वर्मा ने 24, संजू सैमसन ने 16 और अक्षर पटेल ने 15 रन की पारी खेली। इंगलैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 3 शिकार किए। वहीं मार्क वुड को 2 सफलताएं मिलीं।

जवाब में इंग्‍लैंड टीम 97 रन पर सिमट गई। भारत ने आखिरी टी20 150 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही सूर्या एंड कंपनी ने सीरीज पर 4-1 से कब्‍जा जमाया। इंग्‍लैंड की ओर फिलिप साल्ट ने सबसे ज्‍यादा 55 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 शिकार किए। रवि बिश्‍नोई को 1 सफलता मिली।

2 Feb 202511:25:16 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: गुरु ने की चेले की सराहना

 

Well played @IamAbhiSharma4! Thats where I want to see you! 🔥 Proud of you 👊🏻💯#IndVSEng

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 2, 2025

2 Feb 202511:24:21 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: बटलर ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

 मुकाबले के बाद इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने अभिषेक शर्मा तारीफ की। उन्‍होंने कहा, "मैंने बहुत सारी पारियां देखी हैं लेकिन अभिषेक शर्मा की ये पारी मैंने इतनी अच्छी हिटिंग देखी है।"

2 Feb 20259:59:53 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत ने जीता मुकाबला

 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमी ने मार्क वुड का शिकार किया। वुड का खाता तक नहीं खुला। इंग्‍लैंड टीम न 97 रन पर सिमट गई। भारत ने 150 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

2 Feb 20259:56:14 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड का 9वां विकेट गिरा

 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने आदिल राशिद का विकेट चटकाया। आदिल राशिद ने 6 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए।

2 Feb 20259:47:43 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: दुबे को मिली दूसरी सफलता

 10वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्‍लैंड का 8वां विकेट गिरा। शिवम दुबे ने जैकब बेथेल को बोल्‍ड किया। जैकब बेथेल ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए।

2 Feb 20259:45:22 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: शर्मा ने गेंद से किया कमाल

 9वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रायडन कार्स का विकेट चटकाने के बाद 5वीं गेंद पर शर्मा ने एक और सफलता प्राप्‍त की। अभिषेक शर्मा ने जेमी ओवरटन को अपना शिकार बनाया। जेमी ओवरटन ने 1 रन बनाया।

2 Feb 20259:41:57 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड को लगा छठा झटका

 9वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्‍लैंड का छठा विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा ने ब्रायडन कार्स का विकेट चटकाया। कार्स ने 4 गेंदों पर 3 रन बनाए।

2 Feb 20259:35:48 PM
IND vs ENG 5th T20I: सॉल्ट भी आउट

 फिल सॉल्ट अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए हैं। शिवम दुबे ने आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें विकेटकीपर ध्रूव जुरेल के हाथों कैच कराया। 

फिल सॉल्ट: 55 रन, 23 गेंद 7x4 3x6

2 Feb 20259:32:09 PM
IND vs ENG 5th T20I: सॉल्ट का अर्धशतक

 विकेटों के गिरते सिलसिले के बीच सॉल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेते ही सॉल्ट ने ये काम किया। 

2 Feb 20259:31:19 PM
IND vs ENG 5th T20I Live Score: इंग्लैंड ने खोया चौथा विकेट

इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। सातवें ओवर की पहली गेंद पर लियम लिविंगस्टन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रिंकू सिंह के हाथों लपके गए। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट खो दिया। ये विकेट भी वरुण ने लिया। 

लियम लिविंगस्टन-  9 रन, 5 गेंद 2x4

2 Feb 20259:26:43 PM
IND vs ENG 5th T20I: हैरी ब्रूक आउट

 भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। रवि बिश्नोई ने छठे ओवर में दूसरी ही गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया। ब्रूक ने स्वीप खेलना चाहा, लेकिन गेंद को सीधा डीप स्क्वायर लेग पर वरुण के हाथों में खेल बैठे। 

हैरी ब्रूक- 2 रन, 4 गेंद

2 Feb 20259:22:15 PM
IND vs ENG 5th T20I: बटलर लौटे पवेलियन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें वरुण चकव्रती ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया। पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर वरुण की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बटलर, तिलक वर्मा को कैच दे बेठे। 

बटलर-7 रन, 7 गेंद 1x4

2 Feb 20259:10:42 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत को मिली पहली सफलता

 दूसरे ओवर में इंग्‍लैंड का पहला विकेट गिरा। बेन डकेट गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। मोहम्‍मद शमी ने 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लिया।

2 Feb 20259:04:49 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड ने की तूफानी शुरुआत

 248 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड ने तूफानी शुरुआत की। पहले ही ओवर में टीम ने 17 रन जड़ दिए। भारत की ओर से यह ओवर शमी ने किया।

2 Feb 20258:49:27 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट

 20वें ओवर में भारत को 2 झटके लगे। 5वीं गेंद पर अक्षर पटेल और आखिरी गेंद पर रवि बिश्‍नोई आउट हुए। पटेल ने 15 रन बनाए। बिश्‍नोई का खाता नहीं खुला।

2 Feb 20258:39:02 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: अभिषेक शर्मा हुए आउट

 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 54 गेदों पर 135 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 13 छक्‍के लगाए।

2 Feb 20258:36:30 PM
IND vs ENG 5th T20I Live:शर्मा ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

 अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में हाइएस्‍ट बेस्‍ट स्‍कोर बनाने वाले भारतीय गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड गिल के नाम था, जिन्‍होंने 126 रन बनाए थे। शर्मा ने 135 रन बनाए।

2 Feb 20258:27:35 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: रिंकू सिंह हुए आउट

 अभिषेक शर्मा एक छोर पर टिके हुए हैं, पर भारतीय टीम दूसरे छोर पर विकेट खोती जा रही है। रिंकू सिंह के रूप में भारत को छठा झटका लगा। रिंकू ने 6 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अब अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं।

2⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia!

More than three overs to go ⌛️

Abhishek Sharma and vice-captain Axar Patel in the middle 🤝

Live ▶️ https://t.co/B13UlBNdFP#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/VyoKHpltcv

— BCCI (@BCCI) February 2, 2025

2 Feb 20258:21:07 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: आधी भारतीय टीम लौटी पवेलियन

 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन है।

2 Feb 20258:14:24 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत को लगा चौथा झटका

 कप्‍तान सूर्या के आउट होने के बाद बल्‍लेबाजी करने आए शिवम दुबे पवेलियन लौट गए हैं। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 30 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान दुबे ने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। अब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।

2 Feb 20257:55:59 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: आखिरी टी20 में भी फेल रहे सूर्या

 भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब अभिषेक का साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।  

2 Feb 20257:53:40 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक

 अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्‍होंने यह शतक 37 गेंदों में ठोका। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

2 Feb 20257:46:53 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत को लगा दूसरा झटका

 अभिषेक शर्मा के तूफान के बीच भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। तिलक वर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए।

2 Feb 20257:36:21 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: पावरप्‍ले समाप्‍त

 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। अभिषेक शर्मा 58 और तिलक 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

2 Feb 20257:27:52 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: शर्मा ने ठोकी फिफ्टी

 अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके और 5 छक्‍के लगाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा अर्धशतक है।

2 Feb 20257:26:32 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: 4 ओवर का खेल समाप्‍त

 संजू के आउट होने के बाद अभिषेक ने हवाई फायर शुरू किए। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। शर्मा 15 गेंदों पर 38 और तिलक 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

2 Feb 20257:14:34 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत को लगा पहला झटका

 दूसरे ओवर में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। संजू सैमसन एक बार फिर शॉर्ट गेंद पर आउट हुए। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर तिलक वर्मा बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 

2 Feb 20257:09:36 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: पहले ओवर में बरसे संजू

 पहले ओवर में संजू सैमसन ने तूफानी बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने पहली गेंद पर छक्‍का लगाया। इसके बाद 5वीं गेंद पर सिक्‍स और आखिरी बॉल पर चौका जड़ा। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 16/0 है।

2 Feb 20257:01:02 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: संजू-अभिषेक क्रीज पर

 भारत की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया। इंग्‍लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।

2 Feb 20256:37:30 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

 फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्‍तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

2 Feb 20256:36:36 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत की प्‍लेइंग 11

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

2 Feb 20256:35:38 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: जोस बटलर ने जीता टॉस

 जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। अर्शदीप सिंह की जगह शमी की वापसी हुई है।

2 Feb 20256:22:07 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: थोड़ी देर में होगा टॉस

 भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वां टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

2 Feb 20255:41:02 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: हेड टू हेड

 भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही इंग्‍लैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है।

2 Feb 20254:47:09 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारतीय टीम जीत चुकी सीरीज

 भारत ने पहला टी20 7‍ विकेट से और दूसरा 2 विकेट से जीता था। तीसरे टी20 में इंग्‍लैंड ने भारत को 26 रन से परास्‍त किया था। पुणे में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्‍लैंड को 15 रन से हराकर सीरीज पर कब्‍जा जमाया।

2 Feb 20254:09:58 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

 फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

2 Feb 20253:29:36 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

2 Feb 20253:28:52 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: इंग्‍लैंड टीम

 फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्‍ता), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, मार्क वुड, गस एटकिंसन, रेहान अहमद।

2 Feb 20253:28:38 PM
IND vs ENG 5th T20I Live: भारतीय टीम

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह , मोहम्मद शमी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us