Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI vs RR Highlights: वानखेड़े में रियान पराग ने मचाया बल्ले से हल्ला, राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में मुंबई को 6 विकेट से चटाई धूल

MI vs RR Highlights: आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।

By Priyanka Joshi Tue, 02 Apr 2024 01:12 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2024 Highlights। आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।

टीम की ओर से रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि मुंबई की तीसरी हार है।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से कोई भी बैटर अर्धशतक नहीं जड़ सका।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की ओर से सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट झटके।

1 Apr 202410:59:29 PM
MI vs RR Live Score: राजस्थान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

 6,6, 4 और मैच खत्म। कुछ इसी अंदाज में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई है। रियान 39 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन में लगातार तीसरी हार है, तो राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत का स्वाद चखा है।

1 Apr 202410:56:12 PM
MI vs RR Live Score: जीत की दहलीज पर राजस्थान

 15 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 111 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 38 और शुभम दुबे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Apr 202410:46:20 PM
MI vs RR Live Score: 13 ओवर बाद राजस्थान 94/4

 13 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 94 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 25 और शुभम दुबे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Apr 202410:42:44 PM
MI vs RR Live Score: आर अश्विन चले पवेलियन

 आकाश मधवाल ने आर अश्विन को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। आकाश के हाथ यह तीसरी सफलता लगी है। क्या इस मुकाबले में अब कोई ट्विस्ट बाकी है?

1 Apr 202410:37:07 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई के हाथ से फिसल रही जीत

 11 ओवर का खेल हो चुका है और मैच अब मुंबई इंडियंस के हाथों से निकलता हुआ दिखा रहा है। रियान पराग 21 और अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगली 54 गेंदों पर अब राजस्थान को 42 रन की दरकार है। यानी मैच मुट्टी में दिखाई दे रहा है।

1 Apr 202410:27:28 PM
MI vs RR Live Score: 9 ओवर बाद राजस्थान 68/3

 9 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 68 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Apr 202410:13:32 PM
MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

 आकाश मधवाल ने एकबार फिर अपना कमाल दिखाया है और इस बार उनका शिकार जोस बटलर बने हैं। बटलर को आकाश ने 13 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। राजस्थान को तीसरा झटका 48 के स्कोर पर लगा है।

1 Apr 202410:10:00 PM
MI vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद राजस्थान 46/2

 6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 46 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 12 और रियान पराग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Apr 202410:01:16 PM
MI vs RR Live Score: संजू सैमसन हुए क्लीन बोल्ड।

 संजू सैमसन की 12 रन की पारी का अंत हो गया है। युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने राजस्थान के कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई है। मुंबई अभी इस मैच में जीवित है।

1 Apr 20249:51:57 PM
MI vs RR Live Score: संजू सैमसन ने खोले हाथ

 तीसरे ओवर का अंत संजू सैमसन ने लगातार दो चौके के साथ किया है। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग गए हैं। सैमसन 8 और बटलर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Apr 20249:46:48 PM
MI vs RR Live Score: 2 ओवर बाद राजस्थान 17/1

 2 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 17 रन लगा दिए हैं। संजू सैमसन और जोस बटलर दोनों ही अब तक खाता नहीं खोल सके हैं।

1 Apr 20249:40:42 PM
MI vs RR Live Score: यशस्वी चले पवेलियन

 लगातार दो चौके जमान के बाद यशस्वी जायसवाल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मफाका ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज को 10 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। 

1 Apr 20249:06:38 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई का गिरा आठवां विकेट

17वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन रहा। चहल ने कोएत्जी को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। चहल ने इस दौरान तीसरी सफलता हासिल की।

1 Apr 20248:46:43 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई का गिरा सातवां झटका

युजवेंद्र चहल ने तिलक वर्मा को आर अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान तिलक 29 गेंद पर 32 रन बना सके।

1 Apr 20248:42:55 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई का गिरा छठा विकेट

 पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने पीयूष को अपना शिकार बनाया। इस दौरान वह 3 रन बनाकर आउट हुए।

1 Apr 20248:33:07 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

11 ओवर के बाद मुंबई ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल क शिकार बने। इस दौरान वह 21 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

1 Apr 20248:16:15 PM
MI vs RR Live Score: हार्दिक पांड्या-तिलक पारी संभालने में जुटे

मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 ओवर के बाद चार विकेट खोकर 46 रन रहा। मुंबई के टॉप चार बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा पारी संभालने में जुटे हैं। 

1 Apr 20247:51:16 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस का गिरा तीसरा विकेट

14 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने नांद्रे बर्गर के हाथों डेवाल्ड को कैच आउट कराया। इस दौरान डेवाल्ड खाता तक नहीं खोल सके।

1 Apr 20247:37:13 PM
MI vs RR Live Score: ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई को दिया दोहरा झटका

1 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका लगा। रोहित शर्मा पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। संजू सैमसन ने उनका कैच डाइव लगाकर एक हाथ से लपका। इस दौरान रोहित बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसके बाद अगली गेंद पर नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। नमन और रोहित बिना खाता खोले ही आउट हुए।

पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1/2 रहा।

1 Apr 20247:33:41 PM
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू

मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

1 Apr 20247:10:44 PM
MI vs RR Live Score: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। विकेट फ्रेश लग रहा है। यहां मौजूदा सीजन में पहला गेम हो रहा है। तेज गेंदबाजो को मदद मिलेगी। संदीप इस मैच में नहीं खेल रहे, क्योंकि वह फिट नहीं है। उनकी जगह नांद्रे बर्गर आए हैं।

वहीं, हार्दिक पांड्या की मुंबई टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

1 Apr 20247:03:59 PM
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। 

1 Apr 20246:40:35 PM
MI vs RR Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले का टॉस वानखेड़े में कुछ ही देर में होने वाला है।

1 Apr 20245:59:17 PM
MI vs RR Live Score: वानखेड़े में खेला जाएगा इस सीजन का पहला मैच

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज खेला जाएगा। वानखेड़े में पहली बार आईपीएल 2024 का मुकाबला हो रहा है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us