IND A vs SL A 2026 Highlights: इंडिया ए की सुपर ओवर में हार, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई झड़प
IND A vs SL A Tri Nation A Series 2026: आज दांबुला में ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया है, क्योंकि 10 रन की उन पर पेनल्टी लगी है।
-1781542147165_m.webp)
IND A vs SL A 2026 Highlights: श्रीलंका ए के खिलाफ मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की क्यों विरोधी टीम के खिलाड़ियों से झड़प हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs Sri Lanka A 2026 Highlights: सदीरा समाराविक्रमा की बेहतरीन पारी और फिर सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका-ए ने सोमवार को इंडिया-ए को हरा दिया।
मैच टाई होने के कारण सुपर ओवर हुआ जिसमें श्रीलंका ने भारत को 17 रनों का टारगेट दिया। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे की जोड़ी ये रन नहीं बना पाई और इंडिया-ए मैच हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवरों में 265 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने संघर्ष करते हुए यही स्कोर बनाया।
मेजबान श्रीलंका के लिए समाराविक्रमा ने 113 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल रहे। भारत के लिए श्रेयांस शेड्गे ने 66 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
IND A vs SL A 2026 Highlights: Vaibhav Suryavanshi की हुई श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़ाई
इंडिया ए को सुपर ओवर में श्रीलंकाई ए टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ए की जीत के बाद मैदान पर बखेड़ा हो गया। श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे थे कि वैभव किसी बात से नाराज हो गए और श्रीलंकाई फील्डर से उनका झगड़ा हो गया। शेडगे अपने साथी वैभव को वापस खींच लाते हैं, लेकिन 15 साल के वैभव मैदान छोड़ने के मूड में नहीं लगे। दोनों टीमें गर्मजोशी से हाथ मिलाती हैं और मैच यहां खत्म हो जाता है।
A heated moment between Tilak Verma and Umpire. 🤯 pic.twitter.com/pe67HdkoHK
— Qamar. (@Qamar5618) June 15, 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया को मिली हार
सुपर ओवर में इंडिया-ए 10 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
IND A vs SL A Live Score: वैभव और सूर्यांश पर जिम्मेदारी
वैभव और सूर्यांश भारत की तरफ से सुपर ओवर में आए हैं।
IND A vs SL A Live Score: भारत को मिला 17 रनों का टारगेट
श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए हैं। अरशद खान ने इस ओवर में जमकर रन लुटाए। वहीं तिलक वर्मा अंपायरों के फैसलों से खुश नजर नहीं आए और लगातार बहस करते हुए दिखे।
IND A vs SL A Live Score: मैच टाई, सुपर ओवर में गया मैच
गुणारत्ने आखिरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए और इसी कारण मैच टाई रहा। अब फैसला सुपर ओवर में होगा।
IND A vs SL A Live Score: समाराविक्रमा हुए आउट
आखिरी ओवर में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। दूसरी गेंद पर अरशद खान ने समाराविक्रमा को बोल्ड कर मैच में रोमांच ला दिया है। उन्होंने 113 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 93 रन बनाए।
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
43वें ओवर की तीसरी गेंद पर अनुकूल रॉय ने विजयकांत को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिला दी। विजयकांत ने 39 गेंदों पर 18 रन बनाए। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ने खोया छठा विकेट
श्रीलंका-ए ने अपना छठा विकेट खो दिया है। बदोनी ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर वानुजा साहान को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। साहान ने 41 गेंदों पर 25 रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल रहा।
IND A vs SL A Live Score: समाराविक्रमा का अर्धशतक
सदीरा समाराविक्रमा का अर्धशतक पूरा हो गया है। वह संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। भारत के लिए ये परेशानी बन सकता है।
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए के गिरे 5 विकेट
पारी के 22वें ओवर में श्रीलंका ए के पांच विकेट गिर चुके हैं और इंडिया ए ने इस मैच में जोरदार वापसी कर ली है। अहान विक्रमसिंघे ने गेंद को लेग साइड की तरफ खेलना चाहा, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। गेंदबाज सूर्यांश शेडगे ने अपनी ही गेंद पर उनका आसान-सा कैच खुद ही लपक लिया। 22 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन रहा।
IND A vs SL A Live Score: सहान अराच्चिगे रन आउट
पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहान अरच्चिगे रन आउट हुए।134 रन के स्कोर पर श्रीलंका ए ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। 19 ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 134-4 रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म
श्रीलंका ए की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और मैच पूरी तरह उनके पक्ष में दिख रहा है। दो विकेट गंवाने के बावजूद श्रीलंका ए 80 रन का आंकड़ा पार कर चुका है। निरोशन डिकवेला और सदीरा समरविक्रमा अच्छी साझेदारी कर रहे हैं और अपनी टीम को आगे ले जा रहे हैं। इंडिया ए के गेंदबाजों की नजरें जल्द से जल्द विकेट हासिल करने पर होगी। 10 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 86/2 रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: इंडिया ए को मिली दूसरी सफलता
75 रन के स्कोर पर श्रीलंकाई ए टीम को दूसरा झटका लगा। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने पारी के आठवें ओवर में गेंद आयुष बदोनी को थमा दी। बदोनी ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए, जिसमें विशेन हलंबगे का एक चौका भी शामिल है। विशेन को आयुष ने LBW आउट कर इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। विशेन 17 रन बनाकर आउट हुए।
8 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 76/2 रहा।
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा
इंडिया ए को पहली सफलता निशांत सिंधु ने दिलाई। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के ओपनर अविष्का फर्नांडो को 22 रन पर आउट कर दिया। इस तरह निशांत ने इंडिया ए ने श्रीलंका की खतरनाक ओपनिंग साझेदारी तोड़ दी। 5 ओवर के बाद श्रीलंका ए टीम का स्कोर 56/1 रहा।
SL A vs IND A Score: श्रीलंका की पारी शुरू
भारत द्वारा मिले 266 रन के स्कोर का पीछा करने के लिए श्रीलंका ए की पारी शुरू हो गई है। अरशद खान के पहले ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 4 रन बटोरे। हालांकि, श्रीलंका का कुल स्कोर 14 रन हो गया है क्योंकि उसे पेनल्टी के रूप में 10 रन अतिरिक्त मिले थे। यही वजह रही कि श्रीलंका ने अपनी पारी 10 रन के स्कोर से शुरू की।
1 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 14/0। निरोशन डिकवेला 4* और अविष्का फर्नांडो 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL A vs IND A Live Score: 265 रन पर सिमटी भारत ए की पारी
सूर्यांश शेडगे (72) और विपराज निगम (51) के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने सोमवार को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ए की पूरी पारी 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हुई। शेडगे आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें शिराज ने विक्रमासिंघे के हाथों कैच आउट कराया। शेडगे ने 66 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन बनाए। विपराज ने 49 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन बनाए। श्रीलंका ए की तरफ से मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियासकंठ ने तीन-तीन विकेट झटके। सहन अर्चचिगे, कुगाथास मतुलन और वानुजा सहन को एक-एक सफलता मिली।
IND A vs SL A LIVE Cricket Score: इंडिया ए का स्कोर 200 रन के पार
इंडिया ने आखिरकार 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से खेलते हुए चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए हैं। शेडगे ने अर्धशतक जड़ दिया हैं। 46 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 236/7 रहा।
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: विपराज निगम की वजह से इंडिया ए को 10 रन का नुकसान
विपराज निगम की वजह से इंडिया ए पर 10 रन की पेनाल्टी लगी। वह दो बार डेंजर जोन पर दौड़ते नजर आए, जिसकी वजह से इंडिया ए पर पेनाल्टी लगी। यानी अब श्रीलंका ए की टीम अपनी पारी का आगाज सीधे 10 रन से करेगी।
38 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट पर 176 रन रहा
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए का स्कोर 160 रन के पार
पारी के 37वें ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: इंडिया ए का गिरा 7वां विकेट
श्रीलंका के स्पिनर्स शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके सामने इंडिया ए की टीम बेबस नजर आ रही हैं। पारी के 33वें ओवर की पहली गेंद पर विजयकांत वियास्कंथ ने अनुकूल रॉय को निरोशन डिकवेला के हाथों आउट कराया। इस दौरान अनुकूल 8 रन ही बना सके।
33 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 145/7 रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: इंडिया ए का गिरा छठा विकेट
पारी के 25वें ओवर की चौथी गेंद पर वानुजा सहान ने आयुष बदोनी को अपना शिकार बनाया। उनके बल्ले से 15 रन निकले। 25 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 127/6 रहा। विजयकांत वियासकंठ ने निशांत सिंधू को 6 रन पर आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर निशांत के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने स्टंप के पीछे शानदार कैच पकड़ लिया।
IND A vs SL A Live Cricket Score: श्रीलंका का दबदबा
गेंद से श्रीलंका ए पूरी तरह मैच पर पकड़ बनाए हुए है और इंडिया ए के बैटर बेबस नजर आ रहे हैं। आयुष बडोनी और निशांत सिंधू नाबाद खड़े हैं और इंडिया ए को मुश्किल से निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 23 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन रहा।
India A vs Sri Lanka Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया ए को एक और बड़ा झटका लगा और इस बार मजबूत बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 37 रन बनाकर विजयकांत वियासकंठ की गेंद पर आउट हो गए। वियासकंठ ने सीधे गायकवाड़ के पैड पर गेंद मारी और अंपायर ने बिना देर किए LBW आउट का इशारा कर दिया। अब इंडिया गंभीर मुश्किल में है।
20 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 111/4 रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: तिलक-गायकवाड़ की जोड़ी मजबूत
तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की साझेदारी अब इंडिया ए के लिए मैच पलट रही है। दोनों बल्लेबाज अच्छी पार्टनरशिप बना रहे हैं और लगातार बाउंड्री लगाकर श्रीलंका ए के गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं। चमिका गुणसेकरा के पिछले ओवर में इस जोड़ी ने 8 रन बनाए, जिसमें गायकवाड़ की एक बाउंड्री भी शामिल थी।
15 ओवर के बाद इंडिया ए की टीम का स्कोर 85/2 रहा।
India A vs Sri Lanka A Live Score: इंडिया ए का स्कोर 50 रन के पार
इंडिया ए की पारी के पहले 10 ओवर खत्म हो गए हैं और मैच फिलहाल श्रीलंका ए की झोली में है। इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन के विकेट खो दिए हैं, जो क्रमशः 21 और 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर नाबाद हैं और उनके पास मैच का रुख बदलने का दम है। 10 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 57/2 का है।
India A vs Sri Lanka A Live Score: इंडिया ए का गिरा दूसरा विकेट
39 रन के स्कोर पर श्रीलंका ए ने इंडिया ए को एक और झटका दिया। मोहम्मद शिराज ने प्रभसिमरन सिंह को 21 रन पर फंसाया। धीमी लेग-कटर पर प्रभसिमरन ने ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े वानुजा सहान के हाथों में चली गई। इस तरह इंडिया ए का दूसरा विकेट गिरा।
7 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 39/2 रहा।
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर इंडिया ए को 29 रन के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वैभव 21 रन ही बनाकर आउट हुए।
4 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 30/1 रहा।
IND A vs SL A Live Cricket Score: इंडिया ए की बैटिंग शुरू
इंडिया ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। श्रीलंका की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शिराज डालने आए। उनके ओवर में सिर्फ दो रन ही बन सके।
पहले ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 2/0
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग-11
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलम्बागे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वनुजा सहान, विजयकांत वियास्कांत, कुगाथस मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज
Sri Lanka A vs India A Live Score: श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में श्रीलंकाई ए टीम ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।
IND A vs SL A Live Score: इंडिया-श्रीलंका ए मैच पर बारिश का मंडराया खतरा
ट्राई नेशन ए सीरीज का पिछला मैच बारिश की वजह से खराब हो गया था और आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाला मैच भी बारिश से धुल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दांबुला में मैच के दौरान तेज बारिश होने की काफी संभावना है।
India A vs SL A 2026 Live Score: 9:30 बजे होगा टॉस
ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच कुछ ही देर में शुरू होना है। मैच का टॉस 9:30 रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मैच 10 बजे से शुरू होगा।
Sri Lanka A vs India A Live Score: दांबुला में क्या बारिश डालेगी खलल?
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दांबुला में मैच के दिन लगभग 50 से 58 प्रतिशत बारिश की आशंका है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
IND A vs SL A Live Updates: श्रीलंका ए के अविष्का फर्नांडो पर नजरें
श्रीलंका-ए टीम के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने दो मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ उनके बल्ले से 108 रन की नाबाद शतकीय पारी निकली थी।
IND A vs SL A Tri Series 2026 LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ से बड़ी उम्मीदें
इंडिया ए की टीम के लिए इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83 की औसत से 167 रन बनाए। वह एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 101 रन बनाए थे।
IND A vs SL A Live Score: कितनी बार आमने-सामने?
पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड के हिसाब से इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
IND vs SL A Live Updates: अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए को मिली हार
अफगानिस्तान ए ने दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज मैच में बड़ा उलटफेर इंडिया ए को हराकर किया। बारिश से प्रभावित मैच में अफगानिस्तान ने स्टार खिलाड़ियों से भरी इंडिया ए टीम को DLS नियम से 4 रन से हरा दिया था। मैच में इंडिया ए की टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में 49 ओवर में 349/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। बारिश के चलते अफगानिस्तान को DLS नियम से 38 ओवर में 294 रन का नया टारगेट मिला।अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए थे, तभी फिर बारिश आ गई। उस समय DLS नियम के हिसाब से अफगानिस्तान 4 रन आगे था, इसी वजह से उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।
IND vs SL A Live Score: ट्राई नेशन ए सीरीज की अंक तालिका का क्या हाल?
ट्राई नेशन ए सीरीज की अंक तालिका में श्रीलंका ए की टीम टॉप पर है। श्रीलंका ए की टीम दो मैच में से एक में जीत और एक में हार झेली है। उनके पास 2 अंक और उनका नेट रन रेट +1.777 है। इंडिया ए की टीम के पास दो अंक है और उनका नेट रन रेट +0.053 का है। अफगानिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है और उनके पास भी दो इंक है और उनका नेट रन रेट -1.917 का है।
IND A vs SL A Live Update: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए की तरफ से ट्राई नेशन ए सीरीज में 2 मैच खेले है, जिसमें उनके बल्ले से पहले मैच में 14 रन और दूसरे मैच में 44 रन की पारी निकली। दोनों मैच को मिलाकर उन्होंने 58 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के 15 साल वैभव पर आज सबकी निगाहें होगी।
India A vs Sri Lanka LIVE Updates: इंडिया ए स्क्वॉड
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अर्शद खान, विप्रज निगम, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की टीम
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलम्बगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराच्चिगे (कप्तान), वनुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने, नुवानिडु फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेth, दुलाज समुदिता
IND A vs SL A LIVE Updates: इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए का मैच आज
नमस्ते और स्वागत है दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में। आज इंडिया ए की टक्कर श्रीलंका ए टीम से है। इंडिया ने पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता था, लेकिन अगला मैच अफगानिस्तान से करीबी मुकाबले में हार गई। आज फिर इंडिया ए टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वैभव सूर्यवंसी पर सबकी निगाहें फिर से रहने वाली हैं। ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बनाने के लिए इंडिया को हर हाल में श्रीलंका पर जीत चाहिए होगी।