Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 GT Vs MI Eliminator Highlights: मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया, क्वालिफायर-2 में पंजाब से फिक्स किया मुकाबला

GT Vs MI Eliminator Live Score: मुल्लांपुर में एलिमिनेटर मैच खेला गया है।य़ मुंबई का सामना गुजरात से हुआ। मुंबई ने जीत के साथ क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है।

By Abhishek Upadhyay Fri, 30 May 2025 11:52 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हराया। 229 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात 208 रन ही बना सकी।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 80 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इससे पहले  रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए हैं।

रोहित ने 50 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए हैं। अंत में हार्दिक पांड्या ने नौ गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। 

30 May 202511:52:01 PM
GT Vs MI Eliminator Highlights: मुंबई ने गुजरात को हराया

 मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई क्वालिफायर-2 में पहुंच गयी। वहीं, गुजरात का सफर समाप्त हो गया। 

30 May 202511:29:22 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: गुजरात को लगा बड़ा झटका

 गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका लगा है। ट्रेंट बोल्ट ने रदरफोर्ड को आउट कर गुजरात की उम्मीदों को झटका दिया है। 

30 May 202511:13:13 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: साई सुदर्शन हुए आउट

 साई सुदर्शन 49 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए। रिचर्ड ग्लीसन ने पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। मुंबई ने एक बार फिर वापसी कर ली है। गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर में 170 रन बना लिए हैं। गुजरात के पास अभी भी पावर हिटर्स मौजूद हैं इसलिए मैच अभी भी किसी भी तरफ़ झुक सकता है।

30 May 202511:01:23 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: सुंदर हुए आउट

 वॉशिंगटन सुंदर को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गुजरात ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। वह 48 रन बनाकर आउट हुए। 

30 May 202510:47:20 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: सुदर्शन और सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात टाइटन्स ने मैच में वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस को विकेट की तलाश है। 12 ओवर के बाद 130 रन बना लिए हैं। 

30 May 202510:23:42 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: सुदर्शन का अर्धशतक

 सुदर्शन का अर्धशतक पूरा हो गया है। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

30 May 202510:21:48 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: हिटविकेट हुए मेंडिस

 सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मेंडिस हिटविकेट हो गए हैं। सैंटनर की गेंद पर उनका विकेट गिरा। 

30 May 202510:17:48 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो गया है। गुजरात ने खराब शुरुआत के बाद पारी को संभाल लिया है। सुदर्शन और मेंडिस ने टीम को संभाला है और छह ओवरों में एक विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं। 

30 May 20259:47:30 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: गिल आउट

गुजरात को मजबूत टारगेट के सामने जिस तरह की शुरुआत मिलनी चाहिए थी वो मिली नहीं है। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। गिल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा। 

शुभमन गिल- 1 रन, 2 गेंद

30 May 20259:43:42 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो गई है। टीम के सामने 228 रनों का टारगेट है। शुभमन गिल और सुदर्शन के जिम्मे टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी है। 

30 May 20259:27:53 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई की पारी खत्म

मुंबई की पारी खत्म हो गई है। इस टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए हैं।

30 May 20259:17:29 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: नमन धीर आउट

नमन धीर आउट हो गए हैं। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने डीप मिडविकेट पर उनका शानदार कैच लपका। प्रसिद्ध कृष्णा के हिस्से उनका विकेट आया।  

नमन धीर- 9 रन, 6 गेंद, 1x6

30 May 20259:07:20 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। इसी के साथ मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। 

तिलक वर्मा- 25 रन, 11 गेंद 3x6

30 May 20259:03:27 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। राशिद खान ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका। 

रोहित शर्मा-  81 रन, 50 गेंद 9x4 4x6

30 May 20258:52:54 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म

15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ तिलक वर्मा इस समय क्रीज पर हैं। 

30 May 20258:44:19 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: गुजरात को मिला दूसरा विकेट

 गुजरात को दूसरी सफलता मिल गई है। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर साई किशोर ने सूर्यकुमार यादव को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। 

सूर्यकुमार- 33 रन, 20 गेंद 1x4 3x6

30 May 20258:38:51 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: रोहित का तूफान जारी

 रोहित शर्मा का तूफान चंडीगढ़ में जारी है और गुजरात इससे परेशान है। 12 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट खोकर 134 रन है। 

30 May 20258:24:31 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: रोहित का अर्धशतक पूरा

 10वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज पर चौका मार रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

30 May 20258:22:28 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई का शतक पूरा

मुंबई का शतक पूरा हो गया है। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का मार मुंबई के 100 रन पूरे कर दिए. इसी के साथ रोहित के 7000 आईपीएल रन और 300 आईपीएल छक्के पूरे कर दिए. 

30 May 20258:16:31 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: जॉनी बेयरस्टो आउट

जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं और इसी के साथ मुंबई को पहला झटका लग गया है। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर साई किशोर ने उनका शिकार किया। बेयरस्टो ने साई किशोर की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला जो गली मे खड़े साई सुदर्शन के पास गया। वह कैच लपक नहीं पाए, लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर जेराल्ड कोएट्जी के पास चली गई। 

जॉनी बेयरस्टो-  47 रन, 22 गेंद 4x4 3x6

30 May 20258:07:21 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: पावरप्ले खत्म

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को दमदार शुरुआत दी है और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। छह ओवरों का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 79 रन बनाए हैं। 

30 May 20257:54:10 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: रोहित को मिले दो जीवनदान

गुजरात ने रोहित शर्मा को दूसरे और तीसरे ओवर में दो जीवनदान दे दिए और इसका मुंबई को फायदा मिला है। मुंबई के दोनों ओपनर गुजरात के गेंदबाजों पर हावी हो गए हैं। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे जॉनी बेयरस्टो तो जमकर गुजरात के गेंदबाजों की मार लगा रहे हैं।

चार ओवरों में मुंबई का स्कोर 54 बिना किसी नुकसान के।

30 May 20257:34:10 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित को इस मैच में नया जोड़ीदार मिला है। रियान रिकेलटन की जगह जॉनी बेयरस्टो मैदान पर आए हैं। 

30 May 20257:15:30 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, जेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसीद्ध कृष्णा

30 May 20257:03:58 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई की पहले बल्लेबाजी

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। जॉनी बेयरस्टो को रियान रिकेलटन की जगह टीम में जगह मिली है। विल जैक्स की जगह ग्लीसन आए हैं और राज अंगद बावा को भी मौका मिला है।

गुजरात ने दो बदलाव किए हैं। बटलर की जगह कुसल मेंडिस आए हैं और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली है। 

30 May 20256:59:11 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: हेड टू हेड आंकड़े

गुजरात ने साल 2022 में आईपीएल में कदम रखा था। इस टीम ने मुंबई के खिलाफ सात मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल करने में सफल रही है। पिछले चार मैचों में तो मुंबई की टीम गुजरात को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। 

30 May 20256:54:44 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई की नजरें छठे खिताब पर

मुंबई की नजरें छठे खिताब पर है, लेकिन उसके इसके लिए आज गुजरात को मात देनी होगी। वहीं दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को हराना होगा। 

30 May 20256:35:01 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: बड़े खिलाड़ी बाहर

इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के कुछ अहम खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है। गुजरात के लिए इस सीजन जमकर रन बनाने वाले जोस बटलर आखिरी लीग मैच खेलकर वापस अपने देश लौट चुके हैं। वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेलेंगे। वहीं मुंबई के ओपनर रियान रिकेलटन भी अपने देश लौट गए हैं। उनकी जगह मुंबई ने जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया है और वह आज रोहित के साथ ओपनिंग करने आ सकते हैं। 

30 May 20256:24:29 PM
GT Vs MI Eliminator Live Score: मुंबई और गुजरात का खिताबी सपना दांव पर

आईपीएल-2025 के एलिमिनेटर मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से है। इस मैच में हारने वाली टीम का खिताब जीतने का सपना आज ही टूट जाएग. जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल मेंं जाने के लिए एक और मैच खेलना होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us