Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SA vs SL Hightlights: साउथ अफ्रीका का जीत से आगाज, श्रीलंका को 102 रन से रौंदा

ICC World cup 2023, SA vs SL Live Updates: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराकर जीत से आगाज किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए। श्रीलंका की पूरी टीम 326 बनाकर ऑल आउट हो गई।

By Shubham MishraSat, 07 Oct 2023 11:29 PM (IST)
News Article Hero Image

 ICC World cup 2023, SA vs SL Live Updates: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराकर जीत से आगाज किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 44.5 ओवर में 326 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्करम ने महज 49 गेंदों पर शतक जड़ा। वहीं, क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन ने भी शतकीय पारी खेली। डेविड मिलर 21 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

7 Oct 202310:23:22 PM
SA vs SL LIVE Score: श्रीलंका को 102 रन से हराया

 साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हरा कर जीत के साथ आगाज किया। कोएट्जी ने तीन विकेट झटके। रबाडा, मार्को यान्सन और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिला। लुंगी एनगिडी को एक मिला।

7 Oct 202310:09:25 PM
SA vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने गंवाए आठ विकेट

 श्रीलंका का आठवां विकेट गिर गया है। कप्तान शानका अर्धशतक बनाकर आउट हुए। रजिथा अभी भी लड़ाई लड़ रहे हैं। पथिराना भी क्रीज पर मौजूद हैं। 

7 Oct 20239:21:54 PM
SA vs SL LIVE Score: असलंका लौटे पवेलियन

 लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को बड़ा ब्रेकथू दिलाया। सेट बल्लेबाज असलंका को पवेलियन भेजा।असलंका ने 79 रन बनाए। वेल्लालागे बल्लेबाजी करने आए हैं।

32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 232/6

7 Oct 20238:28:18 PM
SA vs SL LIVE Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

 श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। धनंजय डी सिल्वा को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। शानका और असलंका क्रीज पर मौजूद हैं। 

21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 154/5

7 Oct 20237:53:52 PM
SA vs SL LIVE Score: श्रीलंका को लगे दो बड़े झटके

 रबाडा ने सेट बल्लेबाजा कुसल मेंडिस को विकेट के पीछ कैच करा कर पवेलियन भेजा। उसके बाद गेराल्ड कोएट्जी ने सदीरा समरविक्रमा को मार्को यान्सन के हाथों कैच करा कर बड़ा झटका दिया। 

13.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 111/4

7 Oct 20237:28:25 PM
SA vs SL LIVE Score: 7 रन बनाकर आउट हुए कुसल परेरा

 मार्को यान्सन ने कुसल परेरा को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। परेरा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

7 Oct 20237:19:39 PM
SA vs SL Live Score: मेंडिस ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

 कुशल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। श्रीलंका ने तूफानी शुरुआत करते हुए 6 ओवर में 54 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं।

7 Oct 20236:57:02 PM
SA vs SL Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका

 श्रीलंका की टीम को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। पाथुम निसंका को मार्को जेनसन ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है।

7 Oct 20236:15:56 PM
SA vs SL Live: श्रीलंका के सामने 429 रन का लक्ष्य।

 साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 428 रन लगाए हैं। डेविड मिलर 21 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

7 Oct 20236:00:03 PM
SA vs SL Live: मार्करम चले पवेलियन

 54 गेंदों में 106 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद एडम मार्करम पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। रजिथा ने मार्करम को आउट किया है। हालांकि, वह अपना काम कर गए हैं।

7 Oct 20235:53:49 PM
SA vs SL Live Score: मार्करम का तूफानी शतक

 एडम मार्करम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों पर शतक ठोक डाला है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह अब तक का सबसे तेज शतक भी है। साउथ अफ्रीका ने बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

7 Oct 20235:37:18 PM
SA vs SL Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

 रजिथा ने हेनरिक क्लासेन को 32 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। साउथ अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट 342 के स्कोर पर गंवाया है। 

7 Oct 20235:30:05 PM
SA vs SL Live Score: मार्करम ने ठोका अर्धशतक

 एडम मार्करम ने महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की बल्लेबाजी हो रही है साउथ अफ्रीका द्वारा। दूसरे छोर पर खड़े क्लासेन भी 19 गेंदों में 32 रन कूट चुके हैं।

7 Oct 20235:19:26 PM
SA vs SL Live: 40 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 291/3

 40 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट खोकर 291 रन लगा दिए हैं। एडम मार्करम 44 और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी 10 ओवर का खेल बचा हुआ है और साउथ अफ्रीका की निगाहें अब 400 पर जरूर होगी।

7 Oct 20235:07:07 PM
SA vs SL Live: रेसी वेन डर डुसेन चले पवेलियन

 वेल्लागे ने श्रीलंका को मैच की तीसरी सफलता दिला दी है। रेसी वेन डर डुसेन शतकीय पारी खेलने के बाद 108 पर पवेलियन लौट रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट 245 के स्कोर पर गंवाया है।

7 Oct 20234:55:37 PM
SA vs SL Live Score: रेसी डुसेन ने जड़ा शतक

 रेसी वेन डर डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और 35 ओवर के बाद टीम के स्कोर बोर्ड पर 245 रन लग चुके हैं।

7 Oct 20234:33:31 PM
SA vs SL Live: शतक लगाकर पवेलियन लौटे डिकॉक

 पथिराना ने क्विंटन डिकॉक को शतक पूरा करने के साथ ही पवेलियन की राह दिखा दी है। डिकॉक 84 गेंदों पर 100 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट 214 के स्कोर पर गंवाया है।

7 Oct 20234:14:24 PM
SA vs SL Live Score: 28 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 182/1

 28 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 182 रन लगा दिए हैं। रेसी वेन डर डुसेन 85 और क्विंटन डिकॉक 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी 172 रन की हो चुकी है।

7 Oct 20233:50:19 PM
SA vs SL Live: डिकॉक का अर्धशतक पूरा

 क्विंटन डिकॉक ने अपना अर्धशतक 61 गेंदों पर पूरा कर लिया है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।

7 Oct 20233:32:30 PM
SA vs SL Live Score: रेसी वेन डर डुसेन का अर्धशतक पूरा

 रेसी वेन डर डुसेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, डिकॉक भी बल्ले से रंग जमा रहे हैं। 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 105 रन लगा दिए हैं।

7 Oct 20233:01:37 PM
SA vs SL Live: डिकॉक-डुसेन ने संभाली साउथ अफ्रीका की पारी

 क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन साउथ अफ्रीका की पारी को संभालने में जुटे हुए हैं। डिकॉक 24 और वेन डुसेन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर 67 रन लग चुके हैं।

7 Oct 20232:29:20 PM
SA vs SL Live Score: 5 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 29/1

 5 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 29 रन लगा दिए हैं। रेसी वेन डर डुसेन 9 और क्विंटन डिकॉक 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान टेंबा बावुमा महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

7 Oct 20231:40:29 PM
SA vs SL Live Score: साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी

 श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us