विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने शोएब अख्तर के क्लब में मारी एंट्री, शांतो की कप्तानी पारी से मजबूत स्थिति में बांग्लादेश

Updated: Mon, 11 May 2026 10:59 PM (IST)

मोमिनुल हक और कप्तान शांतो के अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथे दिन 179 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। इस बीच, शाहीन अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर शोएब अख्तर के क्लब में जगह बनाई।

शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। चौथे दिन भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की और 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान पर 179 रनों की बढ़त बना ली है। चौथे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 34 रन की बढ़त हासिल की थी। मेजबान टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए थे। इसके बाद पाक टीम 386 रनों पर सिमट गई थी। अब पांचवें दिन मैच का कोई नतीजा निकलता है या फिर मुकाबला ड्रॉ होता है, ये देखना दिलचस्प होगा। बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी कर जल्दी से जल्दी बड़ा टारगेट सेट करना होगा और फिर पाकिस्तान को ऑलआउट करना होगा।

नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी पारी

पहली पारी में शतक लगाने का आत्मविश्वास शांतो की दूसरी पारी में भी दिखा। उन्होंने दूसरी इनिंग में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 58 रन बनाकर नाबाद हैं। मोमिनुल हक ने भी कमाल की बैटिंग की और 56 रन बनाए। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उन्होंने 23 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने वापसी की और दिन का अंत होने तक 179 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने एक-एक विकेट हासिल किए।

शाहीन अफरीदी ने बनाया रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने दूसरी पारी में एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। वे पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वे पाक के लिए 400 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ 8 गेंदबाजों ने ये कारनामा किया है। अफरीदी इसी के साथ शोएब अख्तर जैसे दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट-

  • वसीम अकरम – 916
  • वकार यूनिस – 789
  • इमरान खान – 544
  • शाहिद अफरीदी – 538
  • सकलैन मुश्ताक – 496
  • सईद अजमल – 447
  • शोएब अख्तर – 438
  • उमर गुल – 427
  • शाहीन अफरीदी – 400*