Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

LSG Vs RCB Highlights: जितेश शर्मा ने लखनऊ से छीनी जीत, टॉप-2 मे रहते हुए आरसीबी ने किया क्वालिफाई

LSG Vs RCB Highlights: आईपीएल-2025 के लीग चरण का अंत हो गया है। आखिरी मैच में आरसीबी ने लखनऊ सुपरजायंट्स को मात दे टॉप-2 में रहते हुए पहले क्वालिफायर में जगह बना ली है। आरसीबी की टीम एक समय मैच हारती दिख रही थी, लेकिन इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने नाबाद 85 रनों की पारी खेलते हुए टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

By Abhishek Upadhyay Tue, 27 May 2025 11:44 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 के लीग चरण का अंत हो गया है। आखिरी मैच में आरसीबी ने लखनऊ सुपरजायंट्स को मात दे टॉप-2 में रहते हुए पहले क्वालिफायर में जगह बना ली है।

आरसीबी की टीम एक समय मैच हारती दिख रही थी, लेकिन इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा ने नाबाद 85 रनों की पारी खेलते हुए टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। 

लखनऊ ने इस मैच में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम को यहां तक पहुंचाने में ऋषभ पंत का अहम रोल रहा है जिन्होंने इस मैच में शतक जमाया। पंत ने 61 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 118 रनों की पारी खेली। 

मिचेल मार्श ने 37 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। लेकिन इन दोनों की पारियों पर जितेश शर्मा की पारी भारी पड़ गई। आरसीबी ने 18.4 ओवरों में चार विकेट खोकर ये स्कोर हासिल कर लिया। 

27 May 202511:44:31 PM
LSG Vs RCB Live Score: आऱसीबी ने जीता मैच

 आरसीबी ने लखनऊ को छह विकेट से मात देते हुए टॉप-2 में रहते हुए पहले क्वालिफायर में जगह बना ली है। 

27 May 202511:26:20 PM
LSG Vs RCB Live Score: बच गए जितेश, ठोका अर्धशतक

आरसीबी को एक बड़ा झटका लगने से बच गया है। 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश राठी ने उन्हें आउट कर दिया था, लेकिन ये नो बॉल निकली। अगली गेंद पर जितेश ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया 

27 May 202510:47:14 PM
LSG Vs RCB Live Score: विराट कोहली आउट

 विराट कोहली आउट हो गए हैं। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने उन्हें आय़ुष बडोनी के हाथों कैच कराया। इसी के साथ आरसीबी ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। 

27 May 202510:39:55 PM
LSG Vs RCB Live Score: विराट कोहली ने जड़ा तेजतर्रार अर्धशतक, आरसीबी मुश्किल में फंसी

 विराट कोहली ने केवल 27 गेंदों में 10 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने आकाश सिंह द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाकर अपना पचासा पूरा किया। मौजूदा सीजन में कोहली शानदार फॉर्म में हैं और आरसीबी की उम्‍मीदें उन पर टिकी हुई हैं।

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 115/3। विराट कोहली 53* और मयंक अग्रवाल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 May 202510:33:38 PM
LSG Vs RCB Live Score: रुड़की ने आरसीबी को दिए दोहरे झटके

 लखनऊ सुपरजायंट्स को तेज गेंदबाज विल ओ रुड़की ने पारी के आठवें ओवर में दो बड़ी सफलताएं दिलाई। उन्‍होंने ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: रजत पाटीदार (14) और लियाम लिविंगस्‍टन को आउट किया। रुड़की ने पाटीदार को अब्‍दुल समद के हाथों कैच आउट कराया जबकि लिविंगस्‍टन को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। अब आरसीबी की पारी विराट कोहली पर पूरी तरह निर्भर हो चुकी है।

8 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 90/3। विराट कोहली 42* और मयंक अग्रवाल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

27 May 202510:15:18 PM
LSG Vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट आउट

 फिल सॉल्ट आउट हो गए हैं। छठे ओवर की चौथी गेंद पर आकाश सिंह ने उन्हें दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। 

फिल सॉल्ट-30 रन, 19 गेंद 6x4

27 May 202510:03:28 PM
LSG Vs RCB Live Score: आरसीबी की तेज शुरुआ

आरसीबी को जिस शुरुआत की जरूरत थी वो उसे मिल गई है। कोहली और सॉल्ट ने शुरू से लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। चार ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन है। 

27 May 20259:47:40 PM
LSG Vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम के सामने 228 रनों का टारगेट है और इसलिए टीम को इन दोनों से मजबूत शुरुआत की दरकार होगी। 

27 May 20259:35:36 PM
LSG Vs RCB Live Score: लखनऊ ने बनाए 227 रन

 लखनऊ की  पारी खत्म हो गई है। इस टीम ने पंत के शतक के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए हैं। 

27 May 20259:17:40 PM
LSG Vs RCB Live Score: पंत का शतक

 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने चौका मारते हुए अपना इस सीजन का पहला शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने कार्टवील करते हुए जश्न भी मनाया। 

27 May 20259:03:33 PM
LSG Vs RCB Live Score: मार्श लौटे पवेलियन

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मिचेल मार्श को आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिला दी। उनका कैच विकेटकीपर जितेश शर्मा ने लपका। 

मार्श-  67 रन, 37 गेंद 4x4 5x6

27 May 20258:48:56 PM
LSG Vs RCB Live Score: मार्श का अर्धशतक

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्श ने सुयश शर्मा की गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

27 May 20258:48:01 PM
LSG Vs RCB Live Score: पंत और मार्श ने जमाए पैर

पंत और मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों ने आरसीबी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। 13 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 131 रन है। 

27 May 20258:28:51 PM
LSG Vs RCB Live Score: पंत का अर्धशतक

10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार पंत ने अपना अर्शतक पूरा कर लिया है। आखिरी मैच में लखनऊ के कप्तान ने गजब बल्लेबाजी की है और 29 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए हैं। 10 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन है। 

27 May 20258:06:05 PM
LSG Vs RCB Live Score: लखनऊ को मिली सधी शुरुआत

लखनऊ सुपरजायंट्स को सधी शुरुआत मिली है। पावरप्ले खत्म हो गया है और इन छह ओवरों में टीम ने एक विकेट खोकर 55 रन बनाए हैं। 

27 May 20257:47:54 PM
LSG Vs RCB Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ ने अपना पहला विकेट खो दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर नुवान तुषारा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 

मैथ्यू ब्रीट्जके- 14 रन, 12 गेंद 1x4 1x6

27 May 20257:17:29 PM
LSG Vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर) फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट सब: रजत पाटीदार, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।


लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, विलियम ओरूर्के

इम्पैक्ट सब - आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी

27 May 20257:12:37 PM
LSG Vs RCB Live Score: दोनों टीमों ने किए बदलाव

 इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं। आरसीबी में टिम डेविड और लुंगी एंगिडी की जगह लियम लिविंगस्टन और तुषारा आए हैं। लखनऊ में एडेन मार्करम और शाहबाज अहमद की जगह दिग्वेश राठी और मैथ्यू बिट्जके की एंट्री हुई है। 

27 May 20257:06:59 PM
LSG Vs RCB Live Score: आरसीबी की पहले बॉलिंग

 इस मैच में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को कप्तानी मिली है। जितेश ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रजत बतौर बल्लेबाज इस मैच का हिस्सा हैं। 

27 May 20256:40:00 PM
LSG Vs RCB Live Score: आरसीबी की राह में लखनऊ की चुनौती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आज लीग चरण के आखिरी मैच में मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ रही है। इस मैच में आरसीबी की नजरें जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाने पर हैं, लेकिन लखनऊ उसकी राह में परेशानी खड़ी कर सकती है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us