विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WCL 2025: फिर होगी भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर, एक्‍शन में नजर आएंगे युवराज-अफरीदी; जानें कैसे देखें मुकाबला

Updated: Fri, 18 Jul 2025 06:05 PM (IST)

World Championship of Legends 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स अपने दूसरे सीजन की जल्‍द शुरुआत होने वाली है। 18 जुलाई से शुरू होने वाली यह लीग 2 अगस ...और पढ़ें

18 जुलाई से हो रही दूसरे सीजन की शुरुआत। इमेज- WCL एक्‍स
18 जुलाई से हो रही दूसरे सीजन की शुरुआत। इमेज- WCL एक्‍स

HighLights

  1. 18 जुलाई से हो रही शुरुआत
  2. 6 टीमों के बीच होंगे 18 मैच
  3. 2 अगस्‍त को होगा फाइनल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स अपने दूसरे सीजन की जल्‍द शुरुआत होने वाली है । वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त को समाप्त होगा। मैच सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 6 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर देखने को मिलेगी।

ब्रिटेन के चार स्थानों, बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत चैंपियन, पाकिस्तान चैंपियन, इंग्लैंड चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका चैंपियन और वेस्टइंडीज चैंपियन टीम हिस्‍सा लेंगे।

जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए

  • 6 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए टक्‍कर होगी।
  • 6 टीमों के बीच कुल 18 मैच खेले जाएंगे।
  • 2 अगस्‍त को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।
  • 18 जुलाई से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत।

6 टीम इस प्रकार हैं

  • भारत चैंपियन
  • पाकिस्तान चैंपियन
  • इंग्लैंड चैंपियन
  • ऑस्ट्रेलिया चैंपियन
  • दक्षिण अफ्रीका चैंपियन
  • वेस्टइंडीज चैंपियन

पाकिस्‍तान को दी थी मात

इस ट्रॉफी के पिछले सीजन में भारत चैंपियन ने फाइनल में पाकिस्तान चैंपियन को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी उठाई थी। अंबाती रायुडू ने 30 गेंदों पर 50 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं यूसुफ पठान ने 16 गेंदों में 30 रनों की अहम पारी खेली थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया था।

ये दिग्‍गज आएंगे नजर

2011 विश्व कप के दिग्गज युवराज सिंह, ब्रेट ली, सुरेश रैना, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज, इयोन मोर्गन, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड सभी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर किया जाएगा।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा दैनिक जागरण पर आपको टूर्नामेंट से जुड़ी मैच रिपोर्ट और अन्‍य प्रमुख खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

WCL 2025 शेड्यूल

  • 18 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन, रात 9 बजे
  • 19 जुलाई: वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन, शाम 5 बजे
  • 19 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, रात 9 बजे
  • 20 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन, रात 9 बजे
  • 22 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन, शाम 5 बजे
  • 22 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन, रात 9 बजे
  • 23 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन, रात 9 बजे
  • 24 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन, रात 9 बजे
  • 25 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन, रात 9 बजे
  • 26 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, शाम 5 बजे
  • 26 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियन बनाम वेस्‍टइंडीज चैंपियन, रात 9 बजे
  • 27 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, शाम 5 बजे
  • 27 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन, रात 9 बजे
  • 29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन, शाम 5 बजे
  • 29 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन, रात 9 बजे
  • 31 जुलाई: सेमीफाइनलिस्ट 1 बनाम सेमीफाइनलिस्ट 4, शाम 5 बजे
  • 31 जुलाई: सेमीफाइनलिस्ट 2 बनाम सेमीफाइनलिस्ट 3, रात 9 बजे
  • 2 अगस्त: फाइनल - एजबेस्टन, रात 9 बजे

यह भी पढ़ें- 2011 World Cup में युवराज सिंह की जगह पक्‍की नहीं थी, भारत के पूर्व हेड कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा