Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs ENG W, U19 T20WC Final Report : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

U19 T20 World Cup Report : भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी। भारत ने फाइनल में इंग्‍लैंड महिला को 36 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से मात दी।

By Umesh KumarSun, 29 Jan 2023 10:59 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी। 

भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्‍योंकि उसने पहली बार विश्‍व कप खिताब जीता। इससे पहले सीनियर भारतीय महिला टीम टी20 और 50 ओवर वर्ल्‍ड कप फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। इस लिहाज से भारतीय जूनियर्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

भारत ने फाइनल में इंग्‍लैंड महिला को 36 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से मात दी। इंग्‍लैंड ने पोचेफ्स्‍ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

भारत की पारी का हाल

69 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शैफाली वर्मा (15) और श्‍वेता सेहरावत (5) ने तेज शुरुआत दिलाई। बेकर ने वर्मा को मिड ऑन पर स्‍टोनहाउस के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद श्‍वेता सेहरावत स्‍क्रीवंस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठीं। शॉर्ट फाइन लेग पर बेकर ने सेहरावत का आसान कैच लपका।

यहां से सौम्‍या तिवारी (24*) और गोनगाडी त्रिशा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया। स्‍टोनहाउस ने त्रिशा को बोल्‍ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। तिवारी ने विजयी रन जमाकर भारत को चैंपियन बनाया। इंग्‍लैंड की तरफ से हनाह बेकर, ग्रेस स्‍क्रीवंस और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला

भारतीय कप्‍तान शैफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उसके गेंदबाजों ने एकदम सटीक ठहराया। तितस साधू ने लिबर्टी हीप को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपनी गेंद पर उनका आसान कैच लपका।

इसके बाद अर्चना देवी ने चौथे ओवर में नियाम हौलेंड (10) व ग्रेस स्‍क्रीवंस (4) को अपना शिकार बनाया। साधू ने अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में सीरेन स्‍मेल (3) को बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्‍लैंड ने 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा और इंग्‍लैंड को उबरने का कोई मौका नहीं दिया। पार्शवी चोपड़ा ने कारिस पावले (2) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इंग्‍लैंड को पांचवां झटका दिया। चोपड़ा की गेंद पर अर्चना देवी ने शॉर्ट कवर्स में हैरतअंगेज कैच पकड़कर रेयाना मैक्‍डोनाल्‍ड गे की पारी का अंत किया।

देखते ही देखते इंग्‍लैंड की पूरी टीम केवल 68 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तितस साधू, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए। मन्‍नत कश्‍यप, शैफाली वर्मा और सोनम यादव के खाते में एक-एक सफलता आई।

भारत महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन : शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत, सौम्या तिवारी, गोनगाडी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऋर्षिता बसु, तितस साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव।

इंग्लैंड महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन : ग्रेस स्‍क्रीवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हौलेंड, सेरेन स्मेल, रयान मैकडोनाल्ड गे, कारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रूव्‍स, ऐली एंडरसन, हनाह बेकर।

29 Jan 20237:35:06 PM
भारत बना चैंपियन

 IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: हनाह बेकर पारी का 14वां ओवर करने आईं। सौम्‍या तिवारी ने पहली तीन गेंदें डॉट खेली। चौथी गेदं पर तिवारी ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इसी के साथ दोनों टीमों का स्‍कोर बराबर। आखिरी गेंद पर सौम्‍या तिवारी ने प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/3। सौम्‍या तिवारी 24* और ऋषिता बासू 0* रन बनाकर नाबाद रहीं।

29 Jan 20237:32:15 PM
त्रिशा आउट, भारत जीत से 3 रन दूर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस पारी का 13वां ओवर करने आईं। पहली गेंद पर त्रिशा ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर त्रिशा ने कवर्स की दिशा में जोरदार बाउंड्री जमाई। पावरफुल शॉट। पांचवीं गेंद पर त्रिशा क्‍लीन बोल्‍ड हुईं। गोनगाडी त्रिशा ने 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 66/3। सौम्‍या तिवारी 21* और ऋषिता बासू 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:27:21 PM
भारत जीत से 9 रन दूर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: ऐली एंडरसन पारी का 12वां ओवर करने आईं। त्रिशा ने पहली ही गेंद पर पुल शॉट के सहारे बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर त्रिशा ने फ्रंटफुट पर आकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। एंडरसन ने चौथी गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। अगली गेंद पर त्रिशा ने मिडविकेट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 10 रन बने।

12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 60/2। सौम्‍या तिवारी 21* और गोनगाडी त्रिशा 18* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:22:16 PM
भारत के 50 रन पूरे हुए

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस पारी का 11वां ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर तिवारी भाग्‍यशाली रहीं कि उनके बल्‍ले के बाहरी किनारे पर लगने के बाद गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई। तिवारी को सिंगल मिला। पांचवीं गेंद पर त्रिशा ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया और इसी के साथ भारत के 50 रन पूरे हुए। इस ओवर में 2 रन बने।

11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 50/2। सौम्‍या तिवारी 21* और गोनगाडी त्रिशा 9* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:17:50 PM
तिवारी-त्रिशा की समझदारी भरी साझेदारी होते हुई

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: ग्रेस स्‍क्रीवंस पारी का 10वां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर त्रिशा ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर तिवारी ने सिंगल लिया। आखिरी दो गेंदों पर दो सिंगल आए। इस ओवर में 4 रन बने।

10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 48/2। सौम्‍या तिवारी 19* और गोनगाडी त्रिशा 8* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:14:42 PM
तिवारी की शानदार बाउंड्री

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: ग्रूव्‍स अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। त्रिशा ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर तिवारी ने कवर्स की दिशा में हवाई शॉट खेला और दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर तिवारी ने कवर्स के फील्‍डर के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।

9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/2। सौम्‍या तिवारी 17* और गोनगाडी त्रिशा 6* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:11:44 PM
तिवारी ने जमाई बाउंड्री

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: सोफिया स्‍मेल पारी का आठवां ओवर करने आईं। चौथी गेंद पर त्रिशा ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर तिवारी ने फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करके बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 5 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 37/2। सौम्‍या तिवारी 12* और गोनगाडी त्रिशा 5* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:08:04 PM
ग्रूव्‍स के ओवर में बने दो रन

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: जोसी ग्रूव्‍स पारी का सातवां ओवर करने आईं। तिवारी ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर त्रिशा ने सिंगल लिया। इस ओवर में दो रन बने।

7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 32/2। सौम्‍या तिवारी 8* और गोनगाडी त्रिशा 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:04:40 PM
पावरप्‍ले में रही कड़ी टक्‍कर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: ग्रेस स्‍क्रीवंस पारी का छठा ओवर करने आईं। तिवारी और त्रिशा ने पहली दो गेंदों पर दो सिंगल लिए। पांचवीं गेंद पर तिवारी ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 30/2। सौम्‍या तिवारी 7* और गोनगाडी त्रिशा 3* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20237:02:07 PM
तिवारी की शानदार बाउंड्री

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: हनाह बेकर अपना तीसरा ओवर करने आईं। पांचवीं गेंद पर तिवारी ने कवर्स के ऊपर से बाउंड्री जमाई। लाजवाब शॉट। आखिरी गेंद पर स्‍क्रीवंस ने स्लिप में तिवारी का कैच छोड़ा। इस ओवर में 5 रन बने।

5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 27/2। सौम्‍या तिवारी 5* और गोनगाडी त्रिशा 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:59:35 PM
स्‍क्रीवंस ने किया सेहरावत का शिकार

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: ग्रेस स्‍क्रीवंस पारी का चौथा ओवर करने आईं। सेहरावत ने तीसरी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। अगली ही गेंद पर स्‍क्रीवंस ने सेहरावत को शॉर्ट फाइन लेग पर हनाह बेकर के हाथों कैच आउट कराया। श्‍वेता सेहरावत ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। गोनगाडी त्रिशा क्री पर आईं। पांचवीं गेंद पर त्रिशा ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 22/2। सौम्‍या तिवारी 0* और गोनगाडी त्रिशा 2* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:54:31 PM
बेकर का विकेट मेडन ओवर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: हनाह बेकर अपना दूसरा ओवर करने आईं। पहली ही गेंद पर शैफाली वर्मा को मिड ऑन पर स्‍टोनहाउस के हाथों कैच आउट कराया। शैफाली वर्मा ने 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए। सौम्‍या तिवारी क्रीज पर आईं। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 16/1। सौम्‍या तिवारी 0* और श्‍वेता सेहरावत 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:51:04 PM
शैफाली वर्मा ने जड़ा शानदार छक्‍का

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: सोफिया स्‍मेल पारी का दूसरा ओवर करने आईं। वर्मा ने पहली गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। श्‍वेता सेहरावत ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर वर्मा ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन दौड़े। पांचवीं गेंद पर वर्मा ने लांग ऑफ की दिशा में छक्‍का जड़ा। आखिरी गेंद पर वर्मा ने सिंगल लिया। इस ओवर में 11 रन बने।

2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 16/0। शैफाली वर्मा 15* और श्‍वेता सेहरावत 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:47:31 PM
भारत की ठोस शुरुआत

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Final score: हनाह बेकर इंग्‍लैंड की तरफ से पहला ओवर करने आईं। शैफाली वर्मा स्‍ट्राइक पर मौजूद। शैफाली ने पहली गेंद पर जड़ा चौका। चौथी गेंद पर शैफाली ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5/0। शैफाली वर्मा 5* और श्‍वेता सेहरावत 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:33:38 PM
इंग्‍लैंड 68 रन पर ऑलआउट

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: पूनम यादव पारी का 18वां ओवर करने आईं। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने स्‍नेल का कैच अपनी गेंद पर लपका। सोफिया स्‍मेल ने 7 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। इंग्‍लैंड की पारी 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हुई। भारत इतिहास रचने से केवल 69 रन दूर।

29 Jan 20236:31:04 PM
मन्‍नत ने स्‍टोनहाउस का किया शिकार

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: मन्‍नत कश्‍यप अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर स्‍टोनहाउस को दो रन मिले। चौथी गेंद पर कश्‍यप ने स्‍टोनहाउस को कवर्स में पूनम यादव के हाथों कैच आउट कराया। एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस ने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। ऐली एंडरसन क्रीज पर आईं। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया।

17 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 68/9। सोफिया स्‍मेल 11* और ऐली एंडरसन 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:26:21 PM
स्‍टोनहाउस और स्‍मेल पर बड़ी जिम्‍मेदारी

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: बाएं हाथ की स्पिनर सोनम यादव पाी का 16वां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर स्‍टोनहाउस ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर स्‍मेल ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

16 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 66/8। सोफिया स्‍मेल 11* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 9* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:23:22 PM
शैफाली वर्मा का महंगा ओवर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: शैफाली वर्मा पारी का 15वां ओवर करने आईं। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने हनाह बेकर को स्‍टंपिंग करा दिया। बेकर खाता खोले बिना डगआउट लौटीं। सोफिया स्‍मेल क्रीज पर आईं। दूसरी गेंद पर स्‍टोनहाउस ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की द‍िशा में बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर स्‍टोनहाउस ने फाइन लेग की दिशा में दूसरी बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर दो रन मिले। इस ओवर में 10 रन बने और एक विकेट आया।

15 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 63/8। सोफिया स्‍मेल 10* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 7* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:17:43 PM
इंग्‍लैंड को लगा सातवां झटका

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: पार्शवी चोपड़ा अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर अर्चना ने शॉर्ट कवर्स में स्‍टोनहाउस का आसान कैच टपका दिया। चौथी गेंद पर सौम्‍या तिवारी ने ग्रूव्‍स को रन आउट कर दिया। जोसेफ ग्रूव्‍स 5 गेंदों में 4 रन बनाकर रन आउट हुईं। इस ओवर में एक रन और एक विकेट आया।

14 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 52/7। हनाक बेकर 0* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 7* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:12:58 PM
शैफाली के ओवर में स्‍टोनहाउस ने बाउंड्री जमाई

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: कप्‍तान शैफाली वर्मा अपना पहला और पारी का 13वां ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर स्‍टोनहाउस ने मिड ऑफ की दिशा में शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 6 रन बने।

13 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 52/6। जोसी ग्रूव्‍स 4* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 6* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:09:33 PM
अर्चना ने दर्शनीय कैच लपका

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: पार्शवी चोपड़ा अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने शॉर्ट कवर्स पर अर्चना के हाथों मैक्‍डोनाल्‍ड गे को कैच आउट कराया। अर्चना का दर्शनीय कैच। दाएं ओर फुल डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। लाजवाब कैच। रेयाना मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने 24 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए। इस ओवर में तीन रन बने।

12 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 46/6। जोसी ग्रूव्‍स 3* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20236:05:15 PM
मन्‍नत के ओवर में बने 4 रन

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: मन्‍नत कश्‍यप अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। कश्‍यप ने दूसरी गेंद नो बॉल डाली, जिस पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने सिंगल लिया। इंग्‍लैंड को मिली फ्री हिट। स्‍टोनहाउस इसका लाभ नहीं उठा सकी और केवल सिंगल ले पाईं। इस ओवर में 4 रन बने।

11 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 43/5। मैक्‍डोनाल्‍ड गे 19* और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस 1* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:58:58 PM
पार्शवी ने किया पावेली का शिकार

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: पार्शवी चोपड़ा अपने स्‍पेल का दूसरा करने आईं। पहली गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर पावेली ने जोखिमभरा सिंगल लिया। तीसरी गेंद पार्शवी ने गूगली डाली, जिस पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे मुश्किल से बच पाईं। आखिरी गेंद पर पार्शवी चोपड़ा ने कारिस पावेली को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। कारिस पावेली ने 9 गेंदों में दो रन बनाए।

10 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 39/5। मैक्‍डोनाल्‍ड गे 15* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:55:09 PM
मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने आकर्षक बाउंड्री जमाई

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: बाएं हाथ की स्पिनर मन्‍नत कश्‍यप अपना पहला जबकि पारी का 9वां ओवर करने आईं। मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने पहली ही गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद पर भारतीय टीम ने एलबीडब्‍ल्‍यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। तीसरी गेंद पर लांग ऑन पर शॉट खेलकर पावली ने सिंगल लिया और अपना भी खाता खोला। चौथी गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने लांग ऑन पर शानदार बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने।

9 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 36/4। कारिस पावेली 1* और मैक्‍डोनाल्‍ड गे 15* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:51:24 PM
चोपड़ा के ओवर में लगी बाउंड्री

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा पारी का आठवां और अपना पहला ओवर करने आईं। तीसरी गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। चौथी गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने शानदार कट शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने।

8 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 29/4। कारिस पावेली 0* और मैक्‍डोनाल्‍ड गे 9* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:46:46 PM
साधू ने स्‍मेल को किया बोल्‍ड

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: तितस साधू अपने स्‍पेल का चौथा व आखिरी ओवर डालने आईं। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने सीरेन स्‍मेल को इनस्विंग पर क्‍लीन बोल्‍ड किया। सीरेन स्‍मेल ने 9 गेंदों में 3 रन बनाए। कारिस पावेली क्रीज पर आईं। इस ओवर में वाइड का एक रन आया।

6 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 23/4। कारिस पावेली 0* और मैक्‍डोनाल्‍ड गे 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:41:32 PM
पावरप्‍ले भारत के नाम

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: अर्चना अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। सीरेन स्‍मेल ने दूसरी गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे ने आगे बढ़कर मिड ऑफ की दिशा में शानदार चौका जमाया। अर्चना ने आखिरी दो गेंदें डॉट डालकर दमदार वापसी की। इस ओवर में 5 रन बने।

6 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 22/3। सीरेन स्‍मेल 3* और मैक्‍डोनाल्‍ड गे 4* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:38:42 PM
मैक्‍डोनाल्‍ड गे को मिला जीवनदान

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: साधू अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर स्‍मेल ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर उन्‍होंने मैक्‍डोनाल्‍ड गे को बीट किया। पांचवीं गेंद पर रिचा घोष ने मैक्‍डोनाल्‍ड गे का कैच टपका दिया। साधू ने ऑफ स्‍टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर मैक्‍डोनाल्‍ड गे के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा। रिचा ने दाएं तरफ डाइव लगाई, लेकिन गेंद को पकड़ नहीं सकी। इस ओवर में 1 रन बना।

5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 17/3। सीरेन स्‍मेल 2* और मैक्‍डोनाल्‍ड गे 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:34:25 PM
अर्चना ने एक ओवर में झटके दो विकेट

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: अर्चना अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आईं। हौलेंड ने पहली ही गेंद पर स्‍वीप शॉट खेलकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की। तीसरी गेंद पर अर्चना ने हौलेंड को क्‍लीन बोल्‍ड किया। होलैंड इस गेंद पर स्‍कूप शॉट खेलने गईं, लेकिन पूरी तरह चूक गईं। गेंद स्पिन होकर स्‍टंप पर जाकर लगी। नियाम हौलेंड ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। सीरेन स्‍मेल क्रीज पर आईं। पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर अर्चना ने ग्रेस स्‍क्रीवंस को लांग ऑफ पर त्रिशा के हाथों कैच आउट कराया। ग्रेस स्‍क्रीवंस ने 12 गेंदों में 4 रन बनाए।

4 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 16/3। सीरेन स्‍मेल 1* और मैक्‍डोनाल्‍ड-गे 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:28:20 PM
साधू का कड़क ओवर

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: तितस साधू पारी अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आईं। चौथी गेंद पर साधू ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, जहां फील्‍डर के हाथ पर गेंद लगकर मिड ऑफ की दिशा में गई और बल्‍लेबाजों ने दो रन लिए। अगली दो गेंदों पर साधू ने स्‍क्रीवंस को बीट किया। इस ओवर में 3 रन बने। 3 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 10/1। ग्रेस स्‍क्रीवंस 4* और नियाम हौलेंड 6* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:24:59 PM
हौलेंड ने इंग्‍लैंड के लिए जमाई पहली बाउंड्री

IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live score: भारत की तरफ से अर्चना देवी पारी का दूसरा ओवर करने आईं। तीसरी गेंद पर हौलेंड ने डीप थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर चौका जमाया। यह इंग्‍लैंड की पहली बाउंड्री रही। इस ओवर में 6 रन बने। 2 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 7/1। ग्रेस स्‍क्रीवंस 2* और नियाम हौलेंड 5* रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं।

29 Jan 20235:20:11 PM
साधू ने पहले ओवर में किया हीप का शिकार

IND W vs ENG W, U19 T20 WC Live Score: भारत की तरफ से तितस साधू ने गेंदबाजी की शुरुआत की। दूसरी गेंद पर स्‍क्रीवंस ने बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इंग्‍लैंड का खाता खुला। चौथी गेंद पर साधू ने इंग्‍लैंड को पहला झटका दिया। उन्‍होंने हीप का कैच अपनी ही गेंद पर लिया। लिबर्टी हीप खाता नहीं खोल सकीं। नियाम हौलेंड क्रीज पर आईं। भारत की शानदार शुरुआत। 1 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 1/1। ग्रेस स्‍क्रीवंस 1* और नियाम हौलेंड 0* रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 20235:02:52 PM
भारत की एकतरफा जीत

शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 107/9 का स्‍कोर बनाया था। जवाब में भारत ने 14.2 ओवर में केवल दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया था।

29 Jan 20235:01:05 PM
इंग्‍लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को धोया था

 इंग्‍लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया को 3 रन से मात दी थी। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 99 रन बनाए थे। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम जवाब में 96 रन पर ऑलआउट हुई थी।

29 Jan 20234:57:48 PM
IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live Score: दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - श्‍वेता सेहरावत, शैफाली वर्मा (कप्‍तान), सौम्‍य तिवारी, जी त्रिशा, रिचा घोष (विकेटकीपर), ऋषिता बासू, तितस साधू, मन्‍नत कश्‍यप, अर्चना देवी, पार्श्‍वी चोपड़ा और सोनम यादव।

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 - ग्रेस स्‍क्रीवंस (कप्‍तान), लिबर्टी हीप, नियाम हौलेंड, सेरेन स्‍मेल, कारिस पावले, रेयाना मैक्‍डोनाल्‍ड-गे, एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस, जोसी ग्रूव्‍स, ऐली एंडरसन, सोफिया स्‍मेल और हनाह बाकेर।

29 Jan 20234:54:01 PM
IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान शैफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us