Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

LSG Vs CSK Highlights: पंत के 'गुरु' निकले एमएस धोनी, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने लखनऊ को उसके घर में रौंदा

LSG Vs CSK Highlights: शिवम दुबे (43*) और एमएस धोनी (26*) की मैच विजयी अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी।

By Abhishek Upadhyay Mon, 14 Apr 2025 11:28 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिवम दुबे (43*) और एमएस धोनी (26*) की मैच विजयी अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी।

इकाना स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

एमएस धोनी की कप्‍तानी में सीएसके की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। सीएसके ने लगातार पांच मैच गंवाए थे, लेकिन आखिरकार उसे जीत नसीब हुई। सीएसके की मौजूदा आईपीएल में यह सात मैचों में दूसरी जीत रही। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स की यह सात मैचों में तीसरी श‍िकस्‍त रही। लखनऊ आईपीएल 2025 की प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे जबकि सीएसके 10वें स्‍थान पर है।

14 Apr 202511:28:48 PM
LSG Vs CSK Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा विजयी चौका

 आवेश खान पारी का आखिरी ओवर करने आए। शिवम दुबे ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर दुबे ने कवर्स की दिशा में चौका जमाकर सीएसके की जीत पर मुहर लगाई। सीएसके ने लखनऊ को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी।

14 Apr 202511:25:31 PM
LSG Vs CSK Live Score: दुबे-धोनी की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

 शार्दुल ठाकुर पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर दुबे ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद ठाकुर ने फुलटॉस डाली, जिस पर दुबे ने थर्ड मैन की दिशा में छक्‍का जमाया। यह नो बॉल निकली। दूसरी गेंद पर दुबे ने सिंगल लिया। फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए दुबे। तीसरी गेंद पर रवि बिश्‍नोई ने कवर्स में धोनी का कैच छोड़ दिया। ठाकुर ने फिर वाइड गेंद डाली। चौथी गेंद ठाकुर ने डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर दुबे ने सिंगल लिया। धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 19 रन बने।

19 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 162/5। शिवम दुबे 38* और एमएस धोनी 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202511:18:08 PM
LSG Vs CSK Live Score: सीएसके जीत से 24 रन दूर

 आवेश खान पारी का 18वां ओवर करने आए। शिवम दुबे ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका हासिल किया। आवेश की बाहर लाइन गेंद पर धोनी ने बल्‍ला अड़ाया और गेंद उनके बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास से चार रन के लिए गई। तीसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। आखिरी गेंद पर दुबे ने सिंगल लिया। रवि बिश्‍नोई ने शानदार फील्डिंग की। इस ओवर में 7 रन बने।

18 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 143/5। शिवम दुबे 26* और एमएस धोनी 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202511:05:04 PM
LSG Vs CSK Live Score: राठी ने किया शंकर का शिकार

 दिग्‍वेश राठी पारी का 15वां ओवर करने आए, जो उनके स्‍पेल का आखिरी ओवर था। राठी ने ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। राठी ने विजय शंकर को शॉर्ट थर्ड मैन पर आवेश खान के हाथों कैच आउट कराया। शंकर ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए।

15 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 111/5। शिवम दुबे 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:44:51 PM
LSG Vs CSK Live Score: बिश्‍नोई ने किया जडेजा का शिकार

 रवि बिश्‍नोई पारी का 13वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर बिश्‍नोई ने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। बिश्‍नाई ने धीमी गति की फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर जडेजा ने हवाई शॉट खेला। लांग ऑन पर मौजूद एडेन मार्करम ने आसान कैच लपका। रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों में 7 रन बनाए। विजय शंकर क्रीज पर आए और आते ही इनसाइड आउट चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 104/4। शिवम दुबे 14* और विजय शंकर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:37:33 PM
LSG Vs CSK Live Score: दुबे ने जड़ा छक्‍का

 एडेन मार्करम पारी का 12वां ओवर करने आए। शिवम दुबे ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में करारा छक्‍का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

12 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 95/3। शिवम दुबे 13* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:26:10 PM
LSG Vs CSK Live Score: बिश्‍नोई ने राहुल त्रिपाठी का किया शिकार

 रवि बिश्‍नोई पारी का 9वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन की राह दिखाई। बिश्‍नोई ने ख‍िंची हुई गेंद डाली, जिस पर राहुल ने गेंदबाज की दिशा में ड्राइव लगाया। गेंद हवा में रही और बिश्‍नोई ने आसान कैच लपका। राहुल त्रिपाठी ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। शिवम दुबे क्रीज पर आए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 76/3। रवींद्र जडेजा 1* और शिवम दुबे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:22:17 PM
LSG Vs CSK Live Score: मार्करम ने किया रवींद्र का शिकार

 एडेन मार्करम पारी का आठवां ओवर करने आए। उन्‍होंने राहुल और रवींद्र को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर मार्करम ने सीएसके को तगड़ा झटका दिया। उन्‍होंने रचिन रवींद्र को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। रवींद्र स्‍वीप शॉट खेलने गए और चूक गए। कीवी बल्‍लेबाज ने रिव्‍यु लिया जो बर्बाद गया। रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

8 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 74/2। राहुल त्रिपाठी 8* और रवींद्र जडेजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:15:08 PM
LSG Vs CSK Live Score: राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान

 रवि बिश्‍नोई पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली ही गेंद बेहद शॉर्ट लेंथ की डाली। रवींद्र ने लांग ऑन की दिशा में कड़क चौका जमाया। तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिला। बिश्‍नोई की गूगली पर राहुल ने मिड ऑफ की दिशा में हवाई शॉट खेला और अब्‍दुल समद ने बेहद आसान कैच छोड़ दिया। राहुल तब 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इस ओवर में 8 रन बने।

7 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 67/1। रचिन रवींद्र 32* और राहुल त्रिपाठी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 202510:04:19 PM
LSG Vs CSK Live Score: आवेश ने डेब्‍यूटेंट रशीद का किया शिकार

 आवेश खान पारी का पांचवां ओवर करने आए। रचिन रवींद्र ने पहली गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में बेहद आकर्षक चौका लगाया। अगली ही गेंद पर रवींद्र ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इसी के साथ चेन्‍नई का स्‍कोर 50 रन के पार पहुंचा। पांचवीं गेंद पर आवेश ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने शेख रशीद को मिडविकेट पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया। शेख रशीद ने आवेश की शॉर्ट लेंथ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन टाइमिंग बेहद खराब रही। पूरन ने आसान कैच लपका। शेख रशीद ने 19 गेंदों में 6 चौके की मदद से 27 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

5 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 52/1। रचिन रवींद्र 23* और राहुल त्रिपाठी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 20259:48:38 PM
LSG Vs CSK Live Score: रशीद ने खेले आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स

 आकाशदीप पारी का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर रशीद ने मिडविकेट की दिशा में शानदार बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर रशीद ने मिड ऑन की दिशा में शानदार चौका जमाया। रशीद ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 13 रन बने।

2 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 23/0। शेख रशीद 13* और रचिन रवींद्र 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 20259:43:23 PM
LSG Vs CSK Live Score: चेन्‍नई की शानदार शुरुआत

 चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की पारी शुरू हुई। शेखर रशीद और रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद। दिल्‍ली की तरफ से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर करने आए। तीसरी गेंद पर रवींद्र ने शानदार कवर ड्राइव लगाकर चौका जमाया। चौथी गेंद पर रवींद्र ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में बने 10 रन।

1 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 10/0। शेख रशीद 1* और रचिन रवींद्र 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Apr 20259:23:42 PM
LSG Vs CSK Live Score: ठाकुर लौटे पवेलियन, लखनऊ की पारी खत्म

 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर पथीराना ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर दिया और इसी के साथ लखनऊ की पारी खत्म हो गई। लखनऊ ने सात विकेट खोकर 166 रन बनाए हैं। 

14 Apr 20259:19:55 PM
LSG Vs CSK Live Score: पंत लौटे पवेलियन

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। उन्हें पथीराना ने धोनी के हाथों कैच कराया। ये पथीराना का इस मैच का पहला विकेट है। पंत ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और धोनी ने आसान सा कैच लपका। 

ऋषभ पंत- 63 रन, 49 गेंद 4x4 4x6

14 Apr 20259:18:01 PM
LSG Vs CSK Live Score: अब्दुल समद आउट

लखनऊ को पांचवां झटका लग गया है। धोनी ने विकेट के पीछे से अब्दुल समद को रन आउट कर दिया है। ये विकेट 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा जो वाइड थी। 

14 Apr 20259:13:16 PM
LSG Vs CSK Live Score: पंत ने चलाया बल्ला

 पंत ने अपना बल्ला चला दिया है और लखनऊ को अच्छी स्थिति में ले गए हैं। 19वें ओवर में कुल 16 रन आए जिससे लखनऊ का स्कोर चार विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। 

14 Apr 20259:05:32 PM
LSG Vs CSK Live Score: पंत ने जमाया अर्धशतक

 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार पंत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। ये पंत का सीजन का पहला अर्धशतक है। 

14 Apr 20258:50:42 PM
LSG Vs CSK Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म

 लखनऊ की पारी के 15 ओवर हो गए हैं। यहां तक आते-आते मेजबान टीम ने चार विकेट खो दिए हैं और 109 रन ही बना पाई है।

14 Apr 20258:45:39 PM
LSG Vs CSK Live Score: बडोनी की पारी का अंत

दो जीवनदान मिलने के बाद बडोनी की पारी का अंत हो गया है। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने उन्हें धोनी के हाथों स्टम्प कराया। 

बडोनी- 22 रन, 17 गेंद 1x4 2x6

14 Apr 20258:37:59 PM
LSG Vs CSK Live Score: बच गए बडोनी

लखनऊ सुपरजायंट्स को एक बड़ा झटका लगने से बच गया। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर बडोनी पथीराना की गेंद पर विजय शंकर के हाथों लपके गए, लेकिन तभी अंपायर ने कंधे से ऊपर की नो बॉल चैक की जिसमें बडोनी बच गए। 13 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है। 

14 Apr 20258:21:24 PM
LSG Vs CSK Live Score: मिचेल मार्श आउट

 मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। उन्हें रवींद्र जडेजा ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया और इसी के साथ पंत के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी को भी तोड़ दिया। 

मिचेल मार्श - 30 रन, 25 गेंद 2x4 2x6

14 Apr 20258:12:00 PM
LSG Vs CSK Live Score: पंत-मार्श ने संभाली पारी

शुरुआती ओवरों में दो बड़े विकेट गिरने के बाद कप्तान पंत और मार्श ने कुछ हद तक पारी को संभाल लिया है। इन दोनों ने आठ ओवरों में टीम का स्कोर दो विकेट खोकर 63 रनों तक पहुंचा दिया है। 

14 Apr 20258:03:32 PM
LSG Vs CSK Live Score: पावरप्ले में चेन्नई का दबदबा

लखनऊ की पारी के छह ओवर खत्म हो गए है। इस पावरप्ले में चेन्नई का दबदबा रहा है। उसने लखनऊ के दो बड़े बल्लेबाजों एडेन मार्करम और निकोलस पूरन को पवेलियन भेज दिया है। छह ओवरों में लखनऊ की स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन है। 

14 Apr 20257:52:11 PM
LSG Vs CSK Live Score: निकोलस पूरन आउट

निकोलस पूरन आउट हो गए हैं। उनका विकेट अंशुल कंबोज ने लिया। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पूरन के पैड पर लगी और चेन्नई ने अपील की। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो कंबोज के कहने पर धोनी ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और पूरन की पारी का अंत हो गया। 

निकोलस पूरन- 8 रन, 9 गेंद 2x4

14 Apr 20257:36:46 PM
LSG Vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर खलील अहमद ने लखनऊ को पहला झटका दे दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल त्रिपाठी ने पीछे भागते हुए उनका शानदार कैच लपका। 

14 Apr 20257:32:32 PM
LSG Vs CSK Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

 लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ओपनिंग कर रहे हैं। चेन्नई की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं खलील अहमद। 

14 Apr 20257:16:48 PM
LSG Vs CSK Live Score: चेन्नई की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर) शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

14 Apr 20257:16:22 PM
LSG Vs CSK Live Score: लखनऊ की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी।

14 Apr 20257:03:07 PM
LSG Vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस

 चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शेख रशीद को डेवन कॉन्वे की जगह टीम में मौका मिला है। आर अश्विन की जगह जेमी ओवरटन आए हैं। लखनऊ ने भी एक बदलाव किया है। हिम्मत सिंह को बाहर कर मिचेल मार्श की एंट्री हुई है। 

14 Apr 20256:58:59 PM
LSG Vs CSK Live Score: कुछ ही देर में टॉस

 लखनऊ और चेन्नई के बीच कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। देखना होगा दोनों टीमें अपनी प्लेइंग-11 में क्या बदलाव करती हैं। 

14 Apr 20256:47:16 PM
LSG Vs CSK Live Score: क्या धोनी बदलेंगे हालात

चेन्नई के हाल इस समय अच्छे नहीं है। ये टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पिछले मैच से टीम की कमान दोबारा एमएस धोनी के हाथों में आ गई है। फैंस पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी अपनी कप्तानी में वही करिश्मा करेंगे जिसके लिए वह जाने जाते हैं और टीम के हालात बदलेंगे। देखना होगा ऐसा हो पाता है या नहीं। 

14 Apr 20256:37:33 PM
LSG Vs CSK Live Score: लखनऊ में गुरू-चेले की जंग

आईपीएल में आज गुरू-चेले की जंग देखने को मिलेगी। इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत हैं जो चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को अपना गुरू मानते हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us