विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli ने टी20 में किया बड़ा कारनामा, फटाफट क्रिकेट में दुनिया का कोई भी बल्‍लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

Updated: Thu, 24 Apr 2025 08:12 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्‍लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को इतिहास रचा। राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में विराट कोह ...और पढ़ें

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली। इमेज- आरसीबी
शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली। इमेज- आरसीबी

HighLights

  1. शानदार फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली
  2. आरसीबी का होम ग्राउंड है बेंगलुरु
  3. चिन्‍नास्‍वामी में विराट ने खेले 108 मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्‍तान और सलामी बल्‍लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने 14 रन बनाते ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3500 रन पूरे किए। वह एक वेन्‍यू पर 3500 टी20 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। विराट ने 42 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए।

रहीम दूसरे नंबर पर

टी20 में एक मैदान पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर बांग्‍लादेश के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम हैं। उन्‍होंने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 3373 रन बनाए हैं। तीसरे पर जेम्स विंस हैं, जिन्‍होंने द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में 3253 रन बनाए। सूची में चौथे पर एलेक्स हेल्स हैं। हेल्‍स ने ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में टी20 में 3241 रन बनाए हैं। फेहरिस्‍त में 5वें पायदान पर बांग्‍लादेश के तमीम इकबाल हैं। उन्‍होंने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 3238 रन बनाए हैं।

टी-20 में एक मैदान पर सर्वाधिक रन

  • विराट कोहली: 3500* (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  • मुश्फिकुर रहीम: 3373 (शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम)
  • जेम्स विंस: 3253 (द रोज बाउल, साउथेम्प्टन)
  • एलेक्स हेल्स: 3241 (ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम)
  • तमीम इकबाल: 3238 (शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम)

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: 'तू भाग जोश इंगलिस...' रन आउट होने के बाद नाराज हुए नेहाल वढेरा, कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्‍कोर

  • 62 - विराट कोहली*
  • 61 - बाबर आजम
  • 57 - क्रिस गेल
  • 55 - डेविड वार्नर
  • 52 - जोस बटलर

आग उगल रहा विराट का बल्‍ला

आईपीएल 2025 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। कुछ मुकाबलों को छोड़ दें तो वह लगातार मैच विनिंग पारी खेल रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ इस सीजन के पहले ही मैच में विराट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अगले 2 मैच में उन्‍होंने 31 और 7 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली ने 67 रन की पारी खेली थी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ अगले ही मैच में विराट के बल्‍ले से 22 रन निकले।

राजस्‍थान रॉयल्‍स के विरुद्ध जयपुर में विराट ने नाबाद 62 रन जड़ दिए थे। हालांकि, पंजाब किंग्‍स के खिलाफ उनका बल्‍ला खामोश रहा था। विराट सिर्फ 1 रन ही बना सके थे। पंजाब किंग्‍स के खिलाफ ही पिछले मैच में आरसीबी के पूर्व कप्‍तान ने 73* रन जड़ दिए थे। अब राजस्‍थान के सामने एक बार फिर कोहली हैं।

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच हो गई लड़ाई, मैच के बाद दोनों में दिखी तनातनी!