Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs BAN 3rd T20I Highlights: भारत ने बांग्‍लादेश पर किया क्लीन स्वीप, आखिरी टी20I में 133 रन से दी करारी शिकस्त

IND vs BAN 3rd T20I Live Score: भारत और बांग्‍लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद में खेला गया। भारत ने 133 रन से जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज अपने नाम की। पहला टी20 भारत ने 7 विकेट से जीता था। वहीं दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले के टीम इंडिया ने 86 रन से अपने नाम किया था।

By Rajat Gupta Sat, 12 Oct 2024 10:46 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्‍लादेश पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। आखिरी टी20I मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। 

बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक रन तौहीद हृदोय ने बनाया। वह 63 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं, लिटन दास ने 42 रन की पारी खेली। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन और मयंक यादव ने दो विकेट लिए। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर  297 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने 111 रन बनाए। उनके अलावा कप्‍तान सूर्यकुमार ने 75 और हार्दिक पांड्या ने 47 रन बनाए।

12 Oct 202410:46:53 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live Score: भारत ने दर्ज की 133 रन से जीत

 भारत ने आखिरी टी20I मैच 133 रन से जीता। इसी के साथ ही भारत ने 3-0 से सीरीज भी क्लीन स्वीप कर ली। बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सका।

12 Oct 202410:36:34 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live Score: बांग्लादेश की पारी के 18 ओवर समाप्त

 बांग्लादेश की पारी के 18 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। तौहीद हृदोय ने अपना पाचसा पूरा कर लिया है। वह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Oct 202410:26:37 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: महमुदुल्लाह हुए आउट

 अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेल रहे महमुदुल्लाह ने 9 गेंदों पर 8 रन बनाए। मयंक यादव ने उनका विकेट झटका।

12 Oct 202410:08:42 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: लिटन दास ने बनाए 42 रन

 बांग्‍लादेश का चौथा विकेट गिर गया है। रवि बिश्‍नोई ने लिटन दास को अपना शिकार बनाया। दास ने 25 गेंदों पर 42 रन बनाए।

12 Oct 20249:45:02 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: शांतो सस्‍ते में हुए आउट

 रवि बिश्‍नोई ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्‍होंने बांग्‍लादेश के कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। शांतो ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए।

12 Oct 20249:32:26 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

 वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्‍होंने तंजीद हसन को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। तंजीद ने 9 गेंदों पर 14 रन बनाए।

12 Oct 20249:11:57 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को मिली पहली सफलता

 भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर पहली सफलता मिली। मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोन को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। परवेज हुसैन इमोन का खाता नहीं खुला।

12 Oct 20249:00:23 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत ने बनाए 297 रन

 टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 297 रन बनाए। संजू सैमसन ने 111 रन बनाए। उनके अलावा कप्‍तान सूर्या ने 75 और हार्दिक ने 47 रन बनाए।

12 Oct 20248:56:27 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को लगे 2 झटके

 भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या के आउट हुए के बाद बल्‍लेबाजी करने आए नीतिश रेड्डी का खाता नहीं खुला। वह गोल्‍डन डक का शिकार हुए।

12 Oct 20248:55:15 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: हार्दिक हुए कैच आउट

 भारतीय टीम का 5वां विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। उन्‍होंने 18 गेंदों का सामना किया और 47 रन बनाए।

12 Oct 20248:50:27 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत को लगा चौथा झटका

 19वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। तस्‍कीन अहमद ने रियान पराग का शिकार किया। रियान ने 13 गेंदों का सामना किया और 34 रन बनाए।

12 Oct 20248:26:33 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

 भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव शतक से चूक गए। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।

12 Oct 20248:24:54 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

 भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। शतक लगाने के बाद संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 47 गेंदों पर 111 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 11 चौके और 8 छक्‍के ठोके।

12 Oct 20248:14:16 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: संजू ने लगाया शतक

 संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगा दिया है। इसके लिए उन्‍होंने 40 गेंदों का सहारा लिया।

12 Oct 20248:02:38 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: सूर्या ने लगाया अर्धशतक

 भारतीय कप्‍तान सूय्रकुमार याद ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान वह 6 चौके और 4 छक्‍के लगा चुके हैं।

12 Oct 20248:01:16 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। संजू सैमसन 35 गेंदों पर 92 रन और सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

12 Oct 20247:36:25 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: पावरप्‍ले समाप्‍त

 अभिषेक शर्मा के विकेट के बाद भी संजू सैमसन ने सूर्याकुमार यादव के साथ मिलकर कुटाई जारी रही। 6 ओवर के बाद भारत का सकोर 82 रन है। संजू 19 गेंदों पर 37 और सूर्या 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

12 Oct 20247:31:28 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

 भारतीय टीम को अच्‍छी शुरुआत मिली है। 5 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 63 रन है। संजू सैमसन 36 और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12 Oct 20247:16:08 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत का पहला विकेट गिरा

 तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा। सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने उन्‍हें लगातार दूसरे मैच में आउट किया

12 Oct 20246:40:35 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

 परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।

12 Oct 20246:36:15 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

12 Oct 20246:35:12 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live : भारत ने जीता टॉस

 भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। अर्शदीप‍ सिंह की जगह रवि बिश्‍नोई को प्‍लेइंग 11 में जगह मिली है।

12 Oct 20246:19:50 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: हेड टू हेड

 भारत और बांग्‍लादेश के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 15 मैच हैं। वहीं भारतीय टीम ने 1 मैच अपने नाम किया है।

12 Oct 20245:12:27 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारतीय टीम

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा , जितेश शर्मा।

12 Oct 20244:57:22 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्लादेश टीम

 परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम , तंजीद हसन, रकीबुल हसन।

12 Oct 20243:57:31 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: बांग्‍लादेश की संभावित प्‍लेइंग 11

 परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

12 Oct 20243:57:12 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), नितीश रेड्डी, जितेश शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

12 Oct 20243:56:49 PM
IND vs BAN 3rd T20I Live: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और बांग्‍लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में बांग्‍लादेश हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us