Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG 1st T20I Live: अफगानिस्‍तान की आधी टीम आउट, वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को किया बोल्‍ड

India vs Afghanistan 1st T20I Live: भारत और अफगानिस्‍तान के 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। 

By Rajat Gupta Sun, 13 Sep 2026 08:18 PM (IST)
भारत बनाम अफगानिस्‍तान।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Afghanistan vs India 1st T20I Live: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच आज, रविवार से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हुआ। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। 

 दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीरीज का आगाज करने पर है। यह सीरीज भले ही भारत में खेली जा रही है, पर इसका मेजबान अफगानिस्‍तान है। सीरीज की शुरुआत से पहले दोनों टीमों ने जमकर अभ्‍यास किया। 

13 Sept 20268:23:56 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। मोहम्‍मद नबी 4 और अजमतुल्लाह ओमरजई 10 रन बना चुके हैं। 

13 Sept 20268:16:20 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: चक्रवर्ती ने रसूली को किया बोल्‍ड

पावरप्‍ले खत्‍म हो गया पर विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका है। 7वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को बोल्‍ड किया। रसूली ने भी 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब मोहम्‍मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। 

13 Sept 20268:08:24 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: गुलबदीन कैच आउट

भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्‍तान टीम ने आत्‍म समर्पण कर दिया है। पावरप्‍ले में टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं। छठे ओवर में अक्षर पटेल ने गुलबदीन नायब को पवेलियन भेजा। नीतीश रेड्डी ने उनका कैच लिया। गुलबदीन ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। 6 ओवर के बाद अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। 

13 Sept 20268:03:24 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: सेदीकुल्लाह अटल आउट

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्‍ले में टीम ने 3 विकेट गिर चुके हैं। 5वें ओवर की 5वीं गेंद अर्शदीप सिंह ने सेदीकुल्लाह अटल को बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। अटल ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

13 Sept 20268:00:06 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: कप्‍तान जादरान आउट

पावरप्‍ले में अफगानिस्‍तान का दूसरा विकेट गिर गया है। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्‍तान इब्राहिम जादरान को अपने जाल में फंसाया। इब्राहिम जादरान रन आउट हुए। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए।

13 Sept 20267:48:51 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्‍यादा डक

  • 14: पॉल स्टर्लिंग
  • 11: रहमानुल्लाह गुरबाज
  • 10: रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
  • 9: टी दिलशान/ सौम्य सरकार
  • 8: पाथुम निसंका
13 Sept 20267:52:54 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: बुमराह ने गुरबाज को किया आउट

टॉस हारकर अफगानिस्‍तान टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज मैदान पर आए। भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। दूसरी गेंद पर बुमराह ने गुरबाज को अभिषेक के हाथों कैच आउट कराया। गुरबाज का खाता तक नहीं खुला। बुमराह ने पहले ओवर में 7 रन दिए। इसके साथ ही बुमराह के टी20 में 350 विकेट भी पूरे हुए। भुवनेश्‍वर कुमार ने टी20 में 363 और युजवेंद्र चहल ने 396 विकेट लिए हैं। 

 

A 𝘽𝙊𝙊𝙈-𝙞𝙣𝙜 comeback to T20I cricket 🤷‍♂️@Jaspritbumrah93 strikes in the opening over courtesy of a fine catch by @OfficialAbhi04 💙

Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/SMHctyqfCJ

— BCCI (@BCCI) September 13, 2026

 

13 Sept 20267:17:09 PM

IND vs AFG 1st T20I Live:अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। 

13 Sept 20267:07:58 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 

13 Sept 20267:11:37 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: टॉस अपडेट

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। 

13 Sept 20266:45:34 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 8 मैच जीते हैं और 1 बेनतीजा रहा है। ऐसे में अफगानिस्‍तान पहली बार भारत को मात देना चाहेगी। 

13 Sept 20265:36:23 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

13 Sept 20264:38:47 PM

IND vs AFG 1st T20I Live: अफगानिस्‍तान टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

13 Sept 20264:37:40 PM

AFG vs IND 1st T20I Live: भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी। 

13 Sept 20264:37:19 PM

India vs Afghanistan 1st T20I Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच आज से टी20 सीरीज का श्रीगणेश होने जा रहा है। सीरीज के सभी मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। पहले मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us