Duleep Trophy 2026 Final Highlights: ईशान किशन के दम पर ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन, साउथ जोन को दिखाना होगा दम
Duleep Trophy Final Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। ईस्ट जोन की टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में है।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Duleep Trophy 2026, East Zone vs South Zone, Final Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के बीच फाइनल मुराबला खेला जा रहा है। मैच के दो दिन समाप्त हो चुके हैं और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने कप्तान ईशान किशन के 270 रनों की बदौलत 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। अब तीसरे दिन साउथ जोन की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर ईस्ट जोन ने 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। किशन ने पहले दिन सेंचुरी पूरी थी, जबकि दूसरे दिन उन्होंने दोहरा शतक लगाया। वे 270 रन बनाकर आउट हुए और तिहरा शतक लगाने से चूक गए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी 101 रनों की पारी खेली। साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किए।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईस्ट जोन ने पार किया 700 का आंकड़ा
ईस्ट जोन ने बेहद विशाल स्कोर बना लिया है। टीम ने 700 का आंकड़ा पार कर लिया है और पारी घोषित करने के उसके इरादे नजर नहीं आ रहे हैं। यहां से साउथ जोन की जीत लगभग नामुमकिन सी दिख रही है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: मोहम्मद शमी लौटे पवेलियन
साउथ जोन को आखिरकार एक सफलता मिल गई है। श्रेयस गोपाल ने मोहम्मद शमी को पवेलियन भेज दिया है। इसी के साथ ईस्ट जोन को सातवां झटका लग गया है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: 650 के पार पहुंचा स्कोर
ईस्ट जोन का स्कोर 650 रनों के पार पहुंच चुका है। मोहम्मद शमी और कुरैशी आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इनके विकेट लेना भी साउथ जोन के लिए मुश्किल हो रहा है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। ईस्ट जोन की कोशिश है कि वह 700 के आस-पास पहुंच जाए। वहीं साउथ जोन उसके बाकी बचे चार विकेट जल्दी गिराने की फिराक में है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। शेख रशीद ने अनुकूल रॉय को आउट किया और इसी के साथ सेशन खत्म होने का एलान कर दिया गया है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: अनुकूल रॉय हुए आउट
ईस्ट जोन ने अपना छठा विकेट खो दिया है। अनुकूल रॉय आउट हो गए हैं। शेख रशीद की गेंद पर वह बीट हो गए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने साउथ जोन की अपील को नकार दिया और फिर रिव्यू लिया गया जो सफल रहा। अनुकूल 98 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके मारे।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईशान किशन हुए रिटायर
ईशान किशन ने अपने 250 रन पूरे कर लिए हैं और इसी के बाद वह रिटायर हो गए हैं। उन्होंने 301 गेंदों पर 27 चौके और सात छक्कों की मदद से 250 रन बनाए।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईशान किशन का दोहरा शतक
122वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने चौका मार अपन दोहरा शतक पूरा कर लिया है। ये उनका दलीप ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: 500 के पार पहुंची ईस्ट जोन
अनूकुल रॉय ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार ईस्ट जोन का स्कोर 500 के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ ईस्ट जोन ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। ईशान किशन की पूरी कोशिश अपना दोहरा शतर पूरा करने की है। वहीं साउथ जोन को विकेट की सख्त जरूरत है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: पहले सेशन का खेल खत्म
पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। ईस्ट जोन की टीम ने पांच विकेट खोकर 491 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 171 और अनुकूल रॉय पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: कुशाग्र हुए आउट
साउथ जोन को आखिरकार सफलता मिल गई है। विजय ने कुमार कुशाग्र को 101वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 132 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 101 रन बनाए।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: कुशाग्र का शतक पूरा
ईशान के बाद कुमार कुशाग्रा ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को मजबूती दे रहे हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: टीम का स्कोर 450 पार
ईशान और कुशाग्र ने विकेट पर अंगद की तरह पैर जमा लिए हैं और साउथ जोन के गेंदबाजों को आसानी से खेल रहे हैं। इन दोनों ने टीम का स्कोर 450 के पार पहुंचा दिया है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: साउथ जोन विकेट को तरसा
ईशान और कुशाग्रा ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं और इन दोनों को आउट करना साउथ जोन के लिए मुश्किल होता जा रहा है। साउथ जोन को विकेट की सख्त जरूरत है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईस्ट जोन का स्कोर 400 पार
ईशान और कुशाग्रा विकेट पर बिल्कुल सेट नजर आ रहे हैं और लग रहा है कि उन्होंने कल जहां छोड़ा था वहीं से शुरुआत की है। इन दोनों ने आसानी से टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र पर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: दूसरे दिन चढ़ेगा रोमांच का पारा
दलीप ट्रॉफी के फाइनल का आज दूसरा दिन है। साउथ जोन की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है और आज उसकी कोशिश वापसी करने की होगी। इसके लिए जरूरी है कि उसके गेंदबाज जल्दी विकेट हासिल करें। वहीं ईस्ट जोन की उम्मीदें ईशान किशन पर टिकी हुई हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ईस्ट जोन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 111, जबकि कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अभिमन्यु ईश्वरन (72) और शिखर मोहन (85) ने अर्धशतक लगाया। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रनों की अहम पारी खेली।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईशान किशन ने लगाया शतक
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं। फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेली है और शतक लगाया है। उन्होंने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए थे।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: कुमार कुशाग्र ने लगाया अर्धशतक
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खेलते हुए कुमार कुशाग्र ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने अर्धशतक लगाया है और टीम को 350 के स्कोर के पार पहुंचा दिया है।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईस्ट जोन का तिहरा शतक पूरा
साउथ जोन के खिलाफ कप्तान ईशान किशन के अर्धशतक के दम पर ईस्ट जोन ने तिहरा शतक पूरा कर लिया है। 67 ओवरों के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 300/4 है। ईशान किशन 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कुमार कुशाग्र 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 71 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: टी ब्रेक तक मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन का टी ब्रेक हो चुका है। इस वक्त तक ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 है। कप्तान ईशान किशन 33, जबकि कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: शिखर मोहन आउट हुए
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने चौथा विकेट गंवा दिया है। शिखर मोहन ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक लगाने से चूक गए। उन्हें चामा वी मिलिंद ने 85 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन क्रीज पर जमे हुए हैं और 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईस्ट जोन का दोहरा शतक
साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: शिखर मोहन ने लगाया अर्धशतक
साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन के शिखर मोहन ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर 40 से अधिक रनों की साझेदारी कर डाली है। 42 ओवर की समाप्ति के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 193/3 है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: सुदीप घरामी हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। सुदीप घरामी को त्रिपुराना विजय ने अपना शिकार बनाया है। सुदीप 6 रन बनाकर आउट हुए।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के पहले दिन का लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो चुका है। ईस्ट जोन के लिए सुदीप कुमार घरामी और शिखर मोहन बैटिंग के लिए मैदान पर हैं।
East Zone vs South Zone Final Live: दलीप ट्रॉफी 2026 का लंच ब्रेक
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के पहले दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। ईस्ट जोन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 44 रन पर आउट हो गए।
East Zone vs South Zone Final Live: अभिमन्यु ईश्वरन हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन को दूसरा झटका लगा है। अभिमन्यु ईश्वरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वे रन आउट हो गए हैं। ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए।
Duleep Trophy 2026 Final Live: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन को पहला झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार शुरुआत दी लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गे। वैभव ने 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। उन्हें चामा वी मिलिंद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
Duleep Trophy 2026 Final Live: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया अर्धशतक
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने फाइनल मैच में तेज तर्रार खेलते हुए मात्र 46 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी भी अर्धशतक के करीब हैं और वे 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Updates: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम ने 8 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी की है।
Duleep Trophy Final Live Updates: वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ईस्ट जोन के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं।
Eats Zone vs South Zone LIVE: साउथ जोन की प्लेइंग-11
रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
Eats Zone vs South Zone LIVE: ईस्ट जोन की प्लेइंग-11
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
Duleep Trophy Final Live Score: ईस्ट जोन की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जयसवाल।
Duleep Trophy Final Live Score: साउथ जोन की टीम
रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, वैधवथ कावरप्पा, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना।
Duleep Trophy Final Live Score: लाइव ब्लॉग
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
