विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: कौन हैं विजयकांत व्यासकांत? जानिए SRH के मिस्ट्री स्पिनर से जुड़ी पांच रोचक बातें; वानिंदु हसरंगा को करेंगे रिप्लेस

Updated: Tue, 09 Apr 2024 09:28 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज विजयकांत व्यासकांत को अपनी टीम में शामिल किया है। वि ...और पढ़ें

Vijayakanth Viyaskanth: विजयकांत व्यासकांत की हुई हैदराबाद की टीम में एंट्री।
Vijayakanth Viyaskanth: विजयकांत व्यासकांत की हुई हैदराबाद की टीम में एंट्री।

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने किया वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का एलान
  2. हसरंगा की जगह हुई विजयकांत व्यासकांत की टीम में एंट्री
  3. आर अश्विन को आदर्श मानते हैं विजयकांत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। हसरंगा की जगह पर एसआरएच ने श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को अपनी टीम में शामिल किया है। विजयकांत रविचंद्रन अश्विन के बहुत बड़े फैन हैं। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स 2023 में श्रीलंका की ओर से डेब्यू भी कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं इस मिस्ट्री स्पिनर से जुड़ी पांच रोचक बातें।

एशियन गेम्स में किया डेब्यू

विजयकांत व्यासकांत इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से अपना डेब्यू कर चुके हैं। एशियन गेम्स 2023 में विजयकांत ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ था। इस मुकाबले में उन्होंने 28 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाया था।

आईएलटी में चैंपियन एमआई का रहे हिस्सा

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर ने इंटरनेशनल लीग टी-20 में अपनी घूमती गेंदों का जादू बिखेरा था। विजयकांत ने इस लीग में खेलते हुए चार मैचों में 8 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी छह से भी कम की रही थी। 22 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।

टीवी पर आने वाले जाफना की ओर पहले क्रिकेटर

1980 से लेकर 2009 तक के बीच जफाना में एलटीटीई का राज रहा, जिसके चलते यहां से कोई भी क्रिकेटर श्रीलंका की ओर से नहीं खेल सका। हालांकि, हालात तब बदले, जब विजयकांत ने लंका प्रीमियर लीग में जफाना किंग्स की ओर से साल 2020 में डेब्यू किया।

यह भी पढ़ेंPBKS vs SRH: घर में छाया पंजाबी पुत्तर! 3 गेंदों के अंदर तबाह किया हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर; नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

अश्विन को मानते हैं आदर्श

कुछ साल पहले रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया था कि विजयकांत उनसे मिलकर गेंदबाजी टिप्स लेना चाहते हैं। पिछले साल विजयकांत ने लंका प्रीमियर लीग में बताया कि उनकी इंस्टाग्राम पर अश्विन से लगातार बातचीत होती है। विजयकांत अश्विन को अपना आदर्श मानते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से रह चुके हैं नेट गेंदबाज

आईपीएल 2023 से पहले विजयकांत व्यासकांत को राजस्थान रॉयल्स ने नेट गेंदबाज के तौर पर आमंत्रित किया था। विजयकांत को राजस्थान ने कुमार संगाकारा के कहने पर बतौर नेट गेंदबाज टीम से जोड़ा था। लंका प्रीमियर लीग 2022 में विजयकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट चटकाए थे। अपने इस प्रदर्शन के बूते ही वह संगाकारा की निगाह में आए थे।