Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 MI Vs DC HIghlights: मुंबई ने 59 रनों से दिल्ली को पटका, प्लेऑफ में बनाई जगह

MI Vs DC Live Score: आईपीएल-2025 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बना ली है।

By Abhishek Upadhyay Wed, 21 May 2025 11:29 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने आईपीएल-2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। दिल्ली की टीम 19.1 ओवरों में 121 रन ही बना सकी। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

मुंबई की खराब शुरुआत और मिडिल ओवरों में धीमी बल्लेबाजी के कारण ये स्कोर मुमकिन नहीं लग रहा था। लेकिन सूर्यकुमार ने अंत में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए हैं। अंत में नमन धीर ने आठ गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए।

21 May 202511:29:48 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई की विक्ट्री परेड

जीत के बाद मुंबई की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड की और अपने फैंस को थैंक्यू कहा। ये मुंबई का अपने घर में इस सीजन आखिरी मैच था और इसलिए पूरी टीम अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए स्टेडियम का चक्कर लगाने चली गई। 

21 May 202511:17:29 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई ने जीता मैच

 बुमराह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को बोल्ड कर दिल्ली का 10वां विकेट गिरा दिया और इसी के साथ मुंबई ने 59 रनों से जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है। 

21 May 202511:14:51 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा

कुलदीप यादव आउट हो गए हैं। 18वें ओवर की आखिपी गेंद पर वह कर्ण शर्मा का शिकार बने। मुंबई अब प्लेऑफ में जाने से एक कदम दूर है। 

21 May 202511:02:40 PM
MI Vs DC Live Score: माधव भी नहीं बचा सके लाज

 बुमराह ने दिल्ली को आठवां झटका दे दिया है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 

21 May 202510:58:02 PM
MI Vs DC Live Score: आशुतोष ने तोड़ी उम्मीदें

 सैंटनर ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ दिल्ली ने सातवां विकेट खो दिया है। इस ओवर में सैंटनर ने दो विकेट लिए। 

21 May 202510:55:59 PM
MI Vs DC Live Score:समीर रिजवी का विकेट भी गिरा

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर समीर रिजवी आउट हो गए। सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए रिजवी बोल्ड हो गए। 

21 May 202510:36:24 PM
MI Vs DC Live Score: बुमराह ने दिल्ली को दिया पांचवां झटका

 जसप्रीत बुमराह ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को एलबीडब्ल्यू कर दिल्ली को पांचवां झटका दे दिया है। स्टब्स ने रिव्यू लिया जो असफल रहा। 

21 May 202510:27:48 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिर चुका है। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर ने विप्रज निगम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। 

21 May 202510:06:52 PM
MI Vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल आउट

 दिल्ली को एक और झटका लग गया है। विल जैक्स ने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया है। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। 

अभिषेक पोरेल- 6 रन, 9 गेंद

21 May 20259:56:49 PM
MI Vs DC Live Score: बोल्ट ने दिया दिल्ली को दूसरा झटका

 ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा और बड़ा झटका दे दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने केएल राहुल को विकेटकीपर रियान रिकेलटन के हाथों आउट करा दिया। 

केएल राहुल- 11 रन, 6 गेंद 2x4

21 May 20259:56:48 PM
MI Vs DC Live Score: बोल्ट ने दिया दिल्ली को दूसरा झटका

 ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा और बड़ा झटका दे दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने केएल राहुल को विकेटकीपर रियान रिकेलटन के हाथों आउट करा दिया। 

21 May 20259:51:46 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका लग चुका है। दीपक चाहर ने फाफ डु प्लेसी को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। डु प्लेसी लॉन्ग ऑन पर लपके गए। वह छह रन ही बना सके। 

21 May 20259:41:49 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

 दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए हैं और उनके साथ फाफ डुप्लेसी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। 

21 May 20259:27:15 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई की पारी खत्म

मुंबई की पारी खत्म हो गई है। सूर्यकुमार के आखिरी ओवरों में किए गए प्रहार के दम पर मुंबई ने पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। एक समय ये स्कोर काफी मुश्किल साबित हो रहा था। 

21 May 20259:14:53 PM
MI Vs DC Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक

19वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने ये छक्का मुकेश कुमार की गेंद पर मारा। इसके बाद मुकेश कुमार थोड़ा परेशानी में दिखे। 

21 May 20259:02:31 PM
MI Vs DC Live Score: पांड्या भी आउट

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चमीरा ने मुंबई के कप्तान पांड्या को पवेलियन भेज दिया है। ओवर कवर खेलने की कोशिश में मुकेश कुमार को वह कैच दे बैठे। 

21 May 20258:53:55 PM
MI Vs DC Live Score: तिलक वर्मा लौटे पवेलियन

 तिलक वर्मा भी पवेलियन लौट गए हैं। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक को मुकेश कुमार ने आउट कर दिया। उनका कैच समीर रिजवी ने लपका। 

तिलक वर्मा- 27 रन, 27 गेंद 1x4 1x6

21 May 20258:43:14 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई के 100 रन पूरे

मुंबई के बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाजों ने बांध रखा है और ज्यादा रन बनाने के मौके नहीं दे रहे हैं। 14वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने एक रन लेकर टीम के 100 रन पूरे किए। 

21 May 20258:25:35 PM
MI Vs DC Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

 मुंबई की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। यहां तक आते-आते पांच बार की चैंपियन ने तीन विकेट खोए हैं और 80 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। 

21 May 20258:15:31 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका लग गया है। कुलदीप यादव ने सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन को पवेलियन की राह दिखा दी है। माधव तिवारी ने रियान का शानदार कैच लपका। 

रियान रिकेलटन: 25 रन, 18 गेंद

21 May 20258:12:35 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई का दूसरा विकेट गिर गया है। विल जैक्स को मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखा दी है।  विप्रज निगम ने उनका शानदार कैच लपका। 

विल जैक्स- 21 रन, 13 गेंद 3x4 1x6

21 May 20257:48:49 PM
MI Vs DC Live Score: रोहित शर्मा हुए आउट

मुंबई को पहला झटका लग गया है। रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने उनको विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। 

रोहित शर्मा-  5 रन, 5 गेंद 1x4

21 May 20257:38:49 PM
MI Vs DC Live Score: मुंबई की पारी शुरू

 मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकेलटन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम को दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। 

21 May 20257:11:42 PM
MI Vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार


मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

21 May 20257:04:49 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली की गेंदबाजी, डुप्लेसी को मिली कमान

इस मैच में दिल्ली के नियमित कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फाफ डुप्लेसी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अक्षर पटेल की तबीयत खराब हैं। उनकी जगह माधव तिवारी को मौका मिला है। 

21 May 20256:47:36 PM
MI Vs DC Live Score: दिल्ली को बचा सकती है सिर्फ जीत

 इस मैच में अगर दिल्ली को हार मिलती है तो उसका प्लेऑफ का सफर आज ही खत्म हो जाएगा। वहीं जीत उसकी संभावनाओं को बरकरार रखेगी। 

21 May 20256:30:24 PM
MI Vs DC Live Score: आखिरी स्थान की लड़ाई

आईपीएल-2025 में आज मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। प्लेऑफ की तीन टीमें तो पक्की हो गई हैं, लेकिन चौथे स्थान के लिए अभी इन दोनों टीमों में ही जंग है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us