Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs PBKS Highlights: पंजाब ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली के खिलाफ किया रिकॉर्ड रन चेज

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:20 PM (IST)

    Delhi Capitals vs Punjab Kings Highlights: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ...और पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने 265 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। डीसी के लिए केएल राहुल ने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाते हुए नाबाद 152 रन बनाये, जबकि नीतीश राणा ने 91 रनों की पारी खेली थी। पीबीकेएस के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शुरुआत की। दोनों के बीच 126 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। प्रभसिमरन (76), प्रियांश आर्या (43) और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा रन चेज भी पंजाब किंग्स के नाम था।