Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

T20 WC BAN vs NED Highlights: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से रौंदा, शाकिब अल हसन ने जड़ा अर्धशतक

T20 WC BAN vs NED Highlights: टी20 विश्‍व कप 2024 के 27वें मुकाबले में गुरुवार को बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम का सामना नीदरलैंड्स हुआ। इस मैच में बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बांग्‍लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए।

By Rajat Gupta Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2024 के 27वें मैच में गुरुवार को ग्रुप डी की बांग्‍लादेश और नीदरलैंड्स के बीच टक्‍कर हुई। यह मैच अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में खेला गया। नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बांग्‍लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। बांग्‍लादेश ने 25 रन से मुकाबले को अपने नाम किया।

शाकिब की फॉर्म में वापसी 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत खराब रही और कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो और लिट्टन दास सस्‍ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद तंजीद हसन और शाकिब अल हसन ने पारी को संभाला। तंजीद ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 9 और महमुदुल्लाह ने 25 रन बनाए। शाकिब अल हसन 46 गेंदों पर 64 रन और जकर अली 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 शिकार किए। इसके अलावा टिम प्रिंगल ने 1 विकेट चटकाया।

रिशाद हुसैन को 3 सफलाताएं मिलीं

160 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैड्स की शुरुआत औसत रही। 22 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। माइकल लेविट ने 18 रन बनाए। उनके अलावा मैक्स ओडॉउड ने 12, विक्रमजीत सिंह ने 26, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 33, बास डी लीडे ने 0, स्कॉट एडवर्ड्स ने 23 गेंदों पर 25, लोगान वैन बीक ने 2 और टिम प्रिंगल ने 1 रन बनाया।

आर्यन दत्त 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्‍लादेश की ओर से रिशाद हुसैन को 3 सफलाताएं मिलीं। उनके अलावा तस्कीन अहमद ने 2, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और महमुदुल्लाह की झोली में 1-1 विकेट आया।

13 Jun 202411:29:19 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को लगा 7वां झटका

 नीदरलैंड्स के 7 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। लोगान वैन बीक ने 3 गेंदों का सामना किया और उन्‍होंने 2 रन बनाए।

13 Jun 202411:27:54 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स का छठा विकेट गिरा

 नीदरलैंड्स की आधी से ज्‍याद टीम पवेलियन लौट गई है। कप्‍तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके लगाए।

13 Jun 202411:20:36 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स का 5वां विकेट गिरा

 नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बास डी लीडे खाता तक नहीं खोल पाए। उन्‍होंने 2 गेंदों का सामना किया।

13 Jun 202411:17:09 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को लगा चौथा झटका

 नीदरलैंड्स का चौथा विकेट गिर गया है। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।

13 Jun 202410:52:28 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स का तीसरा विकेट गिरा

 नीदरलैंड्स का तीसरा विकेट गिर गया है। विक्रमजीत सिंह ने 3 छक्‍कों की मदद से 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।

13 Jun 202410:35:05 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को लगा दूसरा झटका

 160 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स ने 2 विकेट जल्‍दी खो द‍िए हैं। माइकल लेविट के बाद मैक्स ओडॉउड भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्‍होंने 16 गेंदों पर 12 रन बनाए।

13 Jun 202410:28:29 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को लगा पहला झटका

 160 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स को 5वें ओवर में पहला झटका लगा। तस्कीन अहमद ने माइकल लेविट का विकेट चटकाया। उन्‍होंने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए।

13 Jun 20249:59:45 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को जीत के लिए चाहिए 160 रन

 बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने अर्धशतक लगाया। वह 46 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

13 Jun 20249:48:15 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बांग्‍लादेश का 5वां विकेट गिरा

 बांग्‍लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। पॉल वैन मीकेरेन ने महमुदुल्लाह को अपना शिकार बनाया। महमुदुल्लाह ने 21 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

13 Jun 20249:24:51 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: टिम प्रिंगल ने तौहीद हृदोय को बोल्‍ड किया

 बांग्‍लादेश का चौथा विकेट गिर गया है। टिम प्रिंगल ने तौहीद हृदोय को बोल्‍ड किया।। उन्‍होंने 14 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए।

13 Jun 20249:09:19 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

 शुरुआती 2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद बांग्‍लादेश ने शानदार कमबैक किया। तंजीद हसन और शाकिब अल हसन ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। पॉल वैन मीकेरेन ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने तंजीद को बास डी लीडे के हाथों कैच आउट कराया।

13 Jun 20248:41:19 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

 बांग्‍लादेश का दूसरा विकेट गिर गया है। विकेटकीपर लिट्टन दास भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने उनका बेहतरीन कैच लपका।

13 Jun 20248:29:04 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

 बांग्‍लादेश का पहला विकेट गिर गया है। कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।

13 Jun 20248:06:16 PM
दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

 नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा।

बांग्लादेश: तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

13 Jun 20248:04:12 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स ने चुनी गेंदबाजी

 टी20 विश्‍व कप 2024 के 27वें मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीता है। कप्‍तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

13 Jun 20247:34:22 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

 टी20 विश्‍व कप 2024 के 27वें मैच में आज बांग्‍लादेश का सामना नीदरलैंड से होना है। बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है।

13 Jun 20246:36:23 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: नीदरलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

 माइकल लेविट, मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा।

13 Jun 20246:36:04 PM
T20 WC BAN vs NED LIVE Score: बांग्‍लादेश की संभावित प्‍लेइंग 11

 तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, जेकर अली, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us