Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs AUS: 21 साल बाद बांग्‍लादेश का आखिरकार इंतजार खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदकर रचा इतिहास

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:48 PM (IST)

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश का 21 सालों का इंतजार खत्म हो गया है। बांग्लादेश के लिए मोसादेक हुसै ...और पढ़ें

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

    HighLights

    1. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

    2. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

    3. मोसादेक हुसैन और नाहिद राणा का शानदार प्रदर्शन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोसादेक हुसैन और नाहिद राणा के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में हरा दिया है। बांग्लादेश के लिए ये जीत और भी खास बन जाती है क्योंकि उन्होंने 21 सालों के लंबे इंतजार के बाद कंगारुओं को इस फॉर्मेट में हराया है। मैच बारिश से प्रभावित रहा और इस वजह से नतीजा डीएलएस नियम के तहत निकला।

    मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मोसादेक ने शानदार खेल दिखाया और नाबाद 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने बांग्लादेश की वनडे टीम में 4 सालों बाद वापसी की और धमाकेदार बल्लेबाज की। इससे पहले हुसैन ने आखिरी मैच 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग मैच में फ्लॉप रही, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    मोसादेक की शानदार वापसी

    मोसादेक को बांग्लादेश की वनडे टीम में मौके नहीं मिल रहे थे। उन्हें ढाका में खेले गए इस मुकाबले में मौका मिला तो इस खिलाड़ी ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 70 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने भी अर्धशतक लगाया। शांतो ने 86 गेंदों पर 67 रन बनाए।

    तंजीद हसन तमीम ने भी अर्धशतक लगाया। इन तीन बल्लेबाजों के दम पर बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया की फ्लॉप रही बल्लेबाजी

    285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने जीरो रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद दो रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किया। कंगारुओं के लिए कैमरन ग्रीन (52*) ने अर्धशतक लगाया लेकिन टीम की जीत के लिए ये काफी नहीं था।

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42.2 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश ने खलल डाला लेकिन मुकाबले का नतीजा डीएलएस नियम के तहत निकाला गया। बांग्लादेश को मैच में 86 रनों से विजेता घोषित किया गया।

    बांग्लादेश की 21 सालों बाद जीत

    इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की 21 सालों बाद जीत आई है। इससे पहले उन्होंने कंगारुओं को 2005 में हराया था। नाहिद राणा और मोसादेक हुसैन मैच के हीरो बनकर उभरे। हुसैन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    यह भी पढ़ें- दुनिया के दो स्‍टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC, दोनों के खाते में जोड़ दिया एक डीमेरिट प्‍वाइंट

    यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर के छक्के से स्टैंड्स में घायल हुआ छोटा बच्चा, फिर मैच खत्म होते ही जो किया; उसने जीता सभी का दिल - VIDEO