विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gautam Gambhir: गौतम कई बार हुए हैं आईपीएल में 'गंभीर', RCB के खिलाफ विवादों से ले चुके हैं पंगा

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Updated: Tue, 02 May 2023 07:20 PM (IST)

Gautam Gambhir Fight आईपीएल के इतिहास में ऐसे कई विवाद हैं जो सालों साल तक याद रखे जाएंगे। साल 2023 के आईपीएल को भी गौतम गंभीर और विराट कोहली के विवाद के लिए याद रखा जाएगा। गंभीर पहले भी कई बार आरसीबी के खिलाफ गंभीर हो चुके हैं।

आईपीएल में गौतम गंभीर के बड़े विवाद।
आईपीएल में गौतम गंभीर के बड़े विवाद।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: आईपीएल 2023 के 43वें मैच को गंभीर और कोहली विवाद के रूप में याद किया जाएगा। सोमवार को खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

गौतम गंभीर का आईपीएल में विवादों से पुराना नाता रहा है। कई बार वह आरसीबी के खिलाफ अपने एग्रेशन को लेकर चर्चा में रहे और आलोचना का शिकार बने। गौतम गंभीर इससे पहले भी कई बार गंभीर ऑन-फील्ड एटीट्यूड के लिए क्रिटिसाइज किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं गौतम गंभीर कब-कब ऐसी कन्ट्रोवर्सी का सामना कर चुके हैं।

गौतम गंभीर के आईपीएल विवाद

1. साल 2013 में गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR)के कप्तान थे। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान वह कोहली से भिड़ गए थे। दरअसल, रन चेज करते समय कोहली आउट हो गए थे। वह पवेलियन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गंभीर ने कुछ कमेंट पास किया था, जिसके बाद कोहली और गंभीर के बीच नोकझोंक हुई थी।

2. IPL 2016 के 30वें मैच में आरसीबी और कोलकाता एक दूसरे के आमने सामने थी। कोलकाता ने रन चेज करते हुए मैच अपने नाम किया था। इस मैच में यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस मैच में भी गंभीर की आलोचना की गई थी। दरअसल, 18वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया था। डगआउट में बैठे गंभीर ने खुशी जाहिर करते हुए कुर्सी को तोड़ दिया। इस घटना के लिए आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था।

3. आईपीएल 2023 में बैंगलोर में लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच खेला गया। इस मैच में लखनऊ को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत मिली। इसके बाद गंभीर ने एग्रेशन में चुप रहने का इशारा किया था। इसी का बदला सोमवार को कोहली ने जीत के बाद लिया। उन्होंने भी चुप रहने का इशारा किया था।