विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवराज सिंह ने बल्लेबाज के तैयार होने की तुलना गोरिल्ला से की, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Updated: Sun, 19 Feb 2023 04:56 PM (IST)

Yuvraj Singh gorilla Video युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक तरफ वह खुद दिखाई दे रहे तो दूसरी तरफ एक गोरिल्ला है। इस वीडियो में गोरिल्ला जैसा कर रहा है वैसे ही युवराज सिंह भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

युवराज सिंह ने की गोरिल्ला की ऐक्टिंग। युवराज सिंह वायरल वीडियो
युवराज सिंह ने की गोरिल्ला की ऐक्टिंग। युवराज सिंह वायरल वीडियो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के क्रिकेट योगदान को भला कौन भूल सकता है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बल्लेबाज से तैयार होने की तुलना गोरिल्ला से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर खूब लाइक कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक तरफ वह खुद दिखाई दे रहे तो दूसरी तरफ एक गोरिल्ला है। इस वीडियो में गोरिल्ला जैसा कर रहा है वैसे ही युवराज सिंह भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब आप अगली बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो रहे हों, कमॉन ब्वाय चलो करते हैं।"

युवराज के वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ये युवी और विराट की जोड़ी है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये आपका रिश्तेदार लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि गोरिल्ला आपसे बेहतर बल्लेबाज लग रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो ने तहलका मचा दिया है।

2019 में लिया था अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

बता दें कि युवराज सिंह ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 में एक दिवसीय विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। युवराज ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय किक्रेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। जो आज भी दर्शकों के लिए खास हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 100वें टेस्ट मैच को Cheteshwar Pujara ने बनाया खास, एक साथ बनाए दो रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test: भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में बनाई 2-0 की अहम बढ़त