Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 MI Vs PBKS Highlights: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से दी पटखनी, टॉप-2 में जगह पक्की

MI Vs PBKS: मुंबई इंडियंस को इस मैच में हार मिली है और इसी के साथ ये तय है कि ये टीम अब नंबर-4 पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी और एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

By Abhishek Upadhyay Mon, 26 May 2025 11:24 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ पंजाब ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। साथ ही उसका टॉप-2 में फिनिश करना भी पक्का है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। पंजाब ने 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया। 

पंजाब के लिए जोस इंग्लिस ने 42 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। प्रियांश ने 35 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सूर्यकुमार के नाबाद 57 रनों का अहम रोल रहा। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। 

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट लिए। 

26 May 202511:24:58 PM
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता मैच

 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अय्यर ने पंजाब को मैच जीता दिया और इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर भी पहुंचा दिया। 

26 May 202511:14:58 PM
MI Vs PBKS Live Score: इंग्लिस बने सैंटनर का शिकार

शानदार बल्लेबाजी कर रहे इंग्लिस को सैंटनर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर लगी लेकिन अंपायर ने आउट नहीं किया। मुंबई ने रिव्यू लिया जिसमें इंग्लिस आउट पाए गए। 

26 May 202511:10:19 PM
MI Vs PBKS Live Score: जीत के करीब पंजाब

17 ओवरों का खेल हो गया है और पंजाब ने दो विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। उसे 18 गेंदों पर 20 रनों की जरूरत है।

26 May 202510:56:42 PM
MI Vs PBKS Live Score: प्रियांश लौटे पवेलियन

 15वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने प्रियांश को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इसी के साथ पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया। 

प्रियांश आर्या- 62 रन, 35 गेंद 9x4 2x6

26 May 202510:44:08 PM
MI Vs PBKS Live Score: जोश इंग्लिस और प्रियांश आर्य के तूफानी अर्धशतक

 जोश इंग्लिस ने केवल 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लिस ने हार्दिक पांड्या द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया। वहीं, प्रियांश आर्य ने केवल 27 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। आर्य ने पांड्या द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की पांचवीं व छठी गेंद पर क्रमश: चौका और छक्‍का जड़कर अपना पचासा पूरा किया। 

12 ओवर के बाद पंजाब किंग्‍स का स्‍कोर 120/1। प्रियांश आर्य 51* और जोश इंग्लिस 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 May 202510:32:33 PM
MI Vs PBKS Live Score: बाल-बाल बचे प्रियांश आर्य

जसप्रीत बुमराह ने पारी का 10वां ओवर डाला। ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्य को जीवनदान मिला। दरअसल, बुमराह ने यॉर्कर लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर इंग्लिस ने मिड ऑफ की‍ दिशा में ड्राइव लगाई और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। मिड ऑफ पर हार्दिक पांड्या तेजी से आ रहे थे, जिसे देख इंग्लिस ने रन लेने से इनकार कर दिया। हार्दिक पांड्या ने थ्रो जमाया, लेकिन गेंद स्‍टंप्‍स पर नहीं लगी। प्रियांश आर्य ने क्रीज में आने की उम्‍मीद छोड़ दी थी। 

10 ओवर के बाद पंजाब किंग्‍स का स्‍कोर 89/1। प्रियांश आर्य 37* और जोश इंग्लिस 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

26 May 202510:21:26 PM
MI Vs PBKS Live Score: आर्य-इंग्लिस से परेशान मुंबई

प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस से मुंबई के गेंदबाज परेशान हैं। हार्दिक पांड्या लगातार विकेट निकालने के विकल्‍प तलाश रहे हैं, लेकिन उनके हाथ केवल निराशा लग रही है। आर्य-इंग्लिस की जोड़ी तेजी से रन बनाकर मुंबई से मैच दूर ले जा रही है।

8 ओवर के बाद पंजाब किंग्‍स का स्‍कोर 1 विकेट पर 75 रन। जोश इंग्लिस 25* और प्रियांश आर्य 34* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

26 May 202510:02:54 PM
MI Vs PBKS Live Score: प्रभिसमरन सिंह आउट

प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें अश्विनी कुमार के हाथों कैच कराया।

प्रभसिमरन सिंह - 13 रन, 16 गेंद 1x4 1x6

26 May 20259:55:45 PM
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब की धीमी शुरुआत

पंजाब को तेज शुरुआत नहीं मिल सकी है। तीन ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन ही है। मुंबई के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को अभी तक बांधे रखा है। 

26 May 20259:41:07 PM
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

 पंजाब की पारी शुरू हो गई है। 185 रनों का पीछ कर रही पंजाब को प्रभसिमरन और प्रियांश से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। 

26 May 20259:27:38 PM
MI Vs PBKS Live Score: मुंबई ने बनाए 184 रन

आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए और इसी के साथ ही मुंबई की पारी का अंत हो गया। मुंबई ने सात विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। 

26 May 20259:19:42 PM
MI Vs PBKS Live Score: नमन धीर आउट

 नमन धीर आउट हो गए हैं. 20वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। 
नमन धीर- 20 रन, 12 गेंद 2x6

26 May 20259:18:06 PM
MI Vs PBKS Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा

 सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में सूर्या ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। 

26 May 20259:05:46 PM
MI Vs PBKS Live Score: हार्दिक पांड्या आउट

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया। उनका कैच विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने लपका। 

हार्दिक पांड्या- 26 रन, 15 गेंद 2x4 2x6

26 May 20258:41:08 PM
MI Vs PBKS Live Score: विल जैक्स भी लौटे पवेलियन

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। विशाक ने विल जैक्स को यानसेन के हाथों कैच कराया। 

विल जैक्स- 17 रन, 8 गेंद 2x4 1x6

26 May 20258:30:41 PM
MI Vs PBKS Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

 मुंबई का तीसरा विकेट गिर गया है। विशाक ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। ये विकेट 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। थर्डमैन पर अर्शदीप ने उनका कैच लपका। 

26 May 20258:23:00 PM
MI Vs PBKS Live Score:रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

 रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उनको हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित नेहाल वढेरा के हाथों लपके गए। 

हरप्रीत बराड़- 24 रन, 21 गेंद 2x4 1x6

26 May 20258:06:17 PM
MI Vs PBKS Live Score:पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर हैं। 

26 May 20257:57:33 PM
MI Vs PBKS Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। रियान रिकेलटन पवेलियन लौट गए हैं। छठे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें अय्यर के हाथों कैच कराया। 

26 May 20257:34:08 PM
MI Vs PBKS Live Score: मुंबई की पारी शुरू

 मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकेलटन मैदान पर हैं। 

26 May 20257:16:17 PM
MI Vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक


मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

26 May 20257:05:56 PM
MI Vs PBKS Live Score: पंजाब की पहले गेंदबाजी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। काइस जेमिसन और विशाक को मौका मिला है। वहीं मुंबई की टीम में अश्विनी कुमार की एंट्री हुई है। 

26 May 20256:36:39 PM
MI Vs PBKS Live Score: मुंबई और पंजाब की रोमांचक जंग

आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से है। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें टॉप-2 में जगह बनाने पर हैं। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us