Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

KKR vs MI Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, मुंबई इंडियंस को मिली शर्मनाक शिकस्‍त

KKR vs MI : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली कोलकाता पहली टीम बनी।

By Abhishek Upadhyay Sun, 12 May 2024 12:35 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs MI Live Score: आईपीएल-2024 के 60वें मैच में कोलकाता ने मुंबई को 18 रन से हराया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। बारिश से प्रभावित यह मैच 16-16 ओवर का खेला गया था।

कोलकाता के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ठोस शुरुआत की। ईशान किशन 40 रन बनाकर आउट हुए। रोहित 19 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला और वह 11 रन बनाकर आउट हुए। तिलक ने 32 रन का योगदान दिया। रसेल, नारायण और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिला।

इससे पहले टॉस हारने के बाद कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 42 रन की पारी खेली। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे नितीश राणा ने 33 रन बनाए। रसेल (24) और रिंकू सिंह (20) की छोटी पारियों ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

12 May 202412:35:58 AM
KKR vs MI Live Score: प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी कोलकाता

 कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात देकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।  

11 May 202411:57:22 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई की पारी के 10 ओवर समाप्त

 मुंबई इंडियंस की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। रोहित और ईशान पवेलियन लौट चुके हैं। तिलक और सूर्यकुमार क्रीज पर हैं। जीत के लिए 77 रन चाहिए।

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 81/2

11 May 202411:44:53 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

 मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। ईशान किशन 40 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार क्रीज पर आए हैं। रोहित भी क्रीज पर मौजूद हैं। 

7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 65/1

11 May 202411:32:55 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार

 मुंबई ने ठोस शुरुआत करते हुए कोलकाता को करारा जवाब दिया है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से लगातार चौके-छक्के निकल रहे हैं। ईशान 17 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 14 गेंद पर 15 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।

5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 59/0

11 May 202411:18:53 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की ठोस शुरुआत

 कोलकाता के दिए हुए लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ठोस शुरुआत की है। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं। दोनों सेट होकर मैच जीतने वाली पारी खेलने की मंशा से क्रीज पर मौजूद हैं। 

2 ओवर के बाद मुबंई का स्कोर- 17/0

11 May 202410:56:35 PM
KKR vs MI Live Score: केकेआर ने मुंबई को दिया 158 रन का लक्ष्य

 कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। टीम की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने 42 रन की पारी खेली। 33 रन का योगदान नितीश राणा ने दिया। बुमराह और पीयूष चावला को 2-2 विकेट मिले। 

11 May 202410:33:59 PM
KKR vs MI Live Score: कोलकाता से गिरे छह विकेट

 कोलकाता नाइट राइडर्स के छह विकेट गिर चुके हैं। नितीश राणा रन आउट हुए। वहीं, पीयूष चावला ने रसेल को आउट किया। रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। रसेल 24 रन बनाकर आउट हुए।

13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर- 125/6

11 May 202410:22:14 PM
KKR vs MI Live Score: रसेल और राणा ने संभाली कमान

 चार विकेट गिरने के बाद रसेल और नितीश राणा ने कमान संभाल ली है। दोनों के बीच 17 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर- 106/4  रसेल 22 और राणा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 May 202410:10:22 PM
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका

 कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा। सेट बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर 42 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने। आंद्रे रसेल क्रीज पर आ गए हैं। नितीश राणा क्रीज पर मौजूद हैं। 

9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 87/4,  राणा 18 रन और रसेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

11 May 20249:48:20 PM
KKR vs MI Live Score: पावरप्ले खत्म, कोलकाता ने खोए तीन विकेट

 पावरप्ले खत्म हो गया है। इस मैच में पावरप्ले पांच ओवरों का है और इन ओवरों में कोलकाता ने तीन  विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। कोलकाता ने फिल सॉल्ट, सुनील नरेन और कप्तान श्रेयस अय्यर के विकेट खो दिए हैं। 

11 May 20249:44:28 PM
KKR vs MI Live Score: श्रेयस अय्यर आउट

 श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। अंशुल कम्बोज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कम्बोज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 

श्रेयस अय्यर- 7 रन, 10 गेंद 1x4

11 May 20249:42:55 PM
KKR vs MI Live Score: वेंकटेश अय्यर ने बुमराह को बनाया निशाना

 वेंकटेश अय्यर ने चौथा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की जमकर मार लगाई। इस ओवर मे ं बुमराह ने 15 रन खर्च किए। वेंकटेश ने इस ओवर में बुमराह पर शानदार छक्का मारा। चार ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 40 रन है।

11 May 20249:36:35 PM
KKR vs MI Live Score: वेंकटेश अय्यर चोटिल

 कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर चोटिल हो गए हैं। वेंकटेश रन लेने दौड़े और इसी दौरान फील्डर की थ्रो उनके पैर पर लगी जिसके बाद वह लड़खड़ा गए और उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। कुछ देर बाद हालांकि वह ठीक हो गए और बल्लेबाजी करने लगे। 

11 May 20249:24:38 PM
KKR vs MI Live Score: बुमराह ने नरेन को किया आउट

 जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को बहुत बड़ा सफलता दिला दी है। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया है। नरेन बुमराह की यॉर्कर को समझ ही नहीं पाए और  बोल्ड हो गए। नरेन गोल्डन डक का शिकार हुए। 

11 May 20249:21:32 PM
KKR vs MI Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

 कोलकाता को पहला झटका लग गया है। फिल सॉल्ट पांचवीं गेंद पर आउट हो गए हैं। तुषारा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सॉल्ट डीप फाइन लेग पर अंशुल कम्बोज के हाथों लपके गए। 

फिल सॉल्ट- 6 रन, 5 गेंद, 1x6

11 May 20249:17:35 PM
KKR vs MI Live Score: मैच शुरू, सॉल्ट-नरेन क्रीज पर

 मैच शुरू हो गया है। कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी ने मोर्चा संभाल  लिया है और पहले ही गेंद पर सॉल्ट ने छक्का मार दिया है। 

11 May 20249:11:17 PM
KKR vs MI Live Score: कोलकाता की प्लेइंग-11

 कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर, फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, आंद्र रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क वरुण चक्रवर्ती, हार्षित राणा।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट- सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।

11 May 20249:08:06 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अंशुल कम्बोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, मोहम्मद नबी, कार्तिकेय सिंह।

11 May 20249:02:43 PM
KKR vs MI Live Score: मुंबई की पहले गेंदबाजी

 मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है। कोलकाता में हुई नीतीश राणा का वापसी। 

11 May 20248:42:23 PM
KKR vs MI Live Score: 20 नहीं 16 ओवरों का होगा मैच

 कोलकाता से अच्छी खबर आई है। 9 बजे टॉस होगा और 9:15 बजे मैच शुरू होगा। ओवरों में हालांकि कटौती की गई है। ये मैच अब 16 ओवर प्रति पारी का होगा। 

11 May 20248:31:59 PM
KKR vs MI Live Score: 8: 45 बजे अंपायर करेंगे इंस्पेक्शन

 ग्राउंड स्टाफ इस समय मैदान को सुखाने में लगा है। वहीं अंपायर 8: 45 बजे मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे और तब फैसला लिया जाएगा कि मैच कब शुरू होगा और कितने ओवर का होगा। 

11 May 20247:53:42 PM
KKR vs MI Live Score: मैदान पर से हटे कवर्स

 बारिश रुकने के बाद ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स पर से पानी हटा दिया है और अब मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में टॉस होगा। 

11 May 20247:37:16 PM
KKR vs MI Live Score: बारुश रुकी, कुछ ही देर में टॉस

 कोलकाता में बारिश रुक गई है। मैदान पर कवर्स हैं लेकिन अब उन्हें हटाने की प्रकिया शुरू हो गई है। कुछ ही देर में टॉस होगा। 

11 May 20246:57:19 PM
KKR vs MI Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

 कोलकाता में इस समय बारिश हो रही है और इसी कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश अभी जारी है और इसी कारण टॉस में देरी होगी। टॉस तय समय यानी सात बजे नहीं हो पाएगा। 

11 May 20246:54:27 PM
KKR vs MI Live Score: घर में मुंबई का सामना करेगी कोलकाता

 आईपीएल-2024 में पहले नंबर पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना करेगी और प्लेऑफ का टिकट कटाने की कोशिश करेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us