Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

CSK vs KKR Highlights: चेपॉक में सुपरहिट रही चेन्नई की पिक्चर, एकतरफा मुकाबले में केकेआर को 7 विकेट से चटाई धूल

आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। केकेआर से मिले 138 रन के टारगेट को चेन्नई ने हंसते-खेलते हुए महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By Priyanka Joshi Mon, 08 Apr 2024 11:11 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Highlights। आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। केकेआर से मिले 138 रन के टारगेट को चेन्नई ने हंसते-खेलते हुए महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 28 और डेरिल मिचेल ने 25 रन का योगदान दिया।

इससे पहले, केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 137 रन लगाए। कोलकाता के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजों के आगे बेहद आसानी से घुटने टेक दिए। टीम की ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट झटके।

CSK vs KKR: सीएसके और केकेआर की प्लेइंग-11

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाणा

केकेआर-  फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगक्रिश रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

8 Apr 202411:03:55 PM
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई ने 7 विकेट से मारा मैदान

रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले चौके के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मैदान मार लिया है। चेपॉक में चेन्नई ने चखा है तीसरी जीत का स्वाद। केकेआर को सीएसके ने 7 विकेट से मात दे दी है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 67 और पूर्व कप्तान धोनी एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की यह पहली हार है।

8 Apr 202410:57:26 PM
CSK vs KKR Live Score: दुबे हुए क्लीन बोल्ड।

 वैभव अरोड़ा ने शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। सीएसके को 135 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है।

8 Apr 202410:45:26 PM
CSK vs KKR Live Score:15 ओवर बाद सीएसके 115/2

 15 ओवर का खेल हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। अगली 30 गेंदों पर सीएसके को सिर्फ 23 रन बनाने हैं। रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर सेट हैं और 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ शिवम दुबे 10 रन बनाकर दे रहे हैं।

8 Apr 202410:35:25 PM
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

 डेरिल मिचेल 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सुनील नरेन ने दिया है चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका।

8 Apr 202410:31:03 PM
CSK vs KKR Live Score: रुतुराज ने ठोका अर्धशतक

 रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कप्तानी पारी रुतुराज के बल्ले से। 12 ओवर के बाद सीएसके 96/1

8 Apr 202410:24:28 PM
CSK vs KKR: 10 ओवर बाद सीएसके 81/1

 10 ओवर का खेल हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 81 रन लगा दिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 41 और डेरिल मिचेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Apr 202410:12:12 PM
CSK vs KKR Live Score: 8 ओवर बाद सीएसके 67/1

 8 ओवर का खेल हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 67 रन लगा दिए हैं। रुतुराज गायवकाड़ 34 और डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Apr 20249:59:22 PM
CSK vs KKR Live Score: 5 ओवर बाद सीएसके 41/1

 5 ओवर का खेल हो चुका है और रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोल रहा है। सीएसके के कप्तान 23 रन पर पहुंच चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 41 रन लगा दिए हैं।

8 Apr 20249:51:42 PM
CSK vs KKR Live Score: रचिन चले पवेलियन

 वैभव अरोड़ा ने रचिन रविंद्र को पवेलियन की राह दिखा दी है। रचिन 8 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 

8 Apr 20249:48:40 PM
CSK vs KKR Live Score: रचिन रविंद्र ने खोले हाथ

 रचिन रविंद्र ने मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में जमकर हाथ खोले हैं। रचिन के बल्ले से तीन चौके निकले हैं। 3 ओवर के बाद सीएसके के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन लग चुके हैं। 

8 Apr 20249:37:40 PM
CSK vs KKR Live Score: पहले ओवर के बाद सीएसके 4/0

 पहले ओवर में सीएसके ने कुल 4 रन बटोरे हैं। रुतुराज गायकवाड़ 2 और रचिन रविंद्र 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Apr 20249:20:06 PM
CSK vs KKR Live Score: केकेआर ने सीएसके को दिया 138 रन का टारगेट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीएसके को 138 रन का लक्ष्य दिया। केकेआर के गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तुषार और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को 2 विकेट मिले। केकेआर की तरफ से सुनील ने 27 रन और अंगकृष ने 24 रन की पारी खेली। कोई भी बैटर इन दोनों के अलावा बड़ी पारी नहीं खेल सका।

8 Apr 20249:16:11 PM
CSK vs KKR Live Score: मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में झटके 2

आखिरी ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने मिचेल स्टार्क को रचिन के हाथों कैच आउट कराया।

8 Apr 20249:08:45 PM
CSK vs KKR Live Score: आंद्रे रसेल को तुषार ने किया चलता

पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर तुषार देशपांडे ने आंद्रे रसेल को डेरिल मिचेल के हाथों आउट कराया। इस दौरान वह 10 रन बनाकर आउट हुए।

8 Apr 20249:05:14 PM
CSK vs KKR Live Score: 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 122/6

केकेआर का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन रहा। श्रेयस (29) और आंद्रे रसेल (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

8 Apr 20248:55:57 PM
CSK vs KKR Live Score: केकेआर के गिरे 6 विकेट

112 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने छठा विकेट गंवाया। तुषार देशपांडे ने रिंकू सिंह को बोल्ड किया। इस दौरान रिंकू 9 रन ही बना सके।

8 Apr 20248:53:48 PM
CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 100 रन के पार

 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट गंवाए 109 रन रहा। श्रेयस (26) और रिंकू सिंह (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

8 Apr 20248:38:14 PM
CSK vs KKR Live Score: केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलि.न

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रमनदीप सिंह के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया। महीश तीक्षणा ने उन्हें बोल्ड किया। इस दौरान रमनदीप 12 गेंदों में 13 रन ही बना सके।

8 Apr 20248:16:48 PM
CSK vs KKR Live Score: जडेजा ने वेंकटेश अय्यर को भेजा पवेलियन

64 रन के स्कोर पर केकेआर को चौथा झटका लगा। रविंद्र जडेजा ने वेंकटेश अय्यर को डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वेंकटेश 3 रन ही बना सके।

8 Apr 20248:10:47 PM
CSK vs KKR Live Score: सीएसके ने एक ओवर में गंवाए दो विकेट

7 ओवर में रविंद्र जडेजा ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वेंकटेश अय्यर (1) और श्रेयस अय्यर (2) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अंगकृष रघुवंशी के बाद उन्होंने सुनील नरेन को चलता किया। इस दौरान सुनील 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।

8 Apr 20248:04:51 PM
CKS vs KKR Live Score: जडेजा ने दिलाई चेन्नई को दूसरी सफलता

 अंगकृष रघुवंशी को 24 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने पवेलियन की राह दिखा दी है। जड्डू ने चेन्नई को सही समय पर बड़ी सफलता दिलाई है।

8 Apr 20248:02:31 PM
CSK vs KKR Live Score: केकेआर के नाम पावरप्ले

6 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 56 रन लगा दिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 24 और सुनील नरेन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

8 Apr 20247:52:20 PM
CSK vs KKR Live Score: 4 ओवर बाद केकेआर 37/1

 4 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 37 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 20 और अंगकृष रघुवंशी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Apr 20247:34:40 PM
CSK vs KKR Live Score: पहली गेंद पर केकेआर ने गंवाया पहला विकेट

पहली गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल सॉल्ट के रूप में पहला विकेट गंवाया। तुषार देशपांड ने पहली गेंद पर फिल सॉल्ट को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया।

8 Apr 20247:12:21 PM
CSK vs KKR Playing 11: सीएसके और केकेआर की प्लेइंग-11

 सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाणा

केकेआर- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगक्रिश रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

8 Apr 20247:06:45 PM
CSK vs KKR Live Score: सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

सीएसके टीम केकेआर के खिलाफ बदलाव के साथ मैदान पर उतरी हैं। पथिराना इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान की इस मैच में वापसी हुई है। शार्दुल और समीर रिजवी को भी प्लेइंग-11 में मौका मिला है।

8 Apr 20247:05:16 PM
CSK vs KKR Live Score: सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

केकेआर के खिलाफ सीएसके टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

8 Apr 20246:02:46 PM
CSK vs KKR Live Score: सीएसके और केकेआर के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us