Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 MI vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दर्ज की जीत, प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

MI vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 56वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया।

By Rajat Gupta Wed, 07 May 2025 12:44 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 56वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया। 

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्‍स ने सबसे ज्‍यादा 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए। दीपक चाहर 8 और कर्ण शर्मा बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे। गुजरात की ओर से साई किशोर को 2 विकेट मिले। 

बारिश के कारण मैच 19 ओवर का हुआ। 18वें ओवर तक गुजरात ने 132 रन बना लिए थे। ऐसे में 19वें ओवर में उन्‍हें 15 रन चाहिए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर गेराल्ड कोएत्ज़ी कैच आउट हुए। अब टीम को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। अरशद खानने सिंगल लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 30 और शेफरोन रदरफोर्ड ने 28 रन बनाए।

7 May 202512:44:55 AM
MI vs GT Live: गुजरात ने 3 विकेट से दर्ज की जीत

 बारिश से प्रभावित इस मैच में आखिरकार गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। बारिश के कारण मैच 19 ओवर का हुआ। 18वें ओवर तक गुजरात ने 132 रन बना लिए थे। ऐसे में 19वें ओवर में उन्‍हें 15 रन चाहिए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर गेराल्ड कोएत्ज़ी कैच आउट हुए। अब टीम को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। अरशद खानने सिंगल लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

7 May 202512:40:01 AM
MI vs GT Live: बारिश के कारण 19 ओवर का खेल

 मुंबई में बारिश के कारण मैच 19 ओवर का हुआ। गुजरात को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। 1 गेंद पहले गेराल्ड कोएत्ज़ी कैच आउट हुए।

7 May 202512:24:55 AM
MI vs GT Live Score: 1 ओवर होने की संभावना

मैच अगर 12:30 बजे शुरू हुआ तो एक ओवर का खेल होगा। तब गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्‍य पार करना होगा। पता हो कि जीटी ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। इसका मतलब है कि आखिरी ओवर में उसे 15 रन बनाने रहेंगे। 

6 May 202511:52:35 PM
MI vs GT Live: बारिश के कारण रुका मुकाबला

 मुंबई में बारिश के कारण एक बार फिर मुकाबले को रोकना पड़ा है। गुजरात को 2 ओवर में जीत के लिए 24 रनों की दरकार हैं। वहीं गुजरात DLS मैथड से 4 रन पीछे है।

6 May 202511:48:21 PM
MI vs GT Live: राशिद खान भी हुए आउट

 गुजरात टाइटंस की पारी लड़खड़ा गई है। अश्विनी कुमार ने गुजरात को राशिद खान का विकेट चटकाया। राशिद ने सिर्फ 2 रन बनाए।

6 May 202511:42:49 PM
MI vs GT Live: बुमराह ने कराई मुंबई की वापसी

 गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। बुमराह ने बारिश के बाद 2 शिकार किए। शुभमन गिल के बाद उन्‍होंने शाहरुख खान को बोल्‍ड किया। शाहरुख ने 6 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए।

6 May 202511:33:34 PM
MI vs GT Live: बारिश के बाद लड़खड़ाई गुजरात की पारी

 शुभमन गिल के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड (28) भी ज्‍यादा देर नहीं टिके। 16वें ओवर में ट्रेट बोल्‍ड ने उन्‍हें LBW आउट किया। बारिश के बाद दोनों सेट बल्‍लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

6 May 202511:26:49 PM
MI vs GT Live: बुमराह ने गिल को किया बोल्‍ड

 बारिश रुकने के बाद मुकाबला शुरू हुआ तो 15वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। ओवर की 5वीं गेंद उन्‍होंने शुभमन गिल को बोल्‍ड किया। गिल ने 46 गेंदों पर 43 रन की धीमी पारी खेली।

6 May 202511:22:28 PM
MI vs GT Live: बारिश के बाद शुरू हुआ मुकाबला

 बारिश के बाद मुकाबला एक बार फिर से शुरू हो गया है। गुजरात को जीत के लिए आखिरी 6 ओवर में 49 रन चाहिए। शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड मैदान पर हैं।

6 May 202511:00:02 PM
MI vs GT Live: बारिश के कारण रुका मुकाबला

 मुंबई में तेज हवा के साथ हो रही बूंदबांदी अब बारिश में तब्‍दील हो गई है। ऐसे में मुकाबले को रोकना पड़ा है। गुजरात का स्‍कोर 107/2 है। DLS से गुजरात अभी 8 रन आगे है। ऐसे में अगर यहां से मैच नहीं होता है तो गुजरात मुकाबले को जीत जाएगी।

6 May 202510:44:59 PM
MI vs GT Live: बटलर की पारी का अंत

 शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनर‍शिप हुई। कन्कशन सब्स्टीट्यूट अश्विनी कुमार ने बटलर का विकेट चटकाया। उन्‍होंने 27 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इससे पिछली गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला था।

6 May 202510:29:55 PM
MI vs GT Live: गिल-बटलर ने पारी को संभाला

 पहला विकेट जल्‍दी गिरने के बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 52 रन की पार्टन‍रशिप हो चुकी है। 8 ओवर क बार गुजरात का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन है।

6 May 20259:50:06 PM
MI vs GT Live: गुजरात की खराब शुरुआत

 156 रन चेज करने उतरी है गुजरात टाइटंस शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में इनफॉर्म साई सुदर्शन कैच आउट हुए। ट्रेंट बोल्‍ट ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। साई ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाए।

6 May 20259:44:39 PM
MI vs GT Live: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 156 रन

 गुजरात टाइटंस 156 रन चेज करने उतरी है। कप्‍तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर आ गए हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने किया। इस ओवर में उन्‍होंने 6 रन दिए।

6 May 20259:25:06 PM
MI vs GT Live: आखिरी ओवर में रन आउट हुए बॉश

 20वें ओवर में मुंबई इंडियंस को 8वां झटका लगा। कॉर्बिन बॉश 27 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्‍स ने सबसे ज्‍यादा 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए। दीपक चाहर 8 और कर्ण शर्मा बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।

6 May 20259:05:41 PM
MI vs GT Live: नमन ने गंवाया अपना विकेट

 लगातार विकेट खो रही मुंबई को एक और झटका लग चुका है। नमनधीर जल्‍दबाजी में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन ही बनाए।

6 May 20258:53:16 PM
MI vs GT Live: तिलक वर्मा का नहीं चला बल्‍ला

 मुंबई का छठवां विकेट गिर गया है। तिलक वर्मा भी बल्‍ले से फीके नजर आए। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने तिलक को पवेलियन भेजा।

6 May 20258:43:12 PM
MI vs GT Live: मुंबई की आधी टीम आउट

 मुंबई की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई है। आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पांड्या का शुभमन गिल ने कैच लपका। गिल 3 गेंदों पर 1 रन ही बना सके।

6 May 20258:39:42 PM
MI vs GT Live: फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए जैक्‍स

 एक जीवनदान मिलने के बाद विल जैक्‍स ने 29 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। अर्धशतक लगाने के बार वह राशिद खान का शिकार बने। जैक्‍स ने 35 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए।

6 May 20258:33:06 PM
MI vs GT Live: 71 रन की पार्टनरशिप टूटी

 शुरुआती 2 झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव ने विल जैक्‍स के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। आर साईकिशोर ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने 11वें ओवर में सूर्या को पवेलियन भेजा। स्‍काई ने 24 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली।

6 May 20258:26:23 PM
MI vs GT Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 खराब शुरुआत के बाद विल जैक्‍स और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को संभाल लिया है। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। स्‍काई 34 और जैक्‍स 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 May 20257:51:18 PM
MI vs GT Live: घर पर नहीं चला रोहित का बल्‍ला

 मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। रयान के बाद रोहित शर्मा भी कैच आउट हो गए हैं। रोहित ने 8 गेंदों का सामना किया और 7 रन ही बनाए।

6 May 20257:35:00 PM
MI vs GT Live: मुंबई की खराब शुरुआत

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मोहम्‍मद सिराज ने मुंबई के सलामी बल्‍लेबाज रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया। रयान रिकेल्टन ने 2 गेंदों पर 2 रन बनाए।

6 May 20257:12:12 PM
MI vs GT Live: इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर
  •  गुजरात टाइटंस: वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड।
  • मुंबई इंडियंस: कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार।
6 May 20257:09:14 PM
MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

 साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा।

6 May 20257:08:18 PM
MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

6 May 20257:03:04 PM
MI vs GT Live: गिल ने जीता टॉस

गुजरात के कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गुजरात की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। अरशद खान की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। कगिसो रबाडा भी टीम से जुड़ गए हैं। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

6 May 20256:58:36 PM
MI vs GT Live: मुंबई इंडियंस टीम

 रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिचेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।

6 May 20256:58:23 PM
MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस टीम

 साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, जयंत यादव, दासुन शनाका।

6 May 20256:56:18 PM
MI vs GT Live: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। आज आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्‍कर गुजरात टाइटंस से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us