विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL Auction 2023: स्मृति से लेकर दीप्ति तक, WPL की यह है 10 सबसे महंगी खिलाड़ी

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Mon, 13 Feb 2023 09:55 PM (IST)

WPL Auction 2023 TOP 10 Expensive Players मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन में 13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी काफी रोमांचक अंदाज में संपन्न हुई। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिल पाया।

WPL Auction 2023 TOP 10 Expensive Players List
WPL Auction 2023 TOP 10 Expensive Players List

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। WPL Auction 2023 TOP 10 Expensive Players। मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन में 13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी काफी रोमांचक अंदाज में संपन्न हुई। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, तो कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिल पाया।

ऑक्शन में आरसीबी, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपनी टीम में कुल 18 खिलाड़ी, तो यूपी वॉरियर्स ने 16 खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

नीलामी में सबसे ज्यादा महंगी खिलाड़ी भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रही, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स ने 3.4 करोड़ रुपए की मोटी रकम लुटाकर अपने साथ जोड़ा। स्मृति के अलावा दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा बरसाया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की सबसे महंगी 10 खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से।

WPL Auction 2023: इन 10 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर लुटाया पैसा

1. स्मृति मंधाना- 3.40 करोड़ रुपए (बेस प्राइस-50 लाख)

2. एश्ले गार्डनर- 3.2 करोड़ रुपए - गुजरात जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

3. नाटर सिवर- मुंबई इंडियंस- 3.2 करोड़ रुपए (बेस प्राइस-50 लाख )

4. दीप्ति शर्मा- यूपी वॉरियर्स-2.6 करोड़ रुपए (बेस प्राइस- 50 लाख)

5. जेमिमा रोड्रिग्ज- दिल्ली कैपिटल्स- 2.2 करोड़ रुपए (बेस प्राइस- 50 लाख)

6. शेफाली वर्मा-दिल्ला कैपिटल्स- 2 करोड़ रुपए (बेस प्राइस- 50 लाख )

7. हरमनप्रीत कौर- मुंबई इंडियंस - 1,8 करोड़ रुपए (बेस प्राइस- 50 लाख)

8. ऐलिसा पेरी- आरसीबी-1.8 करोड़ रुपए (बेस प्राइस- 50 लाख)

9. रेणुका सिंह- आरसीबी-1.7 करोड़ रुपए (बेस प्राइस-50 लाख)

10. देविका वैद्य- यूपी वॉरियर्स (1.4 करोड़ रुपए- बेस प्राइस-40 लाख)

यह भी पढ़े:

WPL 2023 MI Squad: मुंबई इंडियंस ने इंग्‍लिश ऑलराउंडर को हरमनप्रीत से मोटी रकम पर खरीदा, ऐसा है पूरा स्‍क्‍वाड

WPL 2023 RCB Squad: स्‍मृति मंधाना बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, नीलामी के बाद जानिए कैसा है RCB का पूरा स्‍क्‍वाड