Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs GT Live Streaming: बिना एक रुपया खर्च करें कैसे देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच, जानें डिटेल्स

    Updated: Sat, 04 May 2024 08:00 AM (IST)

    आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी है। दोनों ही टीमों के लिए प्‍लेऑफ की राह मुश्किल बनी हुई है। फाफ ...और पढ़ें

    RCB vs GT Live Streaming: आरसीबी और जीटी की भिड़ंत
    RCB vs GT Live Streaming: आरसीबी और जीटी की भिड़ंत

    HighLights

    1. RCB vs GT: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में भिड़ेंगे आरसीबी और जीटी
    2. RCB vs GT: बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा यह मुकाबला
    3. RCB vs GT: दोनों टीमों को प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ की रेस दिन-प्रतिदिन रोमांचक हो रही है। प्‍वाइंट्स टेबल में नीचे के स्‍थानों पर रहने वाली टीमों को प्‍लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए अपने सभी मुकाबले नॉकआउट की तरह खेलने है। यही वजह है कि प्रत्‍येक मैच का रोमांच फैंस के सिर-चढ़कर बोल रहा है।

    आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों को प्‍लेऑफ की उम्‍मीद बरकरार रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। आरसीबी अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके गुजरात की प्‍लेऑफ की राह मुश्किल करना चाहेगी। आरसीबी की टीम इस समय प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है। फाफ डू प्‍लेसी के नेतृत्‍व वाली आरसीबी ने 10 में से केवल तीन मुकाबले जीते हैं। हालांकि, आरसीबी ने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं।

    वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर काबिज है। गुजरात ने 10 में से चार मैच जीते हैं। उसे अपने पिछले मैच में आरसीबी से शिकस्‍त मिली थी। अब गुजरात की कोशिश आरसीबी को उसके घर में मात देने की होगी। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्‍मीद है तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: लगातार दो जीत के बाद कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है आरसीबी? यहां समझिए सभी समीकरण

    IPL 2024 में RCB vs GT का मैच कब खेला जाएगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच 4 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।

    IPL 2024 का 52वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    RCB vs GT का मैच कितने बजे शुरू होगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

    RCB vs GT के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

    RCB vs GT के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं। जागरण डॉट कॉम पर आप मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण कवरेज हासिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 6,6,6,6... Shah Rukh Khan का IPL में बड़ा धमाका, 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से जड़ा टी20 करियर का अपना पहला अर्धशतक

    खबरें और भी