Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AUS 1st T20 Match Highlights: भारत ने सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा किया, ऑस्‍ट्रेलिया को पहले मैच में 2 विकेट से रौंदा

Live IND vs AUS 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus 1st T20) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया। पहला टी-20 मैच आज विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट से पहला टी-20 मैच जीत लिया।

By Priyanka JoshiFri, 24 Nov 2023 10:13 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Australia 1st T20 Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus 1st T20) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो गया। पहला टी-20 मैच आज विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट से पहला टी-20 मैच जीत लिया।

इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सूर्यकुमार यादव की युवा ब्रिगेड ने भारतीय टीम की विश्व कप 2023 फाइनल में मिली हार का बदला लिया।

रिंकू सिंह ने भारत की जीत में अंत में अहम योगदान दिया। जब भारत को आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह ने सिक्स लगाया, लेकिन आखिरी गेंद नो बॉल रही और इसके साथ मैच फिनिश हुआ।

उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों क सामना करते हुए 80 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। वहीं, ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 22 रन निकले।

23 Nov 202310:51:59 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: भारत ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले टी-20 मैच में 2 विकेट से हराया। रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर में जब एक गेंद पर भारत को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू सिंह ने छक्का लगाया और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी।

23 Nov 202310:45:04 PM
IND vs AUS 1st T20: अर्शदीप सिंह हुए डायमंड डक पर आउट

ऋतुराज गायकवाड़ की तरह ही अर्शदीप सिंह बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट हो गए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप के रूप में भारत ने अपना विकेट गंवाया। अब भारत को जीत के लिए एक गेंद पर 1 रन की दरकार हैं।

23 Nov 202310:42:47 PM
IND vs AUS 1st T20: भारत को 2 गेंदों पर जीत के लिए चाहिए 2 रन

आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हो गए। अब भारत को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन की दरकार हैं।

23 Nov 202310:39:52 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: आखिरी ओवर में भारत का गिरा विकेट

सीन एबॉट ने अक्षर पटेल को अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। अक्षर इस दौरान महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को ये झटका लगा। अब क्रीज पर रवि बिश्नोई आए हैं।

23 Nov 202310:36:54 PM
IND vs AUS 1st T20: भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रन की दरकार

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए 19 ओवर के बाद 6 गेंदों पर 7 रन की जरूरत हैं।

23 Nov 202310:30:07 PM
IND vs AUS 1st T20: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

194 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बड़ा शॉट जड़ने के चलते में कैच आउट हो गए। एरॉन हार्डी ने सूर्या का शानदार कैच लपका। सूर्यकुमार यादव 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन रहा।

भारत को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 14 रन की जरूरत हैं।

23 Nov 202310:25:26 PM
IND vs AUS 1st T20: भारत को जीत के लिए 20 रन की दरकार

भारतीय टीम ने 17 ओवर के बाद 189 रन का स्कोर बना लिया हैं। अब भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों पर 20 रन की दरकार हैं।

23 Nov 202310:18:21 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: सूर्या-रिंकू संभाल रहे हैं टीम की पारी

 16 ओवर में भारत की झोली में 16 रन आए। रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाज टीम को 24 गेंद पर 38 रन की दरकार हैं।

23 Nov 202310:14:40 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन

ईशान किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा से उम्मीद थी कि वो टीम की पारी को संभालने का काम करेंगे, लेकिन वह 12 रन बनाते ही आउट हो गए। पारी के 15वें ओवर में तिलक वर्मा मार्कस स्टोनिस के हाथों कैच आउट हुए। सांघा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उनके आउट होने के बाद अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जोड़ी मौजूद हैं।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155/4 रन रहा।

23 Nov 202310:07:27 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिक्स के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन हो चुका हैं।

23 Nov 202310:00:40 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: अर्धशतक जड़ने के बाद ईशान किशन हुए आउट

भारत की पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक जड़ने की अगली गेंद पर ईशान ने छक्का जमाया, लेकिन इसकी अगली गेंद पर ईशान किशन मैथ्यू शॉट का शिकार बने। सांघा ने उनका कैच लपका। इस तरह ईशान 58 रन बनाने के साथ आउट हुए।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135/3 रन रहा।

23 Nov 20239:55:27 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/2

भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन पर पहुंच गया है। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों ही अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं।

23 Nov 20239:41:19 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा

भारतीय टीम का स्कोर 10वें ओवर में 100 रन का आकंड़ा पार कर गया। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों को विकेट की तलाश हैं।

23 Nov 20239:36:46 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: तनवीर सांघा का महंगा ओवर

भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। 9वें ओवर में ईशान-सूर्या ने कुल 19 रन बटोरे। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 98 रन पर पहुंच गया हैं।

23 Nov 20239:33:54 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: 8 ओवर में आए 10 रन

भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8वें ओवर में 10 रन बटोरे। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट खोकर 79 रन रहा।

23 Nov 20239:23:34 PM
IND vs AUS 1st T20I Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/2

 भारत के शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने टीम को शानदार वापसी कराई है। छठे ओवर में भारत का स्कोर 63 रन पर पहुंच गया।

23 Nov 20239:18:02 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: सीन एबॉट की जमकर हुई धुनाई

 भारतीय टीम का स्कोर पांच ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन पर पहुंच गया। पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभालने का काम किया।

23 Nov 20239:14:40 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: 4 ओवर में बने कुल 9 रन

भारत के दो विकेट गंवाने के बाद इस वक्त क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की जोड़ी मौजूद हैं। चौथे ओवर में सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का जमाया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन रहा।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/2

23 Nov 20239:12:13 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: भारत का गिरा दूसरा विकेट

 भारत का दूसरा विकेट गिरा। तीसरे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को पहली विकेट मिली। यशस्वी जायसवाल तेजी के रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। जायसवाल ने 21 रन बनाए। सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ईशान किशन के साथ पार्टनरशिप करने की देखेंगे। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 34/2

23 Nov 20239:09:32 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

22 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायस्वाल 21 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने यशस्वी का कैच लपका। मैथ्यू शॉट को इस दौरान सफलता मिली।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/2

23 Nov 20239:01:12 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: पहले ही ओवर में गिरा विकेट

 भारत का पहले ही ओवर में विकेट गिर गया। पहली तीन गेंद पर 10 रन बने। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और जायसवाल के बीच गलतफहमी हुई और गायकवाड़ रन आउट हुए। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 12/1

23 Nov 20238:42:56 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: मुकेश का शानदार ओवर, भारत को मिला 209 रन का लक्ष्‍य

 मुकेश कुमार ने पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्‍मेदारी संभाली। पहली गेंद यॉर्कर। टिम डेविड चौंक गए। दूसरी गेंद एक बार फिर यॉर्कर। भारतीय टीम ने एलबीडब्‍ल्‍यू के लिए रिव्‍यु लिया। मुकेश ने तीसरी बॉल ऑफ स्‍टंप के बाहर यॉर्कर डाली, जिस पर मार्कस स्‍टोइनिस ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद मुकेश ने फुलटॉस डाली, लेकिन टिम डेविड शॉट जमाने से चूक गए। कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर डेविड ने सिंगल लिया। यह नो बॉल निकली। साइरन बजने से पता चला। मुकेश का पैर क्रीज के बाहर था। तेज गेंदबाज ने अच्‍छी वापसी की और यॉर्कर डाली। स्‍टोइनिस ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद मुकेश ने फिर यॉर्कर डाली, जिस पर डेविड शॉट नहीं खेल सके। यह डॉट गेंद रही। आखिरी गेंद भी डॉट रही। इस ओवर में केवल 5 रन बने। टिम डेविड आखिरी गेंद पर स्‍कूप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी। भारत को जीत के लिए मिला 209 रन का लक्ष्‍य।


20 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 208/3। टिम डेविड 19* और मार्कस स्‍टोइनिस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Nov 20238:34:02 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 200 रन के पार

 अर्शदीप सिंह पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर वाइड डाली। अर्शदीप ने धीमी गति की ऑफ स्‍टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर टिम डेविड ने कवर्स के ऊपर से दमदार चौका जमाया। टिम डेविड ने दिखाया दम। अर्शदीप सिंह ने फिर दूसरी गेंद डॉट डाली। बाएं हाथ के गेंदबाज एक बार फिर अपनी लाइन भटके और ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली। अंपायर ने देरी से वाइड का इशारा किया। तीसरी गेंद पर टिम डेव‍िड ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। स्‍टोइनिस ने चौथी गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रवि बिश्‍नोई ने थ्रो किया, लेकिन गेंद स्‍टंप पर नहीं लगी। टिम डेविड डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंचे। टिम डेविड ने कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाकर अपनी डाइव लेने का गुस्‍सा निकाला। इसी के साथ ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 200 रन के पार पहुंचा। आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने सिंगल लिया। इस ओवर में 16 रन बने।

19 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 203/3। टिम डेविड 17* और मार्कस स्‍टोइनिस 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Nov 20238:26:42 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: जोश इंग्लिंश हुए आउट

 जोश इंग्लिंश शतक बनाकर आउट हुए। इंग्लिंश ने 110 रन पारी खेली प्रसिद्ध कृष्णा को सफलता मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18 ओवर समाप्त हो गए हैं। 18वें ओवर में 8 रन बने। 

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 187/3 

23 Nov 20238:23:54 PM
IND vs AUS: जोश इंग्लिंश का शतक

 जोश इंग्लिंश ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। 

23 Nov 20238:18:57 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: स्मिथ हुए रन आउट

 ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। स्मिथ रन आउट हुए। वह 52 रन ही बना सके। मार्क स्टाइनिस बल्लेबाजी करने आए हैं। 

23 Nov 20238:08:48 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: रवि बिश्नोई के ओवर में लगे सिक्स पर सिक्स

 जोश इंग्लिंश ने रवि बिश्नोई के ओवर में दो लगातार सिक्स लगाए। 15वें ओवर में 21 रन बने। इंग्लिंश 43 गेंद पर 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15वें ओवर में तीन छक्के लगे। स्मिथ 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 151/1

23 Nov 20238:04:34 PM
T20 Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा की हुई जमकर कुटाई

 प्रसिद्ध कृष्णा 3 ओवर में 42 रन दिए हैं। इंग्लिंश 14वें में एक सिक्स लगाया। 14वें ओवर में 10 रन बने। जोश इंग्लिंश 75 रन बनाकर खेल रहे। स्मिथ 40 पर पहुंच गए हैं।

14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 130/1

23 Nov 20237:59:25 PM
IND vs AUS T20I Live: गेंदबाज विकेट को तरसे

 13 ओवर समाप्त हो गया है। भारत को अभी तक एक ही विकेट मिली है। स्मिथ और इंग्लिंश के बीच 89 रन की साझेदारी हो गई है। भारत को विकेट की तलाश है।

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 120/1, इंग्लिंश 66 रन और स्मिथ 39 रन बनाकर खेल रहे।

23 Nov 20237:56:06 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: जोस इंग्लिंश का अर्धशतक

 12वें ओवर में जोश इंग्लिंश ने गेंद के धागे खोल दिए। रवि बिश्नोई के ओवर में दो सिक्स और एक चौका लगाकर 29 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 12वें ओवर में 18 रन बने। 

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 110/1, जोश इंग्लिंश 63 रन और स्मिथ 32 रन बनाकर खेल रहे। 

23 Nov 20237:52:56 PM
IND vs AUS T20 Live Score: 11वें ओवर में बने 9 रन

 ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। स्मिथ और इंग्लिंश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। 11वें ओवर में 9 रन बने।

11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 92/1

23 Nov 20237:46:09 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया पारी के 10 ओवर समाप्त

 ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी कर रहे। स्मिथ और इंग्लिश के बल्ले से लगातार रन निकल रहे। जोश इंग्लिश 25 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे। स्टीव स्मिथ 24 गेंद पर 24 रन बनाकर साथ दे रहे। 

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 83/1 

23 Nov 20237:36:46 PM
IND vs AUS: मुकेश और प्रसिद्ध कृष्णा की हुई पिटाई

 ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिरने के बाद रन गति धीमी हो गई है। स्पिनर्स ने दबाव बनाया है। मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा की पिटाई हुई। सातवें और आठवें ओवर में सारा दबाव हट गया। 8वें ओवर में 19 रन बने।  

8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 65/1 जोश इंग्लिश 28 रन और स्मिथ 22 रन बनाकर खेल रहे।

23 Nov 20237:25:31 PM
IND vs AUS: रवि बिश्नोई ने दिलाई सफलता

 रवि बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिश बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 35/1

23 Nov 20237:18:40 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: गेंदबाजी में बदलाव

 सूर्यकुमार ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अक्षर पटेल को अटैक पर लगाया। अक्षर के ओवर में मैथ्यू शॉर्ट ने दो शानदार चौके लगाए। अक्षर के ओवर में कुल 8 रन बने।

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 30/0

23 Nov 20237:15:50 PM
IND vs AUS Live Score: तीसरे ओवर में बने

 अर्शदीप ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। प्रसिद्ध कृष्णा का ओवर में मंहगा साबित हुआ। उसमें 13 रन बने। तीसरे ओवर में मात्र 2 ही रन बने। 

3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 22/0, स्मिथ 15 रन और शॉर्ट 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Nov 20237:11:16 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: स्मिथ के बल्ले से निकला पहला चौका

 ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने के लिए स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट के लिए आए हैं। पहला ओवर अर्शदीप ने किया। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने शानदार चौका लगाया। पहले ओवर में 7 रन बने। दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। इस ओवर में भी स्मिथ ने दो चौके लगाए। दूसरे ओवर में 13 रन बने।

2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 20/0

23 Nov 20236:39:37 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिश, एरॉन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।

23 Nov 20236:35:44 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर क्या कहा?

 सूर्यकुमार यादव ने पहली बार भारत की कप्तानी करते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सूर्यकुमार यादव ने ओस की वजह से ये फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बाद में इस मैदान पर बैटिंग करने में फायदा होता है।

सूर्या ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे और आवेश खान को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है।

23 Nov 20236:32:40 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

23 Nov 20236:07:54 PM
IND vs AUS 1st T20 Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। विशाखापट्टनम में टॉस बनेगा बॉस, क्योंकि यहां टॉस जीतने वाली टीम का जीत प्रतिशत 66 का रहा है।

23 Nov 20235:41:45 PM
IND vs AUS 1st t20: कैसी है विशाखापट्टनम की पिच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ही देर में खेला जाएगा। इस मैदान में बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स जड़ते हुए देखा जाता है। ऐसे में ये मैदान बैटर्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है।

23 Nov 20235:22:46 PM
IND vs AUS 1st T20 Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में भारत का पलड़ा भारी

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के टी-20 रिकॉर्ड के बारे में तो इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 टी-20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 10 मैचों में जीत मिली।

एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने 10 मैच खेले हैं और 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कंगारू टीम को 4 मैचों में जीत नसीब हुई। ऐसे में टी-20 सीरीज पर भारत का ऑस्ट्रेलिया पर पलड़ा भारी हैं।

23 Nov 20235:13:18 PM
India vs Australia 1st T20 LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच आज

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से मिली हार के बाद अब भारत अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में आज से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है।

भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास हैं, जबकि कंगारू टीम की कप्तानी मैथ्यू वेड करेंगे। मुकाबला रात 7 बजे से शुरू होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us