Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG 3rd Test Highlights: गेंदबाजों को नाम रहा चौथा दिन, सुंदर को मिली चार सफलताएं; भारत ने खोए 4 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। यह दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। चौथे दिन कुल 14 विकेट गिरे।

By Rajat Gupta Sun, 13 Jul 2025 11:08 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। India vs England Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है।

यह दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। चौथे दिन कुल 14 विकेट गिरे। स्‍टंप तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार है।

दिन की शुरुआत इंग्‍लैंड ने 2 रन से बल्‍लेबाजी के साथ की। दूसरी पारी में इंग्‍लैंड ने 192 रन बनाए। जो रूट ने सबसे ज्‍यादा 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स के बल्‍ले से 33, हैरी ब्रूक के बल्‍ले से 23 और जैक क्रॉली के बल्‍ले से 22 रन निकले।

बेन डकेट ने 12, ओली पोप ने 4, जेमी स्मिथ ने 8, क्रिस वोक्‍स ने 10, ब्रायडन कार्स ने 1 और शोएब बशीर ने 2 रन बनाए। भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। नीतीश रेड्डी के खाते में भी 1 विकेट आया।

दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला। भारत की शुरुआत खराब रही और यशस्‍वी जायसवाल का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद केएल राहुल और नीतीश रेड्डी ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

कार्स ने नायर को LBW आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। करुण ने 33 गेंदों पर 14 रन बनाए। कप्‍तान शुभमन गिल 6 रन ही बना सके। इसके बाद बल्‍लेबाजी के लिए आए नाइट वॉच मैन आकाश दीप ने 1 रन बनाया। उनका विकेट गिरते ही स्‍टंप की घोषणा कर दी गई।

13 Jul 202511:08:32 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: चौथे दिन का खेल समाप्‍त

 भारत को दूसरी पारी में आकाशदीप के रूप में चौथा झटका लगा। आकाशदीप ने 11 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके साथ ही स्‍टंप की घोषणा कर दी गई। स्‍टंत तक भारत का स्‍कोर 58/4 है। केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार है।

13 Jul 202510:50:25 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: मुश्किल में भारतीय टीम

 भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम ने 50 के स्‍कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए हैं। कप्‍तान शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। गिल ने 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। अब नाइटवॉच मैन के रूप में आकाशदीप आए हैं।

13 Jul 202510:36:10 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। ब्रायडन कार्से ने करुण नायर को LBW आउट किया। नायर ने 33 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका भी लगाया। नायर और राहुल के बीच 36 रन की पार्टनरशिप हुई।  

13 Jul 202510:18:49 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: राहुल-रेड्डी ने पारी को संभाला

 यशस्‍वी जायसवाल का विकेट जल्‍दी गिरने के बाद केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत की पारी को संभाला है। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकट के नुकसान पर 35 रन है। भारत को जीत के लिए 158 रनों की दरकार है।

13 Jul 20259:42:54 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: भारत की खराब शुरुआत

 जीत के लिए 193 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी में खराब शुरुआत रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत को पहला झटका दिया। यशस्‍वी जायसवाल खराब शॉट लगाकर कैच आउट हुए। यशस्‍वी का खाता तक नहीं खुला।

13 Jul 20259:36:43 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: भारत को 193 रनों की दरकार

 भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतर चुकी है। केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। भारत को जीत के लिए 193 रनों की दरकार है। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी को जल्‍दी विकेट नहीं खोना होगा।

13 Jul 20259:24:30 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: 192 रन पर सिमटी इंग्‍लैंड टीम

 वॉशिंगटन सुंदर शोएब बशीर को बोल्‍ड किया। चोटिल बशीर ने 9 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्‍लैंड की पारी 192 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को अगर तीसरा टेस्‍ट जीतना है और सीरीज में बढ़त हासिल करनी है तो उन्‍हें 193 रन बनाने होंगे।

13 Jul 20259:05:32 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: बुमराह को मिली दूसरी सफलता

 जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में दूसरी सफलता मिल चुकी है। उन्‍होंने क्रिस वोक्‍स को बोल्‍ड किया। वोक्‍स ने 33 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इससे पहले बुमराह कार्स को बोल्‍ड किया था।

13 Jul 20258:49:00 PM
IND vs ENG Live Score: बुमराह को मिला विकेट

 बुमराह का विकेट का खाता खुल गया है। उन्होंने ब्रायडन कार्स को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। 

13 Jul 20258:47:15 PM
IND vs ENG LIve Score: बेन स्टोक्स आउट

 सुंदर ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। उन्होंने बेन स्टोक्स को आउट कर दिया है। 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स बोल्ड हो गए और इंग्लैंड का सातवां विकेट गिर गया। 

बेन स्टोक्स- 33 रन, 96 गेंद 3x4

13 Jul 20258:41:15 PM
IND vs ENG live Score: तीसरा सेशन शुरू

 तीसरा सेशन शुरू हो गया है। भारत की नजरें इंग्लैंड के बाकी बचे चार विकेट पर हैं। टीम इंडिया 200 से पहले इंग्लैंड को ऑल आउट करने की कोशिश करेगी। 

13 Jul 20258:15:20 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: चाय तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 175/6

 वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरे सेशन में 2 विकेट चटकाए। इस सेशन में 27 ओवर में 77 रन बने और 2 विकेट गिरे। चाय तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 175/6 है। बेन स्‍टोक्‍स और क्रिस बोक्‍स मैदान पर हैं।

13 Jul 20257:56:05 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: आधी इंग्लिश टीम लौटी पवेलियन

 वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। जो रूट के बाद उन्‍होंने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेज दिया है। स्मिथ ने 14 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। मैच में अब भारत का पलड़ा भारी हो गया है।

13 Jul 20257:42:19 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: आधी इंग्लिश टीम लौटी पवेलियन

 वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने खतरनाक होते जा रहे जो रूट को बोल्‍ड किया। रूट ने 96 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस दौरान रूट ने 1 ही चौका लगाया।

13 Jul 20257:37:07 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: इंग्‍लैंड का स्‍कोर 150 के पार

 चौथे दिन 4 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद जो रूट और बेन स्‍टोक्‍स मैदान पर डट गए हैं। इंग्‍लैंड का स्‍कोर 150 के पार पहुंच गया है। जो रूट फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स दूसरे छोर पर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

13 Jul 20256:20:20 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

 दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। पहले सत्र में 4 विकेट चटकाने वाली भारतीय टीम की कोशिश जल्‍द से जल्‍द 6 विकेट चटकाने पर है। दूसरी ओर इंग्‍लैंड टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट और कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स बड़ी साझेदारी की ओर देख रहे हैं।

13 Jul 20255:38:49 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: लंच तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 98/4

 चौथे दिन पहले सेशन का खेल समाप्‍त हो गया है। यह सत्र भारत के नाम रहा। लंच तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 98/4 है। जो रूट 17 और बेन स्‍टोक्‍स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक पवेलियन लौट चुके हैं।

13 Jul 20255:22:03 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: इंग्‍लैंड को लगा चौथा झटका

 आकाशदीप ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्‍होंने हैरी ब्रूक को बोल्‍ड किया। स्‍वीप खेलने का प्रयास कर रहे ब्रूक चूक गए और गेंद ने उनका मिडिल स्‍टंप उखाड़ दिया। उन्‍होंने 19 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली।

13 Jul 20254:49:24 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: इंग्‍लैंड को लगा तीसरा झटका

 चौथे दिन भारतीय टीम चढ़कर खेल रही है। टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को तीसरा झटका दे दिया है। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉली को अपने जाल में फंसाया। इंग्‍लैंड के सलामी बल्‍लेबाज ने 49 गेंदों पर 22 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके भी लगाए।

13 Jul 20254:34:22 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Updates: सिराज कर रहे एनकाउंटर पर एनकाउंटर

 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज एनकाउंटर पर एनकाउंटर कर रहे हैं। उन्‍होंने अब तक इंग्‍लैंड को 2 झटके दे दिए हैं। बेन डकेट के बाद सिराज ने ओली पोप को अपने जाल में फंसाया। पोप ने 17 गेंदों पर 4 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका भी लगाया।

13 Jul 20253:59:46 PM
India vs England Live Score: इंग्‍लैंड को लगा पहला झटका

 चौथे दिन की शुरुआत में ही भारत को पहला विकेट मिल गया है। छठे ओवर में मोहम्‍मद सिराज ने बेन डकेट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। डकेट ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने एक चौका भी लगाया।

13 Jul 20253:37:08 PM
India vs England Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

 भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्‍ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्‍लैंड की सलामी जोड़ी जैक क्रॉली और बेन डकेट मैदान पर हैं। भारत की ओर से आज का पहला ओवर मोहम्‍मद सिराज ने किया। इस ओवर में 7 रन बने।

13 Jul 20253:25:24 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: पिच से मिलेंगी गेंदबाजों को मदद

 मैदान के ऊपर बादल छाए हुए हैं। यह भारतीय गेंदबाजों के लिए अच्छी खबर है। पिच पर थोड़े ज्यादा गेंदों के मार्क बने हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन बॉल मार्क से भारतीय गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। नर्सरी एंड की तरफ से गेंदबाजी करने पर जाडेजा को मदद मिल सकती है। कुछ एक फुटमार्क के कारण उन्हें मदद मिल सकती है।

13 Jul 20252:40:46 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: लॉर्ड्स में साफ रहेगा आसमान

 लॉर्ड्स के मौसम की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के इस टेस्ट मैच पर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। रविवार, 13 जुलाई को एक्यूवेदर के अनुसार, लॉर्ड्स में सुबह आशिंक रूप से धूप खिली रहेगी। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

13 Jul 20252:07:35 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score: जल्दी समेटना चाहेगा भारत

 तीसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 2 रन बना लिए थे। जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज इंग्‍लैंड को सस्‍ते में समेटना चाहेंगे।

13 Jul 20251:57:12 PM
England vs India Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी का स्‍वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्‍ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us