Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC W vs GG W Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की लगातार दूसरी हार, रोमाचंक मुकाबले में गुजरात को मिली जीत

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 12:04 AM (IST)

    विमंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस टीम का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से हुआ। इस मैच में गुजरात ने द ...और पढ़ें

    जीत पर होगी दिल्‍ली की नजर।

    जीत पर होगी दिल्‍ली की नजर।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस टीम का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से हुआ। यह टक्‍कर नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुई। दिल्‍ली की कप्‍तान जेमिमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स 209 रन पर सिमट गई। सोफी डिवाइन शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान एशले गार्डनर ने 49 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से नंदनी शर्मा ने पंजा खोला। उन्‍होंने आखिरी ओवर में हैट्रिक ली और कुल 4 सफलताएं प्राप्‍त कीं। 

    210 रन चेज करने उतरी दिल्‍ली की ओर से सलामी बल्‍लेबाज लिजेल ली ने 54 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट ने 38 गेंदों पर 77 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्‍ली को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी। हालांकि, टीम 2 रन ही बना सकी। दिल्‍ली की यह लगातार दूसरी हार है। शनिवार रात को दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।