विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL Auction 2023: RCB ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा, तो Smriti Mandhana के जश्न का वीडियो हुआ वायरल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Mon, 13 Feb 2023 03:36 PM (IST)

Smriti Mandhana Celebration Video RCB WPL Auction 2023। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पर महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन पर सबसे पहली बोली लगाई गई। स्मृति मंधाना को RCB ने अपने खेमे में शामिल किया। मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपए की मोटी रकम लुटाकर आरसीबी ने उन्हें खरीद लिया।

Smriti Mandhana Celebration Video after Bought by RCB, WPL Auction 2023
Smriti Mandhana Celebration Video after Bought by RCB, WPL Auction 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Smriti Mandhana Celebration Video after Bought by RCB, WPL Auction 2023। भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पर महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन पर सबसे पहली बोली लगाई गई। स्मृति मंधाना को आरसीबी टीम ने अपने खेमे में शामिल किया।

बता दें कि मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, उन पर 3.40 करोड़ रुपए की मोटी रकम लुटाकर आरसीबी ने खरीद लिया। आरसीबी टीम में खुद को खरीदा जाता देख खुद मंधाना की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया की सभी खिलाड़िया उन्हें आरसीबी टीम में शामिल होने की बधाई दे रहे है।

विराट की टीम RCB में शामिल होने पर खुशी से झूम उठी Smriti Mandhana 

दरअसल, मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहली बार महिला क्रिकेटर्स की नीलामी का आगाज हो गया है। विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की सबसे पहली बोली भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने रुचि दिखी।

बता दें कि स्मृति को खरीदने के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच जंग देखने को मिली और अंत में बाजी मारते हुए स्मृति को आरसीबी (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया। लेडी विराट के नाम से जाने और पहचाने वाली स्मृति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्मृति और उनकी साथी खिलाड़ी जोरों से तालियां बजाती हुई और खुशियां मनाती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें Smriti Mandhana का वीडियो:

Smriti Mandhana का टी-20 करियर 

अगर बात करें स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के टी-20 क्रिकेट करियर की तो कुल 112 मैच खेलते हुए उन्होंने 2651 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने कुल 50 अर्धशतक जड़े है, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 122 का रहा है। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 86 रहा। इसके साथ ही मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 3 पर विराजमान है। उनकी रेटिंग कुल 722 है।

यह भी पढ़े:

RCB WPL Auction Live: स्‍मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा, अब तक 3 खिलाड़‍ियों को खरीदा

यह भी पढ़े:

Gujarat Giants WPL Auction Live: गुजरात जायंट्स ने एश्‍ले गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा