Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL Asia Cup 2023 Highlights: के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे कुलदीप यादव

Asia Cup 2023, Super-4 IND vs SL Highlights: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हुई। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन हराया था। अब भारत ने 41 रन से श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

By Shubham MishraWed, 13 Sep 2023 12:17 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs SL Highlights: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हुई। भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन हराया था। वहीं, अब श्रीलंका की 41 रन से हराया है।

भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने श्रीलंका से अपना 2022 का बदला पूरा किया है। भारत का अभी एक मैच 15 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। 

अब श्रीलंका का मुकाबला कल यानी 12 सितंबर को पाकिस्तान से होगा और दोनों में से जो टीम जीतेगी वो फाइनल में प्रवेश करेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। 

पहले विकेट के लिए एक बार फिर अच्छी साझेदारी की और 67 गेंदों में 80 रन जोड़े। इसके अलावा ईशान किशन ने 33 और केएल राहुल ने 39 रन जड़े। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। इसके अलावा शुभमन गिल ने 19 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन तका आंकड़ा पार नहीं कर सका। 

श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने दमदार 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा चरित असलंका ने 4 और चरित असलंका ने 1 विकेट लेकर भारत की पारी को खत्म किया। भारत ने जीत के लिए श्रीलंका के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा। 

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बुमराह ने 7 रन पर पाथुम निसंका के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई। दुनिथ वेलालगे ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा धनंजय डी सिल्‍वा ने 41 रन, चरित असलंका ने 22 रन,  सदीरा समरविक्रमा ने 17 और कुसल मेंडिस ने 15 रन बनाए।

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की ओर से सबसे ज्यादा कुलदीप यादव ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। बारत ने 41 रन से मैच जीत लिया।

भारत प्लेइंग XI-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका प्लेइंग XI-

पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालगे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथीश पाथिराना

12 Sept 202311:08:47 PM
Ind vs Sl: कुलदीप यादव ने चटकाए एक ओवर में दो विकेट

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए हैं। कुलदीप ने आखिरी ओवर में भारत के लिए 2 विकेट लिए हैं। भारत ने 41 रन से मुकाबला जीता है। 

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   

12 Sept 202310:57:46 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: फिर चमके कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने गेंद से भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने श्रीलंका का नौवां विकेट लिया है। ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने विकेट चटकाया।

12 Sept 202310:54:29 PM
IND vs SL LIVE: सूर्यकुमार यादव ने लपका हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच

श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। हार्दक पांड्या ने श्रीलंका का आठवां विकेट महीश थीक्षणा के रूप में चटकाया है। उन्होंने दुनीथ वेलालगे के साथ महीश की बड़ी साझेदारी को भारत के लिए कामयाबी में बदला है। 

40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 172 पर 8 विकेट है।

12 Sept 202310:36:08 PM
IND vs SL Live Score: जडेजा ने दिलाई भारत को सातवीं सफलता

धनंजय डी सिल्‍वा को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा है। भारत को लंबे समय से विकेट की तलाश थी।धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका की बड़ी साझेदारी को जडेजा ने तोड़ा है। अब मैच भारत के हाथों में आ गया है। 

श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर के बाद 166 पर 7 विकेट है। टीम को जीत के लिए 48 रन की जरूरत है।

12 Sept 202310:17:51 PM
IND vs Sri Lanka Live Match: धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका के बीच बड़ी साझेदारी

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका ने सातवें विकेट के लिए जोड़े 50 रन हैं। भारत इस साझेदारी को तोजने की कोशिश में लगा हुआ है। भारत को विकेट की जरूरत है। जीत से 60 रन दूर श्रीलंका। 

श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर के बाद 154 पर 6 विकेट है। 

12 Sept 202310:02:41 PM
IND vs SL Live Score: जीत की ओर बढ़ता हुआ श्रीलंका

धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका श्रीलंका को जीत की ओर ले जा रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। भारत को जीत के लिए दोनों की साझेदारी तोड़नी होगी। 

31 ओवर के बाद 133 पर 6 विकेट टीम का स्कोर है। 

12 Sept 20239:40:08 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: जडेजा ने दिलाई भारत को सफलता

25वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों श्रीलंकाई कप्तान का कैच दिलाकर भारत को छठी सफलता दिलाई। कप्तान दासुन शनाका लौटे पवेलियन। 

श्रीलंका का स्कोर 26 ओवर के बाद 104 पर 6 विकेट है।  

12 Sept 20239:19:11 PM
IND vs SL LIVE: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा है। चरित असलंका को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा।

20 ओवर के बाद 79 पर पांच विकेट श्रीलंका का स्कोर है। 

12 Sept 20239:12:05 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: भारत को मिली चौथी सफलता

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। सदीरा समरविक्रमा को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा है। ऐसे में भारत विकेट की तलाश में था।

श्रीलंका का स्कोर 19 ओवर के बाद 73 पर 4 विकेट है। 

12 Sept 20239:07:09 PM
IND vs Sri Lanka Live Match: भारत को विकेट की जरूरत

श्रीलंका जीत की ओर बढ़ रहा है। सदीरा समरविक्रमा और चरित असलंका ने चौथे विकेट के लिए अब तक 43 रन की साझेदारी पूरी की है। 

16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 167 पर 3 विकेट है। 

12 Sept 20238:42:33 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: विकेट की तलाश में भारत

भारतीय गेंदबाजों को एक बड़े विकेट की जरूरत है। सदीरा समरविक्रमा और चरित असलंका श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

श्रीलंका का स्कोर 12 ओवर के बाद 44 रन पर 3 विकेट है। 

12 Sept 20238:21:45 PM
IND vs SL LIVE: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका का तीसरा विकेट लपका और दिमुथ करुणारत्‍ने पवेलियन लौटे। अब चौथे नंबर पर चरित असलंका बल्लेबाजी करने आए हैं। 

12 Sept 20238:13:02 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका टीम की खराब शुरुआत हुई है। 25 रन के स्कोर पर टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया ै। जसप्रीत बुमराह ने पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान कुसल 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

12 Sept 20237:51:32 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा पहला विकेट

7 रन के स्कोर पर श्रीलंका टीम को पहला झटका लगा है। पाथुम निसांका 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।

12 Sept 20237:38:02 PM
Ind vs Sl: भारत ने श्रीलंका को दिया 213 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। भारतीय टीम 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई।

टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रोहित शर्मा 53 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने 39 रन, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया।

12 Sept 20237:23:05 PM
IND vs SL Live Score: भारत का स्‍कोर 200 रन के पार

बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। अक्षर पटेल ने 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जड़ा। भारतीय टीम का स्‍कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।

48 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 208/9। अक्षर पटेल 24* और मोहम्‍मद सिराज 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Sept 20237:19:40 PM
IND vs SL LIVE: बारिश के बाद फिर शुरू हुआ मैच

मैदान पर अअक्षर पटेल और मोहम्‍मद सिराज मैदान पर वापस लौटे हैं। भारत की पारी के आखिरी तीन ओवर बाकी है।

बारिश से पहले भारत का स्कोर 197 पर 9 विकेट था। 

12 Sept 20237:07:12 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: बारिश से रूका मैच

भारत की पारी के अंतिम तीन ओवर बचे थे और बारिश शुरू हो गई। ऐसे में अब 7 बजे अंपायर मैदान का दौरा करेंगे और मैच दोबारा शुरू हो सकता है। 

12 Sept 20236:42:20 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: बारिश ने डाली बाधा

एक बार फिर बारिश के कारण भारत और श्रीलंका का मैच रूक गया है। बारिश से पहले भारतीय बल्लेबाजों पर श्रीलंकाई स्पिनर्स पूरी तरह से हावी रहे। 

भारत का स्कोर 47 ओवर के बाद 197 पर 9 विकेट है। 

12 Sept 20236:09:37 PM
IND vs Sri Lanka Live Match: भारत के दो गेंदो में दो विकेट गिरे

कोलंबो में जमकर बोला श्रीलंकाई स्पिनर्स का जादू। भारत के दो गेंदों में दो विकेट गिरे। टीम के 7 ओवर अभी बाकी है। आठवां विकेट जसरप्रित बुमराह और नौवां कुलदीप यादव के रूप में गिरा। 

भारत का स्कोर 43 ओवर के बाद 187 रन पर 9 विकेट है।  

12 Sept 20235:51:57 PM
IND vs SL LIVE: पूरी तरह श्रीलंका के कब्जे में पारी

भारत की बल्लेबाजी कुछ ज्यादा शनदार नहीं रही। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद लगातार विकेट के कारण भारत कोई बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सका। 

39 ओवर के बाद टीम का स्कोर 179 पर 7 विकेट है। 

12 Sept 20235:36:08 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय बल्लेबाजों पर श्रीलंका के गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो रहे हैं। भारत का पंचवां विकेट गिरा और ईशान किशन पवेलियन लौट गए हैं। दुनिथ वेलालगे ने शानदार कैच लपककर ईशान को पवेलियन भेजा। 

भारत का स्कोर 35 ओवर के बाद 172 रन पर 5 विकेट है। 

12 Sept 20235:14:20 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: भारत का चौथा विकेट गिरा

श्रीलंका के सामने भारत पूरी तरह से बेबस नजर आ रहा है। दुनिथ वेलालागे ने श्रीलंका को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन भेजा है। 

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन है। 

12 Sept 20234:55:14 PM
IND vs SL LIVE: बड़ी साझेदारी की जरूरत

भारत को अब एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। ईशान किशन के साथ मिलकर केएल राहुल पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले दुनिथ वेलालागे ने भारत के 3 विकेट चटकाए। 

26 ओवर के बाद 131 पर 3 विकेट भारत का स्कोर। 

12 Sept 20234:36:08 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: 3 ओवर में पलटी बाजी

भारत को बेहतर शुरुआत मिलने के बाद 3 ओवर में मैच का रुख बदल दिया है। डुनिथ वेललेज ने श्रीलंका के लिए 3 ओवर में भारत के 3 बड़े विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल, फिर कोहली और इसके बाद रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111 पर 3 विकेट है। 

12 Sept 20234:18:52 PM
IND vs Sri Lanka Live Match: भारत का तीसरा विकेट गिरा

कोहली के बाद अगले ही ओवर में अब कप्तान रोहित शर्मा भी  पवेलियन लौट गए हैं। रोहित अर्धशतक लगाकर 53 रन के साथ पवेलियन लौट गए हैं। 

भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 93 पर 3 विकेट है। 

12 Sept 20234:16:01 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

भारत के लिए बुरी खबर है और विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली आज कुछ बड़ा कमाल नहीं कर सके और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 

12 Sept 20234:05:43 PM
IND vs SL LIVE: रोहित ने पूरा किया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। उनके साथ विराट कोहली मैदान पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। 

13 ओवर के बाद 90 पर 1 विकेट है। 

12 Sept 20234:01:29 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा और शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87 पर 1 विकेट है।    

12 Sept 20233:35:14 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: रोहित शर्मा ने पूरे किए 10 हजार रन

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ वनडे में अपने 10 हजरा रन पूरे कर लिए हैं। सबसे तेज वनडे में भापत के लिए रोहित ने 10 हजार रन पूरे किए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा हैं दूसरे नंबर पर। 

ऐसे में सचिन अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 43 रन है। 

12 Sept 20233:17:11 PM
IND vs Sri Lanka Live Match: 4 ओवर बाद टीम इंडिया 17/0

 4 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 12 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Sept 20233:10:31 PM
IND vs SL Live: 2 ओवर के बाद टीम इंडिया 10/0

 2 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी लय में दिखाई दे रही है।

12 Sept 20233:05:52 PM
SL vs IND Asia Cup 2023 Live score: रोहित की बाउंड्री के साथ शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ पारी की शुरुआत की। कसुन रजित की गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर ड्राइव के जरिये चौका जमाया।

1 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 7/0। रोह‍ित शर्मा 5* और शुभमन गिल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Sept 20232:40:34 PM
India vs Sri Lanka Live Match: शार्दुल की जगह अक्षर की एंट्री

 शार्दुल ठाकुर की जगह पर अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। अक्षर के पास खुद को साबित करने का आज सुनहरा मौका होगा। 

12 Sept 20232:39:27 PM
IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:39:27 PM
IND vs SL LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, सदिरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, कुशल रजिथा, मथिशा पथीराना

भारत की प्लेइंग इलेवन - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

12 Sept 20232:34:28 PM
SL vs IND Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। 

12 Sept 20232:13:45 PM
SLvs IND Live Score: श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 राउंड मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ी अपडेट दी है।

बीसीसीआई ने एक्‍स पर लिखा, श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन पीठ दर्द से पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने श्रेयस अय्यर को आराम की सलाह दी है और वो टीम के साथ स्‍टेडियम नहीं जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। 

12 Sept 20231:49:16 PM
India vs Sri Lanka Live Match: कैसी खेलती है पिच?

 कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन स्पिन गेंदबाज भी इस मैदान पर जमकर कहर बरपाते हैं, जिसकी झलक हम सभी को कुलदीप यादव ने दिखाई भी।

12 Sept 20231:31:39 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे अय्यर

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अय्यर की पीठ में जकड़न है और इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे।

12 Sept 202312:57:18 PM
India vs Sri Lanka Live Match: समरविक्रमा और मेंडिस से रहना होगा सावधान

 सदीरा समरविक्रमा और कुशल मेंडिस से भारतीय टीम को बड़ा खतरा रहने वाला है। समरविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में 93 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, कुशल मेंडिस ने भी अर्धशतक जमाया था।

12 Sept 202312:34:19 PM
IND vs SL Live: भारतीय बल्लेबाज फिर मचाएंगे धमाल

 भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से एकबार धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फॉर्म में लौट चुका है, जिसकी झलक पाकिस्तान के खिलाफ साफतौर पर दिखाई भी दी है।

12 Sept 202312:17:56 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका से रहना होगा सावधान

 श्रीलंका से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा, क्योंकि पिछले साल इसी टूर्नामेंट में दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने टीम इंडिया को पटखनी देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

12 Sept 202312:09:09 PM
India vs Sri Lanka Live: कोलंबो में साफ हुआ मौसम

 कोलंबो से अच्छी खबर यह आ रही है कि मौमस पूरी तरह से साफ हो चुका है। हालांकि, मैच के समय पर बारिश होने की संभावना जरूर है। भारतीय टीम के लिहाज से यह मैच महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां मिली जीत फाइनल का टिकट दिला देगी।

12 Sept 202311:43:37 AM
IND vs SL Live: बारिश बन सकती है विलेन

 कोलंबो में मौसम फिर करवट ले रहा है और बादल छाए हुए हैं। यानी आज के मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है। 

12 Sept 202311:12:23 AM
IND vs SL Live Score: दांव पर फाइनल का टिकट

भारतीय टीम अगर आज श्रीलंका को हराने में सफल रहती है, तो रोहित की पलटन एशिया कप 2023 के फाइनल का टिकट बुक कर लेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us